herzindagi
republic day shayari gantantra diwas par desh bhakti shayari

Republic Day Shayari 2026: 'तिरंगा लहराएंगे, देशभक्ति का गीत गुनगुनाएंगे...', 77वें गणतंत्र दिवस पर इन शायरियों के जरिए अपनों को दें शुभकामनाएं

Gantantra Diwas 2026 par Shayari: आज हम अपना 77वां गणतंत्र दिवस मनाने जा रहे हैं। आज के खास दिन अपनों को गणतंत्र दिवस की बधाई देने के लिए आप उन्हें ये देशप्रेम की भावना से ओत-प्रोत शायरियां भेज सकते हैं।    
Editorial
Updated:- 2026-01-26, 00:03 IST

Republic Day 2026 Desh Bhakti Shayari: देशप्रेम और देशभक्ति का जज्बा, हर एक देशवासी के अंदर कूट-कूट कर भरा है। हम अपनी मातृभूमि को सबसे पहले रखते हैं और देश की एकता, अखंडता और अस्मिता की रक्षा के लिए सब कुछ करने को तत्पर रहते हैं। हमारे प्यारे भारतवर्ष की तरफ आने वाली हर नजर को झुकाने और दुश्मन को जवाब देने की हम हिम्मत रखते हैं। आज का दिन हमारे लिए बहुत गर्व का दिन है। आज हम अपना 77वां गणतंत्र दिवस मना रहे हैं। इसी दिन साल 1950 में हमारा संविधान लागू हुआ था। भारता का संविधान सबसे बड़ा लिखित संविधान है। हमारे संविधान को बनने में 2 साल 11 महीने 18 दिन का समय लगा था। इस बार मुख्य परेड की थीम वंदेमातरम के 150 साल पूरे होने पर रखी गई है। गणतंत्र दिवस से खास मौके पर कई सांस्कृतिक और देशभक्ति कार्यक्रम आयोजित होते हैं और हर देशवासी, देशभक्ति के रंग में रंग जाता है। अगर आप अपनों को 77वें गणतंत्र दिवस की बधाई देना चाहते हैं, तो हम आपके लिए कुछ खास शायरियां लेकर आए हैं।

गणतंत्र दिवस पर शायरी (Gantantra Diwas par Shayari)

republic day shayari 2026

1. तीन रंगों से रगा तिरंगा, अपनी पहचान है।
मिट जाएंगे देश पर हम, ये हमारा हिंदुस्तान है।
अपनी धरती की खातिर सौ जन्म कुर्बान है।
सारे जहां से अच्छा ये हमारा हिंदुस्तान है।
गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं

2. गणतंत्र की शक्ति का पर्व है आज,
संविधान की शक्ति का हर्ष का आज।
बड़ा ही प्यारा दिन है आज,
77वें गणतंत्र दिवस की निराली है बात।
रिपब्लिक डे की शुभकामनाएं

26  jan wishes

3. अखंड भारत गंगा, यमुना, नर्मदा, सबका एक ही राग है।
मेरे देश की मिट्टी में अपनत्व और अनुराग है।
दुश्मन चाहे जितनी कोशिश कर ले तोड़ने की,
पर हमारे सीने में जलती देशभक्ति की आग है।
गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं

4. संविधान हमारा सहारा है,
हमारा देश हमें सबसे प्यारा है।
जाति, धर्म और भाषा से देश हमारा है।
तिरंगे की आन में जीवन सारा है।
गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं

रिपब्लिक डे शायरी (Republic Day Shayari 2026)

republic day messages

5. हर किसी को देता है हक और मान,
ये है हमारे देश का संविधान
इसके हर हिस्से में है कुछ खास बात,
संविधान के मूल भाव को जरूर रखें याद।
गणतंत्र की दिवस की शुभकामनाएं


6. दिल में रखें गणतंत्र दिवस के लिए सम्मान,
देश की रक्षा से ऊपर नहीं है कोई आन।
सदा ऊंचा रहे तिरंगा हमारा,
भारत की रक्षा धर्म है हमारा।
गणतंत्र दिवस की बधाई

7. लहू देकर तिरंगे की बुलंदी को संवारा है,
वीर शहीद फरिश्ते हैं वतन के, उन्हें सजदा हमारा।
मातृभूमि का ऋण सबसे ऊपर है,
यही रखना याद धर्म हमारा है।
Happy Republic Day

यह भी पढ़ें- Republic Day Anchoring Script: गणतंत्र दिवस पर ऐसे करें एंकरिंग, आपके बोलने के अंदाज से हर दिल में जगेगा देशभक्ति का जोश

26 जनवरी पर शायरी (26 January Shayari)

happy republic day 2026

8. न पूछो जमाने से क्या हमारी कहानी है,
हमारी पहचान है ये कि हम हिंदुस्तानी हैं।
हर मोड़ पर आए मुश्किल या कोई परेशानी,
देश के लिए जान लुटाने की हमने ठानी है।
गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं

9. देश के संविधान का हम करेंगे सदा सम्मान,
देश के लिए चाहे चली जाए हमारी जान।
देश हमें जान से प्यारा है।
भारत माया की जय, हम सबका नारा है।।
गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं

10. विश्व में गूंज रहा है भारत का नाम,
भारत की रक्षा करना हर देशवासी का है नाम।
चाहे वक्त बदले या बदल जाए दुनिया,
सदा खिली रहे हमारे देश में खुशियों की बगिया।
हैप्पी रिपब्लिक डे 2026

यह भी पढ़ें- Republic Day Speech & Slogans 2026: गणतंत्र दिवस पर दें ये मोटिवेशनल स्पीच और स्लोगन, हर कोई करेगा आपकी तारीफ

11. सत्यमेव जयते का देना है संदेश,
सबसे आगे जाएगा मेरा देश।
सबसे ऊपर है देश की आन-बान और शान
हमें करना है अपने तिरंगे का सम्मान।
गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं

12. हर भारतवासी की धड़कन में बसता है हमारा देश,
हम देते हैं एकता और अखंडता का संदेश।
अनूठा है हमारा प्यार और विश्वास,
सपने होंगे पूरे, सुनहरे कल की हमें है आस।
हैप्पी रिपब्लिक डे 2026

13. आन बान शान का निशान है तिरंगा
भारत का सम्मान है तिरंगा
हम सबकी पहचान है तिरंगा
गणतंत्र दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं 2026

14. ना जियो धर्म के नाम पर, ना मरो धर्म के नाम पर
इंसानियत ही धर्म है बस, जियो वतन के नाम पर
गणतंत्र दिवस की आप सभी को हार्दिक शुभकामनाएं

15. देश हमारा, हमारी शान है
मातृभूमि पर सर्वस्व कुर्बान है।
मेरे देश से बढ़कर नहीं है कुछ भी,
मेरे देश से ही मेरी पहचान है।
गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं

अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
Image credit- Freepik

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।