herzindagi
yellow mustard astro

Yellow Mustard Seeds: आर्थिक तंगी समेत इन परेशानियों से छुटकारा दिला सकती है पीली सरसों

आज हम आपको पीली सरसों के कुछ उपाय बताने जा रहे हैं जिन्हें आजमाने के बाद आप अपने जीवन की परेशानियों से छुटकारा पा सकते हैं।  
Editorial
Updated:- 2022-12-08, 16:27 IST

Yellow Mustard Seeds: जीवन में अनेकों परेशानियां आती हैं। व्यक्ति को हर परेशानी का डटकर सामना करना चाहिए लेकिन निराशा तब घेर लेती है जब लाख कोशिशों के बाद भी परेशानियों से छुटकारा नहीं मिल पाता या उन परेशानियों का हल निकालने में व्यक्ति असमर्थ हो जाता है।

हमारे ज्योतिष एक्सपर्ट डॉ राधाकांत वत्स का कहना है कि पीली सरसों का ज्योतिष शास्त्र में बहुत महत्व बताया गया है। पीली सरसों के कुछ उपाय करने से धीरे- धीरे समस्याएं दूर होने लगती हैं। पीली सरसों के इन उपायों से व्यक्ति को आर्थिक तंगी समेत कई परेशानियों से निजात मिल सकती है।

धन लाभ के लिए (Yellow Mustard For Money)

  • सप्ताह के किसी भी दिन गंगाजल से पीली सरसों के दानों को शुद्ध करें।
  • सरसों के दानों को कपूर के साथ एक कपड़े में बांधकर मुख्य दरवाजे (मुख्य दरवाजे के वास्तु टिप्स) पर लटकाएं।
  • इससे धन संबंधी परेशानियां दूर होनी शुरू हो जाएंगी।

इसे जरूर पढ़ें:पूर्व मुखी घर के लिए आजमाएं ये वास्तु टिप्स

सकारात्मकता के लिए (Yellow Mustard For Positive Energy)

Yellow Mustard For Positive Energy

  • पीली सरसों के दानों को लोबान में जलाकर रोजाना सुबह शाम घर में घुमाएं।
  • इससे नकारात्मक ऊर्जा (नकारात्मक ऊर्जा हटाने के उपाय) नष्ट होगी और घर में सकारात्मकता बढ़ेगी।

नजर दोष के लिए (Yellow Mustard For Eye Defects)

Yellow Mustard For Eye Defects

  • पीली सरसों के कुछ दाने जिसको नजर लगी है उसके सिर के ऊपर से उसारें।
  • ऐसा आपको पांच शनिवार को संध्या काल के समय करना है।
  • इससे नजर दोष दूर हो जाएगा और व्यक्ति पुनः स्वस्थ होने लगेगा।

वैवाहिक जीवन के लिए (Yellow Mustard For Married Life)

Yellow Mustard For Married Life

  • पीली सरसों के कुछ दानें लें और उसे एक लाल कपड़े में बांध लें।
  • इसके बाद बेडरूम में उस पोटली को बिस्तर के नीचे रख दें।
  • हर 3 दिन में उस पोटली में रखी सरसों बदल लें और पुरानी को पानी में बहा दें।
  • इससे वैवाहिक जीवन में आ रही परेशानियां दूर हो जाएंगी।

इसे जरूर पढ़ें:Spices and Planets: जानें भारतीय मसालों का क्या है ग्रहों से संबंध

नौकरी के लिए (Yellow Mustard For Job)

  • पीली सरसों के कुछ दाने एक कपूर के साथ चांदी की कटोरी में रख कर जलाएं।
  • ऐसा आपको 11 शुक्रवार तक करना है। साथ ही मां लक्ष्मी के मंत्रों का भी जाप करें।
  • इस उपाय से नौकरी में आ रही किसी भी तरह की परेशानी दूर हो जाएगी।

तो ये थे पीली सरसों के कुछ अचूक उपाय। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर जरूर शेयर करें और इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ। आपका इस बारे में क्या ख्याल है? हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं।

Image Credit: Pexels, Shutterstock

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।