
हिंदू धर्म में जब भी कोई खास कार्य या घर का निर्माण कराया जाता है, तो सबसे पहले अच्छा दिन और वास्तु देखा जाता है। ऐसा इसलिए क्योंकि हर कोई चाहता है कि घर में सकारात्मकता बनी रहे। इसके लिए हम कई सारे उपाय करते हैं, लेकिन रसोई में रखी हुई कुछ खास चीजों का इस्तेमाल करना भूल जाते हैं, जिसकी वजह से हमें उसके असर और फायदे के बारे में जानकारी नहीं हो पाती है। एस्ट्रोलॉजर और वास्तु एक्सपर्ट रिद्धि बहल ने बताया है कि कैसे आप जीवन और घर की परेशानियों को कम करने के लिए सरसों के दाने का इस्तेमाल कर सकती हैं।
कई बार घर में वास्तु दोष होने के कारण हमारे काम होते-होते रुक जाते हैं। इसकी वजह से हमारे जीवन में तनाव और ज्यादा बढ़ जाता है। साथ ही धीरे-धीरे धन की कमी होने लगती है। ऐसे में आप गुरुवार और शनिवार के दिन पीली सरसों के दाने के इस खास उपाय को जरूर करें। इससे घर का वास्तु सुधरेगा। साथ ही आपके कार्य भी समय पर पूरे होते नजर आएंगे। इसके लिए आपको इन दोनों दिनों घर के मुख्य द्वार पर पीली सरसों का छिड़काव करना है। फिर झाड़ू की मदद से इसे अगली सुबह साफ कर देना है। इससे आपके जीवन में सकारात्कम ऊर्जा नजर आएगी।

अगर मेहनत के बाद भी पैसा हाथ में नहीं टिकता या व्यापार में लगातार घाटा हो रहा है, तो पीली सरसों का यह उपाय बेहद प्रभावी है। शनिवार के दिन एक लाल कपड़े में थोड़ी सी पीली सरसों बांधकर अपनी तिजोरी या धन रखने वाले स्थान पर रखें। माना जाता है कि इससे धन का आगमन बढ़ता है और अनावश्यक खर्चों पर लगाम लगती है।
इसे भी पढ़ें: Vastu Upay: खुल जाएंगे किस्मत के बंद ताले, इमली के ये छोटे से उपाय बदल देगें आपका जीवन
कई बार ऐसा होता है कि हमार लंबे समय से चल रहा काम अचानक से अटक जाता है, जिसकी वजह से हमें काफी दिक्कत होती है। ऐसे में आप घर से निकलते समय दाहिने हाथ में थोड़ी सी पीली सरसों लें और उसे अपने इष्ट देव का स्मरण करते हुए घर के मुख्य द्वार के बाहर बिखेर दें। ऐसा करने से कार्य में आने वाली बाधाएं दूर होती हैं और सफलता की संभावना बढ़ जाती है।

इसे भी पढ़ें: Vastu Tips for Stress: घर से तनाव मिटाएगी एक मुट्ठी सौंफ, सुख-शांति के लिए आजमाएं ये जादुई वास्तु उपाय
वास्तु शास्त्र के अनुसार, ये उपाय तभी प्रभावी होते हैं जब इन्हें पूरे विश्वास और साफ मन से किया जाए। पीली सरसों सूर्य और गुरु ग्रह से संबंधित मानी जाती है, इसलिए ये उपाय न केवल आर्थिक स्थिति सुधारते हैं बल्कि व्यक्ति के आत्मविश्वास और मान-सम्मान में भी वृद्धि करते हैं।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इस शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image credit-Freepik
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।