
Girlfriend Boyfriend Romantic Shayari: 'तेरे साथ गुजरा हर पल सुकून भरा, तू जहां तक सफर वही प्यार... खुदा से दुआ, तू रहे उस तलक जब तलक सांस मेरी'!
कहते हैं इस दुनिया में प्यार ही ऐसा रिश्ता और बंधन है, जो एक-दूसरे के साथ उम्र भर रहने की वजह बन जाता है। वरना रुपये पैसा और शोहरत से इंसान का मन एक न एक दिन भर जाता है। हर स्थिति में व्यक्ति वो सुकून खोजता है जो सिर्फ प्यार में मिलता है।
प्यार की बात होते ही कपल्स का जिक्र जरूर होता है। कई कपल्स एक-दूसरे से इस कदर प्यार करते हैं कि दुनिया से भी लड़ने की ताकत रखते हैं। अगर आप भी अपने पार्टनर को रोमांटिक शायरी भेजकर अपना प्यार जाहिर करना चाहते हैं, तो आज के इस लेख में हम आपके लिए कुछ चुनिंदा शायरी लेकर आए हैं, जिसे भेजते ही पार्टनर के अंदर प्यार खिल उठेगा।
1. कुछ सोचता हूं तो तेरा ख्याल आ जाता है
कुछ बोलता हूं तो तेरा नाम आ जाता है
कब तक छुपा के रखूं दिल की बात को
तेरी हर अदा पर मुझे प्यार आ जाता है !
Love You Dear !
2. सच्ची मोहब्बत एक जेल के कैदी की तरह होती है
जिसमें उम्र बीत भी जाती है और सजा भी पूरी नहीं होती है !
Love You Dear !
3. तू मिल गई है तो मुझपे नाराज है खुदा
कहता है कि तू अब कुछ मांगता ही नहीं !
Love You Dear !

4. सफर वहीं तक है जहां तक तुम हो
नजर वहीं तक है जहां तक तुम हो
हजारों फूल देखे हैं इस गुलशन में मगर
खुशबू वहीं तक है जहां तक तुम हो !
Love You Jan !
इसे भी पढ़ें: Miss You Quotes in Hindi: अपनों को याद कर अगर बेचैन हो जाते हैं आप, तो इन मैसेज से करें प्यार का इजहार
5. मैं वहां जाकर भी मांग लूं तुझे,
कोई बता दे कुदरत के फैसले कहां होते हैं !
Love You Dear !
6. बिन तेरे मेरी हर खुशी अधूरी है,
फिर सोच मेरे लिए तू कितनी जरूरी है !
Love You Jan !
7. निखर जाती है मेरी मोहब्बत
तेरी आजमाइश के बाद
सवरता जा रहा है ये इश्क
तेरी हर फरमाइश के बाद !
Miss You Dear !

8. कितना चाहते हैं तुमको
ये कभी कह नहीं पाते,
बस इतना जानते हैं,
की तेरे बिना रह नहीं पाते !
Love You Jan !
9. सीने से लगाकर तुमसे बस
इतना ही कहना है,
मुझे जिंदगी भर आपके ही
साथ रहना है !
Miss You Dear !
10. मैं बेचैन सा लगता हूं
वो राहत जैसी लगती हैं
मैं खो जाता हूं ख्वाबों में
वो भीतर मेरे जगती हैं !
Miss You Dear !
इसे भी पढ़ें: Emotional Shayari In Hindi: इन इमोशनल शायरी के जरिए अपने दर्दे दिल का हाल अपनों से जाहिर करें
11. इस मोहब्बत के रिश्ते को हम शिद्दत से निभाएंगे
साथ अगर तुम दो तो हम दुख को भी हराएंगे !
Love You Jan !
12. दुनिया को खुशी चाहिए,
और मुझे हर खुशी में तुम !
Love You Jan !
13. जी चाहता है तुम से प्यारी सी बात हो
हसीन चांद तारे हो, लम्बी सी रात हो !
Miss You Dear !
14. कितना चाहते हैं तुमको
ये कभी कह नहीं पाते,
बस इतना जानते हैं,
की तेरे बिना रह नहीं पाते !
15. छुपाने लगा हूं कुछ राज अपने आप से,
जब से मोहब्बत हुई है हमें आप से !
Love You Dear !
16. कौन कहता है इश्क एक बार
होता है जितनी बार देखता हूं
तुम्हें हर बार होता है!
Love You Dear !
17. तुम्हारी आँखों में डूब कर,
दुनिया को भूल जाना चाहता हूं,
तुम्हारे दिल की हर धड़कन में
खुद को बसाना चाहता हूं।
Love You Dear!
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह के और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से। अपने विचार हमें आर्टिकल के ऊपर कमेंट बॉक्स में जरूर भेजें।
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।