Wed Mar 11, 2026 | Updated 01:29 AM IST
image

Chaitra Navratri 2026 Vastu Tips: चैत्र नवरात्रि से पहले घर से हटा दें ये चीजें, वरना रूठ सकती हैं मां दुर्गा

चैत्र नवरात्रि से पहले कई सारी ऐसी चीजें हैं, जो हमें कलर स्थापना से पहले घर से बाहर कर देनी चाहिए, ताकि किसी तरह की परेशानी आपके जीवन में न आए। साथ ही आपके सभी कार्य अच्छे से पूरे हो सके।
Editorial
Updated:- 2026-03-10, 16:59 IST

चैत्र नवरात्रि इस साल 19 मार्च से शुरू हो रही है। ऐसे में हर कोई इस दिन माता रानी की स्थापना अपने घर पर करेगा। साथ ही पूजा-पाठ और अन्य कार्य करेगा। ऐसे में अगर आप भी घर में कलश स्थापना करने के बारे में सोच रही हैं, तो ऐस में सबसे पहले घर से उन चीजों को हटाएं, जिससे आपके जीवन में नेगेटिविटी आती है। एस्ट्रोलॉजर और वास्तु एक्सपर्ट रिद्धि बहल से इसके बारे में विस्तार से जानते हैं, ताकि ये चैत्र नवरात्रि आपके लिए अच्छी रहे।

चैत्र नवरात्रि से पहले घर से निकालें टूटी हुई मूर्तियां

अगर आपके पूजा घर या घर के किसी भी कोने में देवी-देवताओं की खंडित मूर्तियां या फटी हुई तस्वीरें हैं, तो उन्हें तुरंत हटा दें। वास्तु के अनुसार, खंडित मूर्तियां वास्तु दोष का कारण बनती हैं और घर की सुख-शांति में बाधा डालती हैं। इन्हें किसी बहती नदी या पवित्र स्थान पर प्रवाहित कर दें। इससे आपके घर से नकारात्मकता दूर हो सकती है।

2 (5)

टूटे हुए कांच के बर्तन हटाएं

अक्सर हम दरार पड़े हुए शीशे या टूटे हुए बर्तनों को स्टोर रूम में रख देते हैं। नवरात्रि की सफाई के दौरान ऐसे कांच के सामान, टूटे हुए आईने और चटख चुके बर्तनों को बाहर निकाल दें। ये चीजें घर में दरिद्रता और क्लेश का कारण बनती हैं। इसलिए चैत्र नवरात्रि से पहले इन चीजों को घर से बाहर रख दें।

3 (5)

इसे भी पढ़ें: Vastu Upay: खुल जाएंगे किस्मत के बंद ताले, इमली के ये छोटे से उपाय बदल देगें आपका जीवन

फटे-पुराने जूते और चप्पल रखें घर से बाहर

घर के मुख्य द्वार पर या सीढ़ियों के नीचे पुराने, फटे हुए जूते-चप्पलों का ढेर नकारात्मकता को न्योता देता है। माता रानी के स्वागत के लिए मुख्य द्वार को साफ और सुसज्जित रखना चाहिए। फटे हुए जूते शनि दोष का भी कारण बनते हैं, इसलिए नवरात्रि से पहले इन सभी चीजों को घर से बाहर कर दें।

इसे भी पढ़ें: तुलसी का पौधा घर पर रखती हैं तो गांठ बांध लें ये 5 बातें, पैसों से भरी रहेगी तिजोरी

इस बार आप नवरात्रि से पहले इन चीजों को घर से बाहर कर दें, ताकि आपकी लाइफ अच्छे से बीत सके और आपके सभी कार्य आसानी से बनते नजर आए। इसके लिए आप चाहें तो कुछ खास समय और दिशा का भी ध्यान रख सकती हैं। इससे आपकी चैत्र नवरात्रि अच्छे से बीतेगी और आपके जीवन में परेशानियां कम होंगी।

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इस शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Image credit-Freepik

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।

;