
हिंदू धर्म में होली का त्योहार केवल रंगों का उत्सव नहीं है, बल्कि यह नकारात्मकता को जलाकर जीवन में सकारात्मकता और समृद्धि लाने का दिन होता है। इस साल होलिका दहन 2 मार्च को किया जाएगा। ज्योतिष और वास्तु शास्त्र के अनुसार, होलिका दहन की रात सिद्धि की रात मानी जाती है। यदि इस रात माता लक्ष्मी को प्रिय कमल गट्टे का खास उपाय करेंगी, तो आपके व्यापार में तरक्की ही नजर आएगी। किसी तरह की कोई रुकावट नहीं आएगा। एस्ट्रोलोजर और वास्तु शास्त्र एक्सपर्ट रिद्धि बहल ने इससे जुड़े उपाय के बारे में आर्टिकल में शेयर किया है। आइए इसके बारे में बताते हैं।
कमल का फूल माता लक्ष्मी का आसन होता है और कमल गट्टा उसी कमल के पौधे से प्राप्त होने वाले बीज हैं। वास्तु शास्त्र में कमल गट्टे को धन खींचने वाला कारक माना गया है। ऐसा माना जाता है कि जिस घर में कमल गट्टा होता है या इसका प्रयोग पूजा में किया जाता है, वहां दरिद्रता कभी वास नहीं करती। इसलिए इसका इस्तेमाल होलिका दहन के दिन भी किया जाता है, ताकि व्यापार में तरक्की हो सके।

यदि आपका व्यवसाय से घाटे में चल रहा है। काम होते-होते रुक जाते हैं। साथ ही व्यापार में लगाया हुआ पैसा भी आना रुक गया है, तो ऐसे में आप कमल गट्टे का खास उपाय करें।
इसे भी पढ़ें: Bedroom Ka Vastu: क्या आप भी बेडरूम में रखती हैं लव सिंबल? रिश्ते में प्यार नहीं, बन सकती है दरार की वजह; जानें वास्तु नियम
इससे आपके द्वारा किया गया उपाय लाभकारी होता है। साथ ही आपके व्यापार में उन्नती होगी। यदि व्यापार में नजर दोष महसूस होता है, तो काले कपड़े में 3 कमल गट्टे बांधकर अपने कार्यस्थल के मुख्य द्वार पर लटका दें। इससे नकारात्मक ऊर्जा का प्रवेश रुक जाता है।
इसे भी पढ़ें: Ajwain Ke Vastu Upay: रसोई की एक चुटकी अजवाइन बदल सकती है घर का माहौल, जानें वास्तु के ये गुप्त उपाय
होलिका दहन की अग्नि बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक है। कमल गट्टे के ये सरल और सात्विक उपाय न केवल आपके व्यापार में लाभ लाएंगे, बल्कि आपके जीवन से मानसिक तनाव और वास्तु दोषों का भी अंत करेंगे। इस साल 2026 की होली पर पूरे विश्वास के साथ ये उपाय करें और माता लक्ष्मी का आशीर्वाद प्राप्त करें।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image credit-Freepik
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।