Mon Mar 30, 2026 | Updated 01:27 AM IST HZ Awards 2026
image

Vastu Upay: वास्तु दोष के कारण घर में बढ़ रहे हैं झगड़े? गुगल सरसों का उपाय घर में लाएंगा खुशहाली

अगर आपको घर में भी झगड़े बढ़ते जा रहे हैं, तो इन्हें कम करने के लिए और खुशहाली लाने के लिए गुगल सरसों का उपाय जरूर करें। इससे आपके जीवन में परिवर्तन देखने को मिल जाएगा।
Editorial
Updated:- 2026-03-27, 15:04 IST

घर सिर्फ ईंट-पत्थर का नहीं होता है, बल्कि लोगों से बनता है। ऐसे में जरूरी है कि घर की ऊर्जा पॉजिटिव बनी रहे। वास्तु एक्सपर्ट के अनुसार अगर घर में सकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह सही नहीं होता है, तो लड़ाई झगड़े होते नजर आते हैं। साथ ही वैचारिक मतभेद भी सबसे ज्यादा होते हैं। ऐसे में जरूरी है कि आप एस्ट्रोलॉजर और वास्तु एक्सपर्ट रिद्धि बहल की बात मानकर वास्तु से जुड़ी चीजों को सही करें और घर में गुगल और सरसों के दाने का उपाय जरूर करें। आइए इस उपाय के बारे में आपको विस्तार से बताते हैं।

क्यों वास्तु के लिए बेहतर होती हैं गूगल और पीली सरसों?

वास्तु शास्त्र में गूगल और पीली सरसों दोनों का ही विशेष महत्व है। गूगल एक प्राकृतिक राल है, जिसकी खुशबू केवल वातावरण को शुद्ध करती है बल्कि मन को शांत भी करती है। वहीं, पीली सरसों नकारात्मक शक्तियों को दूर करती है। जब इन दोनों का धुआं पूरे घर में फैलता है, तो यह नकारात्मक ऊर्जा को भी नष्ट कर देता है।

1 - 2026-03-27T134530.576

गुगल और पीली सरसों का उपाय कैसे करें?

  • इस उपाय को करने के लिए आपको बहुत अधिक सामग्री की आवश्यकता नहीं है। नीचे दी गई विधि का पालन करें।
  • इसके लिए आपको थोड़ा सा शुद्ध गूगल, एक मुट्ठी पीली सरसों और गाय के गोबर का कंडा लेना है।
  • सूर्यास्त के समय इन दोनों चीजों को जलाना है और घर में इसका धूआं दिखाना है।
  • इस उपाय के लिए गुरुवार और शनिवार का दिन सबसे बेहतर होता है।
  • ध्यान रहे कि धुआं घर के हर कोने, अलमारी के पीछे और कमरों के द्वार तक पहुंचे।
  • इस प्रक्रिया के दौरान आप मन ही मन 'ॐ नमः शिवाय' या 'गायत्री मंत्र' का जाप कर सकते हैं।

2 - 2026-03-27T134527.504

 

इसे भी पढ़ें: तुलसी का पौधा घर पर रखती हैं तो गांठ बांध लें ये 5 बातें, पैसों से भरी रहेगी तिजोरी

गूगल और पीली सरसों का प्रभाव

  • घर के कोनों में दबी हुई पुरानी नकारात्मक ऊर्जा इस धुएं से बाहर निकल जाती है।
  • गूगल की खुशबू परिवार के सदस्यों का गुस्सा शांत करती है और चिड़चिड़ापन कम होता है।
  • पीली सरसों और गूगल के धुएं से घर का वातावरण स्वच्छ होता है।
  • वास्तु दोष हटने से धन के आगमन में आ रही रुकावटें दूर होती हैं और व्यापार व करियर में तरक्की के नए रास्ते खुलते हैं।

3 - 2026-03-27T134528.989

 

इसे भी पढ़ें: Vastu Upay: खुल जाएंगे किस्मत के बंद ताले, इमली के ये छोटे से उपाय बदल देगें आपका जीवन

विश्वास और श्रद्धा के साथ किया गया गूगल और पीली सरसों का यह छोटा सा प्रयोग आपके घर के वातावरण को पूरी तरह बदल सकता है। यदि आपके घर में भी वास्तु दोष के लक्षण दिख रहे हैं, तो इस प्राचीन और प्रभावी उपाय को आज ही आजमाएं और खुशहाली का स्वागत करें।

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इस शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Image credit- Freepik

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।

;