
वास्तु शास्त्र के अनुसार घर में मौजूद नकारात्मक ऊर्जा कई प्रकार की समस्याओं का कारण बन सकती है। कई बार हम इसका कारण नहीं जान पाते हैं। आपके घर में आने वाली समस्याओं का कारण कोई न कोई वास्तु दोष भी हो सकता है। घर की कोई भी समस्या हो जैसे आर्थिक तंगी, पारिवारिक कलह या मानसिक तनाव इन सबके पीछे अक्सर घर का वास्तु दोष ही होता है। ऐसे में कुछ सरल उपायों से आप किसी भी वास्तु या ज्योतिष से जुड़े दोष को दूर कर सकती हैं। इन्हीं उपायों में से एक है पीली सरसों से जुड़ा खास उपाय, जिसे किसी भी दोष को दूर करने के लिए बहुत प्रभावी उपाय माना जाता है। अगर आप भी घर में लगातार आ रही परेशानियों से जूझ रही हैं, तो यह उपाय आपके लिए लाभदायक हो सकता है। आइए सेलेब्रिटी एस्ट्रोलॉजर प्रदुमन सूरी से जानें कि आपको पीली सरसों से कौन सा उपाय करना चाहिए।

वास्तु शास्त्र में पीली सरसों को शुद्धता और सकारात्मक ऊर्जा का प्रतीक माना जाता है। यह न केवल वातावरण को शुद्ध करती है, बल्कि नकारात्मक शक्तियों को भी दूर करने में मदद करती है। अगर आप पीली सरसों से घर में 5 दिनों तक एक उपाय करती हैं, तो आपके घर की नकारात्मक ऊर्जा दूर हो सकती है।
इस उपाय के लिए आपको गाय के गोबर से बना एक उपला लेना है। इस उपले में थोड़ी मात्रा में पीली सरसों डालकर इसे जला दें। जब यह जलने लगे, तो इसका धुआं पूरे घर में फैलने दें। ध्यान रखें कि घर का हर कोना इस धुएं से प्रभावित होना चाहिए। ऐसा माना जाता है कि घर के हर एक यह धुआं फैलता है तो नकारात्मक ऊर्जा को दूर करके वातावरण को शुद्ध करता है और इससे घर के वास्तु दोष भी दूर होते हैं।
यह भी पढ़ें- Vastu Tips: रसोई में रखी पीली सरसों चमका सकती है आपकी किस्मत, घर में कभी नहीं होगी धन की कमी
View this post on Instagram
इस उपाय को सही तरीके से करने के लिए आपको कुछ बातों का ध्यान रखने की जरूरत है।
इस उपाय को करने के लिए सबसे पहले सुबह या शाम के समय एक शांत वातावरण चुनें।
गाय के गोबर का एक उपला लें और उसमें एक चम्मच पीली सरसों डालें।
अब इस उपले को जलाएं और धीरे-धीरे पूरे घर में इसे घुमाते हुए इसका धुआं पूरे घर के हर कोने में फैलने दें।
खासतौर पर घर के कोनों, रसोई, बेडरूम और मुख्य द्वार के पास धुआं जरूर करें।
इस उपाय को आपको लगातार 5 दिनों तक करना होगा। इससे आपके घर का वातावरण शुद्ध होता है और सकारात्मक ऊर्जा बनी रहती है।
यह भी पढ़ें- Yellow Mustard Seeds: आर्थिक तंगी समेत इन परेशानियों से छुटकारा दिला सकती है पीली सरसों

वास्तु और ज्योतिष मान्यताओं के अनुसार, पीली सरसों में नकारात्मक ऊर्जा को सोखने की क्षमता होती है। वहीं, गाय का गोबर शुद्धता और पवित्रता का प्रतीक होता है। जब इन दोनों को एक साथ जाता है, तब इससे निकलने वाला धुआं वातावरण को शुद्ध बनाता है। यह धुआं घर में मौजूद नकारात्मक शक्तियों, बुरी नजर और वास्तु दोषों को दूर करने में मदद करता है। अगर आप इस उपाय को पूरे नियम और श्रद्धा के साथ करती हैं, तो आपको कुछ ही दिनों में घर के सभी दोष दूर होते नजर आएंगे। इस उपाय से घर में शांति का वातावरण बनने लगता है। इससे परिवार के सदस्यों के बीच आपसी संबंध बेहतर हो सकते हैं।
यही नहीं इससे व्यक्ति की आर्थिक स्थिति भी अच्छी होती है और मानसिक तनाव दूर होते हैं।
अगर आप भी अपने घर में इस उपाय को लगातार 5 दिनों तक करेंगी तो आपके घर के वास्तु दोष दूर हो सकते हैं और जीवन में सकारात्मकता आ सकती है। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Images: Shutterstock.com
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।