
आजकल के लाइफस्टाइल का हिस्सा बनने के लिए लोगों को काफी मेहनत करनी पड़ती है। इसके बाद भी वो अपनी जरूरतों को पूरा करने के लिए या अन्य कामों के लिए कर्ज ले लेते हैं। इसकी वजह से हमें आर्थिक तंगी का सामना भी करना पड़ता है, जिसकी वजह से हमारा मानसिक तनाव भी ज्यादा बढ़ जाता है। ऐसे में आपको जरूरी है नारियल से जुड़े खास उपायों को करने की। इसके बारे में एस्ट्रोलॉजर और वास्तु एक्सपर्ट रिद्धि बहल विस्तार से उपायों के बारे में जानकारी दी है, जिसे ध्यान में रखकर आप अपने कर्जों को कम कर सकती हैं। आइए बताते हैं कि नारियल के उपायों को कैसे करें?
अगर आपके ऊपर कर्जा ज्यादा चढ़ गया है, तो ऐसे में आप नारियल के इस सरल उपाय को कर सकती हैं। इसके लिए आपको एक जटा वाला नारियल लेना है। इसमें पानी भरा होना चाहिए। इसके बाद इसमें थोड़ा सा सिंदूर लेकर स्वास्तिक बनाना है। फिर आपको ये हनुमान जी के चरणों में रख देना है। इससे आपकी कर्ज से जुड़ी समस्या दूर हो जाएगी। साथ ही आपको धन की कमी भी नहीं होगी। इस उपाय को आप लगातार 5 मंगलवार करें।

अगर आपके कर्जे कम ही नहीं हो रहे हैं, तो ऐसे में आपको शनिवार के दिन एक जटा वाला नारियल लेना है। उसे अपने सिर से सात बार उतारकर रख लें। इस बार का ध्यान रखें कि ये एंटी-क्लॉकवाइज हो। इसके बाद इसे बहते पानी में प्रवाह कर दें। इस उपाय को करने से आपकी कर्जे की समस्या कम हो जाएगी। साथ ही आपकी आर्थिक स्थिति भी पहले से बेहतर नजर आएगी।

इसे भी पढ़ें: Vastu Upay: खुल जाएंगे किस्मत के बंद ताले, इमली के ये छोटे से उपाय बदल देगें आपका जीवन
नारियल के ये खास उपाय आपको कर्ज से मुक्त कर देंगे। साथ ही आपकी आर्थिक स्थिति को भी बेहतर करते नजर आएंगे। बस आपको इन उपायों को सही समय और दिन पर करना होगा। ये आपके घर का वास्तु दोष भी हटा देंगे। आप इन उपायों को बिना किसी को बताए करें। ऐसा इसलिए होता है क्योंकि टोक लगने के बाद इनका असर कम हो जाता है। फिर ये आपके जीवन के लिए फलदायी नहीं होता है।
इसे भी पढ़ें: तुलसी का पौधा घर पर रखती हैं तो गांठ बांध लें ये 5 बातें, पैसों से भरी रहेगी तिजोरी
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इस शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image credit-Freepik
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।