
Vastu Tips For Wheat Flour: हिंदू धर्म और वास्तु शास्त्र में रसोई को घर का सबसे पवित्र स्थान माना गया है। रसोई केवल भोजन बनाने की जगह नहीं है, बल्कि यह वह ऊर्जा केंद्र है जो घर के सदस्यों के स्वास्थ्य और आर्थिक स्थिति को नियंत्रित करता है। वास्तु शास्त्र के अनुसार, रसोई में रखी हर वस्तु की एक अपनी ऊर्जा होती है। इनमें सबसे महत्वपूर्ण है आटा। आटा न केवल हमारा पेट भरता है, बल्कि शुक्र और चंद्र ग्रह से भी होता है। एस्ट्रोलॉजर और वास्तु एक्सपर्ट रिद्धि बहल से जानते हैं इससे जुड़े वास्तु नियम।
वास्तु शास्त्र के अनुसार, रसोई में आटे का डिब्बा कभी भी पूरी तरह से खाली नहीं होना चाहिए। खाली डिब्बा घर में कंगाली और दरिद्रता का प्रतीक माना जाता है। आप कोशिश करें कि आटा भरने से पहले इसमें सिक्का रखें। इसके बाद इसे भरे। साथ ही जब आटा खत्म होने लगे तो नया आटा ड्रम में डाल दें। इससे आपके जीवन में अन्न की कमी नहीं होगी।
-1773301508706.jpg)
अगर आप आर्थिक तंगी से जूझ रहे हैं, तो आटे का एक छोटा सा उपाय करें। आटे के डिब्बे में 5 तुलसी के पत्ते रख दें। तुलसी को मां लक्ष्मी का स्वरूप माना जाता है। इससे घर में धन का आगमन बढ़ता है और परिवार के सदस्यों के बीच प्रेम बना रहता है।
इसे भी पढ़ें: Vastu Tips: बार-बार काम में आ रही है बाधा, पान के पत्तों से दूर होंगी अड़चनें; जानें उपाय के तरीके
अगर आप बृहस्पति ग्रह को बेहतर करना चाहती हैं, तो ऐसे में आप आटे में चुटकीभर हल्दी डालें। हल्दी को मिलाकर आटा गूंथेंगी, तो इससे आपके जीवन में सकारात्मकता बनी रहेगी। साथ ही आपके कार्य बनते नजर आएंगे। साथ ही आटा लगाने के बाद उसमें उंगलियों के छाप भी जरूर छोड़ें।
-1773301523816.jpg)
इसे भी पढ़ें: तुलसी का पौधा घर पर रखती हैं तो गांठ बांध लें ये 5 बातें, पैसों से भरी रहेगी तिजोरी
रसोई के ये छोटे-छोटे बदलाव आपकी किस्मत बदल सकते हैं। आटे का सम्मान करना साक्षात माता अन्नपूर्णा का सम्मान करना है। इन वास्तु नियमों को अपनाने से न केवल आपके घर में धन-धान्य की वृद्धि होगी, बल्कि परिवार के सदस्यों का स्वास्थ्य भी बेहतर रहेगा। इसलिए आपको ये उपाय जरूर करना चाहिए। साथ ही इसका खास ध्यान रखना होगा, ताकि आपके जीवन में किसी तरह की परेशानियां न आएं।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इस शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image credit-Freepik
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।