Sun Mar 8, 2026 | Updated 03:31 AM IST
herzindagi
 international womens day 2026

Women's Day Wishes & Quotes 2026: महिला दिवस की दिल छू लेने वाली विशेज और कोट्स, जिन्हें पढ़ते ही शेयर करने का करेगा मन

Happy Women's Day 2026: हर साल 8 मार्च को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस मनाया जाता है। आप इस खास मौके पर मां, बहन, पत्नी और दोस्तों को दिल छू लेने वाले विशेज, कोट्स और शुभकामनाएं संदेश भेजकर शुभकामनाएं दे सकते हैं।
Editorial
Updated:- 2026-03-07, 23:05 IST

हर साल 8 मार्च को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस मनाया जाता है। चाहे वह निस्वार्थ प्रेम देने वाली मां हो, हर कदम पर साथ देने वाली बहन हो या जीवन को पूर्ण बनाने वाली पत्नी, यह दिन हमारे जीवन का आधार मानी जाने वाली महिलाओं को समर्पित है। 
जी हां, नारी पूरे समाज की आधारशिला है। वह कभी मां बनकर ममता लुटाती है, कभी बहन बनकर साथ निभाती है, तो कभी बेटी बनकर घर की खुशियों की वजह बनती है। आज की महिला हर क्षेत्र में अपनी प्रतिभा और मेहनत से नई मिसाल कायम कर रही है।
बधाई और सम्मान के दो शब्द किसी भी महिला का दिन बना सकते हैं। अगर आप महिला दिवस के इस खास मौके पर अपनी मां, बहन, पत्नी, दोस्त या किसी खास महिला को सम्मान और प्यार जताना चाहती हैं, तो ये खूबसूरत विशेज और कोट्स उनके चेहरे पर मुस्कान ला सकते हैं।

विमेंस डे कोट्स (Womens Day Quotes 2026)

Womens Day Quotes 2026

1. हर घर की रौनक और हर रिश्ते की पहचान होती है नारी,
उनकी मुस्कान से ही जगमगाती है दुनिया सारी।
उनकी हिम्मत और प्यार से ही परिवार मजबूत बनता है।
अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं।

2. नारी शक्ति है, सम्मान है,
जीवन का सबसे सुंदर वरदान है।
उनके बिना यह दुनिया और हर रिश्ता अधूरा है।
महिला दिवस की ढेरों शुभकामनाएं।

3. जिसने हमें जन्म दिया, जीवन जीना सिखाया,
जिसने हर मुश्किल घड़ी में हौसला बढ़ाया,
ऐसी हर नारी को मेरा दिल से नमन।
हैप्पी वुमेंस डे!

4. नारी सिर्फ एक शब्द नहीं,
साहस, सहनशीलता, प्यार और समर्पण का रूप है।
उनकी ताकत से ही समाज और परिवार आगे बढ़ता है।
महिला दिवस की ढेरों शुभकामनाएं।

विमेंस डे विशेज (Women's Day Wishes 2026)

Women's Day Wishes 2026

5. नारी का सम्मान ही समाज की असली पहचान है,
उनकी शक्ति और मेहनत ही देश की शान है।
जहां नारी खुश होती है, वहीं खुशहाल परिवार बसता है।
महिला दिवस की हार्दिक बधाई।

6. हर दिन आपका हो खास,
हर सपना पूरा हो और हर कदम पर मिले सम्मान।
मेहनत और हिम्मत हमेशा नई ऊंचाइयों तक ले जाए।
महिला दिवस की बहुत-बहुत शुभकामनाएं।

7. मां, बहन, बेटी और पत्नी के रूप में
नारी हर रिश्ते को खूबसूरत बनाती है।
उनका प्यार ही परिवार को जोड़कर रखता है।
महिला दिवस की शुभकामनाएं।

8. मुस्कान से दुनिया रोशन करती है नारी,
हिम्मत और प्यार की मिसाल होती है नारी।
हर मुश्किल में जो हार न माने, वही है असली नारी।
हैप्पी इंटरनेशनल वुमेंस डे।

विमेंस डे स्टेटस (Women's Day Status 2026)

Women's Day Status 2026

9. हर दर्द सहकर भी जो मुस्कुराती है,
हर मुश्किल में भी जो हिम्मत नहीं हारती,
वो नारी ही है जो दुनिया को बेहतर बनाती है।
महिला दिवस की ढेरों शुभकामनाएं।

10. नारी है तो सृष्टि है,
नारी है तो संसार है।
नारी की शक्ति, धैर्य और प्रेम से ही जीवन सुंदर बनता है।
हैप्पी वुमेंस डे!

11. नारी केवल एक रिश्ता नहीं,
पूरे जीवन की मजबूत नींव है।
उनकी मौजूदगी से ही घर में खुशियां है।
महिला दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं।

12. नारी के बिना हर सपना अधूरा है,
उनकी मेहनत और प्यार से ही जीवन पूरा है।
हर दिन नारी का सम्मान करना जरूरी है।
महिला दिवस की शुभकामनाएं।

विमेंस डे मैसेज (Women's Day Message 2026)

Women's Day Message 2026

13. नारी के बिना हर सपना अधूरा है,
उनकी मेहनत, त्याग और प्यार ही जीवन पूरा है।
वह परिवार को जोड़कर रखने वाली मजबूत कड़ी है।
इसीलिए हर दिन नारी का सम्मान जरूरी है।
महिला दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं।

14. नारी परिवार ही नहीं, पूरे समाज की ताकत होती है।
उनकी शक्ति को पहचानें,
उनके सपनों और मेहनत को सम्मान दें।
महिला दिवस की बहुत-बहुत बधाई और शुभकामनाएं।

यह भी पढ़ें- Women's Day Drawing Ideas: रंगों के जरिए बच्चों को समझाएं नारी का सम्मान, स्कूल कॉम्पिटिशन के लिए बेस्ट हैं ये शानदार विमेंस डे ड्राइंग आइडियाज

15. हर दर्द सहकर भी जो मुस्कुराती है,
हर मुश्किल में भी जो हिम्मत नहीं हारती है,
अपने प्यार और धैर्य से हर परिस्थिति को संभालती है,
वो नारी ही है।
महिला दिवस की ढेरों शुभकामनाएं।

16. हर सपने को सच करने की ताकत रखती है नारी,
हर मुश्किल को आसान बना देती है नारी।
इस दुनिया में सबसे खास और अनमोल है नारी।
आपको वुमेंस डे की हार्दिक शुभकामनाएं।

यह भी पढ़ें- Women's Day Theme 2026: हर साल 8 मार्च को ही क्यों मनाया जाता है अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस? जानें इस साल की थीम और इसका इतिहास

आप भी महिला दिवस के मौके पर अपनी जिंदगी की खास महिला के लिए ये दिल जीतने वाले पैगाम भेजें। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Image Credit: Shutterstock.com

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।