Fri Feb 13, 2026 | Updated 07:42 AM IST
herzindagi
national womens day wishes quotes shubhkamnaye to share with mother sister wife for celebrations

National Women's Day: नेशनल वीमेन डे पर इन विशेज और कोट्स के जरिए अपनों को भेजे शुभकामनाएं संदेश

Mahila Diwas ki Hardik Shubhkamnaye: राष्ट्रीय महिला दिवस हर उन तमाम महिलाओं के साहस, संघर्ष और सफलता को सलाम करने का दिन है, जिन्होंने समाज की इन धारणाओं को तोड़ा है। यह दिन लोगों को याद दिलाने के लिए है कि महिलाएं केवल घर की जिम्मेदारियों तक सीमित नहीं हैं। यह दिन महिलाओं को मजबूती से खड़े रहने के लिए प्रोत्साहित करें।
Editorial
Updated:- 2026-02-13, 05:06 IST

नेशनल वीमेन डे सिर्फ एक तारीख नहीं है, इसे आप एक दिन सेलिब्रेट करने के लिए मना रहे हैं, तो पहले आपको इसका पूरा अर्थ समझने की जरूरत है। आज भी कई महिलाओं को रोजमर्रा की जिंदगी में यह सुनना पड़ता है, “आप यह काम नहीं कर सकती”, “यह आपके बस की बात नहीं।” एक तरफ जहां लोग महिलाओं के सम्मान की बात करते हैं, तो वहीं दूसरी तरफ वही पुरुष उन्हें नीचा दिखाने की भी कोशिश करते हैं। इसलिए, इस दिन को सेलिब्रेट किया जाता है कि हर एक व्यक्ति को महिलाओं की अहमियत समझ आ सके। अगर आप भी आपके घर महिलाओं को प्रोत्साहित करना चाहते हैं और उन्हें राष्ट्रीय महिला दिवस की बधाई देना चाहते हैं, तो यह आर्टिकल आपके काम आएगा। आज के इस आर्टिकल में हम महिला दिवस विशेज और कोट्स के बारे में बताएंगे।

विमेंस डे विशेष (Women's Day Wishes 2026)

1- तू नारी है, कमजोर नहीं पहचान बना,
अपनी मेहनत से तू खुद अपनी उड़ान बना।
तू खुद पर यकीन रख, आसमान झुक जाएगा,
तेरे हौसलों के आगे हर मुश्किल रुक जाएगा।

Women's Day Wishes 2026

2- मुझे गर्व है आप पर, यूं ही चमकती रहें,
मेहनत की राह पर हमेशा दमकती रहें।
आपकी मेहनत से ही सपनों के दीपक संवारें।
आपकी लगन यूं ही आसमान को सलाम करे।

3- मुझे गर्व है आप पर, बस यूं ही मुस्कुराती रहें,
मेहनत की सीढ़ियों से कामयाबी सजाती रहें।
आपकी कोशिशों से राहें खुद सिमटती रहें।
आपकी मेहनत से ही सपनों के दीपक संवारें।

4- तू मजबूत रह, हालात खुद झुक जाएंगे,
तेरे इरादों के आगे रास्ते खुल जाएंगे।
तेरी हिम्मत देखकर मुश्किलें भी डर जाएंगी।
तेरी कहानी में जीत का ही हिस्सा रख।

महिला दिवस की शुभकामनाएं (Mahila Diwas ki Hardik Shubhkamnaye)

5- तू नारी है, कमजोर नहीं पहचान बना,
अपनी मेहनत से तू खुद अपनी उड़ान बना।
रोक सके जो तुझे, वो दीवार बनी ही नहीं,
तू चल पड़ी जिस राह, वो हार मानी ही नहीं।

Mahila Diwas ki Hardik Shubhkamnaye

6- मुझे भरोसा है तेरी हिम्मत रास आएगी,
आज की ये ठोकर ही तुझे खास बनाएगी।
मुझे भरोसा है तेरी हिम्मत रास आएगी,
हर मुश्किल तेरे कदमों में झुकती नजर आएगी।

7- मुझे भरोसा है तेरी हिम्मत रास आएगी,
तेरी मेहनत एक दिन ताज बनकर सिर सजाएगी।
मुझे भरोसा है तेरी हिम्मत रास आएगी,
तेरी कोशिशों की रोशनी किस्मत चमकाएगी।

8- तेरी कोशिशों की रोशनी किस्मत चमकाएगी,
हर अंधेरी राह भी मंज़िल तक ले जाएगी।
हिम्मत की लौ दिल में हमेशा जलाए रखना,
तेरी मेहनत ही तुझे आसमान तक पहुंचाएगी।

इसे भी पढ़ें- Women's Day: क्या है मेरी सहेली योजना, जिसमें महिलाओं को मिलती हैं कई सुविधाएं

विमेंस डे शायरी (National Womens Day Shayari 2026)

9- आंधियों से कह दो अपनी औकात में रहें,
मेरी उड़ान मेरे हौसलों की बात में रहें।
तू बेटी भी, तू शक्ति भी, तू ही संसार है,
तेरे बिना अधूरी हर जीत और हर त्यौहार है।

National Womens Day Shayari 2026

10- मेरी मां सबसे मजबूत है, चट्टान सी खड़ी रहती है,
मेरे हर डर के आगे वो ढाल बनकर खड़ी रहती है।
खुद की ख्वाहिशें दबाकर जो मुझे उड़ान देती है,
मेरी हर जीत में सबसे पहले वही खुश होती है।

11- मेरे लिए वो हर दर्द से लड़ जाती है,
उसकी दुआओं से ही मेरा हर दिन संवर जाता है।
मेरी मां सबसे मजबूत है, ये सच हर बार दिखता है,
मेरी एक आह पर उसका दिल भी सिसकता है।

12- मेरी मां और बहन सबसे कठोर, सबसे मजबूत हैं,
मुश्किलों के आगे भी ये कभी ना कमजोर हैं।
खुद दर्द सहकर भी मुस्कान सजा लेती हैं,
मेरे लिए ये दोनों ही मेरी सबसे बड़ी हौसला-डोर हैं।

इसे भी पढ़ें- महिलाओं को भारतीय रेलवे देता है ये खास सुविधा, टिकट में भी मिलती है छूट

विमेंस डे कोट्स (Womens Day Quotes 2026)

13- झुकना अगर पड़े तो सिर्फ दुआओं में झुक,
वरना हर हाल में अपने सपनों के लिए डट कर रहना सीख।

14- मेरे लिए खुद को हर दिन भूल जाती है,
मेरी खुशियों में ही अपनी दुनिया बसाती।
मेरी मां सबसे मजबूत है, वो कभी हार नहीं मानती,
आंसू छुपाकर भी चेहरे पर मुस्कान सजाती।

15- इनकी हिम्मत से ही मेरा हर कदम बढ़ता है,
इनकी दुआओं से ही मेरी राहें संवरती हैं।
मेरी मां और बहन चट्टान सी अडिग खड़ी रहती हैं,
हर आंधी में भी सिर ऊंचा किए रहती हैं।

16- मेरी मां और बहन सबसे मजबूत सहारा हैं,
मेरी हर जीत के पीछे इनका ही नजारा है।
इनकी मेहनत, इनका प्यार ही मेरी ताकत है,
मेरे जीवन का सबसे कीमती सितारा हैं।

आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।

image credit- freepik

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।