Thu Feb 12, 2026 | Updated 04:17 AM IST
herzindagi
Hug Day Romantic Shayari

Hug Day Quotes 2026: हग डे पर पार्टनर को भेजें दिल छू लेने वाले कोट्स और विशेज, रिश्तों में घोलें प्यार की मिठास, यहां पढ़ें प्‍यारे-प्‍यारे संदेश

Hug Day Quotes 2026 के इस खास लेख में पढ़ें दिल छू लेने वाले रोमांटिक कोट्स, शायरी और विशेज, जिन्हें आप अपने गर्लफ्रेंड, बॉयफ्रेंड या पार्टनर को भेजकर रिश्ते में प्यार की मिठास घोल सकते हैं। वैलेंटाइन वीक के इस खास दिन पर भेजें खूबसूरत हग डे मैसेज और बनाएं अपने प्यार भरे रिश्ते को और भी मजबूत।
Editorial
Updated:- 2026-02-11, 23:05 IST

वैलेंटाइन वीक का हर दिन प्यार के अलग-अलग रंगों को समर्पित होता है, और हग डे उन खास पलों में से एक है जब बिना कुछ कहे सिर्फ एक जादुई झप्पी से दिल की सारी बातें कह दी जाती हैं। गले लगाना सिर्फ एक एहसास नहीं, बल्कि भरोसे, अपनापन और गहरे प्यार की निशानी है। अगर आप भी इस हग डे पर अपने पार्टनर को दिल छू लेने वाले संदेश भेजकर रिश्ते में प्यार की मिठास घोलना चाहते हैं, तो यहां पढ़ें रोमांटिक हग डे कोट्स और खूबसूरत विशेज, जिन्हें भेजकर आप उनके चेहरे पर मुस्कान ला सकते हैं।

हग डे विशेज इन हिंदी (Hug Day Wishes 2025)

एक ही तमन्ना,
एक ही आरजू,
बांहों में पनाह लूं मैं तेरी,
सारी जिंदगी गुजार दूं।
हैप्‍पी हग डे

कोई कहे इसे जादू की झप्पी,
कोई कहे इसे प्यार,
मौका है खूबसूरत,
आ गले लग जा मेरे प्यार।
हैप्‍पी हग डे

मन ही मन करती हूं बातें,
दिल की हर एक बातें कह जाती हूं,
एक बार ले लो बाहों मे अब तो सजना,
यही हर बार कहते कहते रुक जाती हूं।
हैप्‍पी हग डे

झको फिर वही सुहाना नजारा मिल गया,
नजरों को जो दीदार हरा मिल गया,
और किसी चीज की तमन्ना क्यों करूं,
जब मुझे तेरी बांहों में सहारा मिल गया।

Valentine Week Hug Day Messages

हग डे कोट्स इन हिंदी (Hug Day Quotes 2025)

दिल की एक ही ख्वाहिश है,
धड़कनों की एक ही इच्छा है,
की तुम मुझे अपनी बाहों में पनाह दे दो,
और मैं इनमे खो जाऊँ।

देखा है जब से तुमको मेरा दिल नही है बसमे,
जी चाहे आज तोड़ दूं दुनिया की सारी रस्में,
तेरा हाथ चाहता हूँ, तेरा साथ चाहता हूँ,
बाहों मैं तेरी रहना मैं दिन रात चाहता हूँ |
हैप्पी हग डे

ये सर्द हवाएं कह रही है,
तुझे गले से लगा लूँ,
छुप जाऊं तेरी बाहों में,
और दुनिया को भुला दूँ।
हैप्पी हग डे

मुझे बाँहों में बिखर जाने दो,
अपनी मुस्कुराती साँसों से महक जाने दो,
दिल मचलता है और साँसे रूक जाती है,
अब तो सीने में आज मुझे उतर जाने दो।
Happy Hug Day

Hug Day Wishes for BF

हग डे विशेज फॉर गर्लफ्रेंड (Hug Day Wishes for Girlfriend)

बातों बातों में दिल ले जाते हो,
देखते हो इस तरह जान ले जाते हो,
अदाओं से अपनी इस दिल को धड़कते हो,
लेकर बाँहों में सारा जहाँ भूलते हो।
हैप्पी हग डे

बाहों में मुझे बिखर जाने दो,
अपनी साँसो में महक जाने दो,
दिल मचलता है और सांस रुकती है,
अब तो सीने में आज मुझे उतर जाने दो
हैप्पी हग डे

लग जा गले से ये रात फिर न आएगी,
किस्मत भी शायद हमको फिर न मिलाएगी,
बाकि है बस चंद सांसे इस दिल में,
रूह भी न जाने कैसे तेरे बिन रह पाएगी।
हैप्पी हग डे

तेली बाहों में जिंदगी
मेरी जन्‍नत हो गई,
सारी की सारी
दुनिया जैसे खूबसूरत हो गई
हैप्‍पी हग डे

Hug Day Status in Hindi

हग डे कोट्स फॉर बॉयफ्रेंड (Hug Day Wishes for Boyfriend)

कोई कहे इसे जादू की झप्‍पी
कोई कहे इसे प्‍यार,
मौका है खूबसूरत,
आ गले लग जा मेरे यार,
हैप्‍पी हग डे

मुझे बाहों में बिखर जाने दो
अपनी खुशनुमा सांसो से
महक जाने दो,
दिल मचलता है
और सांस रुकती है
अब तो सीने में
आज मुझे उतर जाने दो
हैप्‍पी हग दे

तुम्‍हारी बाहों में आने से हर दर्द दूर हो जाता है,
जिंदगी में प्‍यार ही प्‍यार बिखर जाता है।
हैप्‍पी हग डे

जबसे मुझे तेरे प्यार का इसारा मिल गया,
डूबती हुई मंजिल को किनारा मिल गया,
अब और किसी चीज की तमन्ना नहीं है,
मुझे तो तेरी बांहों का सहारा मिल गया।
हैप्‍पी हग डे

Hug Day Love Quotes for GF

अगर आपको यह कोट्स पसंद आए हों, तो इस लेख को शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह और भी विशेज वाले आर्टिकल्‍स पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।