
'शक्ति का नाम ही नारी है', ये बात हम अक्सर कहते और सुनते हैं और ये पूरी तरह सच भी है। महिलाएं न केवल शक्ति का स्वरूप हैं, बल्कि वो अपने अंदर दुनिया जीतने का हौंसला और हिम्मत रखती हैं। आज के वक्त में महिलाएं खुद को हर क्षेत्र में साबित कर रही हैं और बता रही हैं कि कैसे संवेदनशीलता और ताकत दोनों ही उनकी पहचान हैं और कैसे घर में रिश्ते निभाने से लेकर बाहर की दुनिया में कामयाबी हासिल करने तक, वो सब कुछ कर सकती हैं। यूं तो महिलाओं को सम्मान देने और उन्हें ये बताने के लिए एक दिन या कोई भी दिन काफी नहीं है, लेकिन फिर भी आज 8 मार्च यानी अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर अगर आप अपनी जिंदगी की सुपवुमेन अपनी मां, पत्नी, बहन, बेटी या किसी दोस्त को बधाई देना चाहते हैं, तो यहां हम आपके लिए कुछ खास शायरियां लेकर आए हैं।

1. नारी शक्ति का स्वरूप है, नारी ही है जीवन की शान
नारी से ही रोशन होता है हर घर-आंगन और जहान।
हिम्मत, ममता, त्याग की वो सच्ची पहचान,
उसके बिना अधूरा है सारा जहान
Happy Women's Day 2026
2. नारी सिर्फ एक शब्द नहीं, पूरी कहानी है,
हर मुश्किल में मुस्कुराना उसकी निशानी है।
उसके कदमों से ही घर में खुशियां आती हैं,
जहां हो उसका सम्मान, वहीं खुशियां आती हैं।
हैप्पी विमेंस डे
3. तुम्हारे होने से ही ये घर और संसार है।
तुम्हारा होना मेरे जीवन का आधार है।
तुम हो इसलिए ये सारे रिश्ते और मुस्कान है।
तुम्हारे होने से रोशन ये जहान है
महिला दिवस की शुभकामनाएं
4. जो ठान ले वो कर दिखाती है,
हर मुश्किल के आगे डट जाती है।
खुद को साबित करके आगे बढ़ती जाती है,
हर मुश्किल में वो हिम्मत दिखती है।
महिला दिवस की बहुत-बहुत शुभकामनाएं।

5. नारी है शक्ति, नारी है सम्मान,
नारी से ही जग में है हर पहचान।
उसकी हिम्मत को सलाम है बार-बार,
नारी के बिना अधूरा है संसार।
महिला दिवस की बधाई
6. हौंसलों की उड़ान है,
आंखों में पूरा आसमान है।
बुलंद आवाज उसकी पहचान है,
उसके कदमों में ये सारा जहान है।
7. कभी बेटी, कभी बहन, कभी मां बन जाती है,
हर रिश्ते को वो दिल से निभाती है।
उसके बिना हर खुशी अधूरी लगती है,
नारी ही जीवन को सुंदर बनाती है।
Happy Women's Day 2026
8. नारी है तो जीवन में रंग है,
नारी है तो खुशियों का ढंग है।
उसकी मुस्कान से जगमगाता जहां,
नारी ही हर रिश्ते का संग है।

9. शक्ति का स्वरूप है वो, उसमें दुर्गा, काली का वास है।
वो निडर है, वो बेखौफ है, उसे खुद पर विश्वास है।
उसे अपने कदमों में झुकना है जहां सारा,
उसका सफर बहुत खास है।
अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस की शुभकामनाएं
10. कभी बेटी, कभी बहन, कभी मां बन जाती है,
हर रिश्ते को वो दिल से निभाती है।
उसके बिना हर खुशी अधूरी लगती है,
वो ही जीवन को रंगों से सजाती है।
हैप्पी विमेंस डे 2026

11. नारी के सपनों को मत रोकना,
उसकी उड़ान को मत टोकना।
उसे बढ़ने देना उन्नति के पथ पर,
उसके कदमों को मत रोकना।
अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस की शुभकामनाएं
12. नारी सम्मान की पहचान है,
नारी हौसलों की उड़ान है।
उसकी शक्ति को सलाम करो,
नारी ही नए कल की पहचान है।
Happy Women's Day 2026
13.श्रृंगार और संघर्ष को साथ लेकर चलती है,
अपनी किस्मत की कहानी वो खुद लिखती है।
उसे बनानी अपनी पहचान है,
करना हर मुश्किल को आसान है।
महिला दिवस की शुभकामनाएं
यह भी पढ़ें- National Women's Day: नेशनल वीमेन डे पर इन विशेज और कोट्स के जरिए अपनों को भेजे शुभकामनाएं संदेश
अगर आपको स्टोरी अच्छी लगी है, इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।
Image Credit: Freepik, Shutterstock
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।