herzindagi
26 January par bhashan 2026

Republic Day Speech & Slogans 2026: गणतंत्र दिवस पर दें ये मोटिवेशनल स्पीच और स्लोगन, हर कोई करेगा आपकी तारीफ

Republic Day 2026 Speech in Hindi:गणतंत्र दिवस यानी र‍िपब्‍ल‍िक डे पर स्कूलों, कॉलेज और ऑफिस में अलग-अलग तरह के कंपटीशन कराए जाते हैं, जिसमें सबसे अहम स्‍पीच ही होती है। ये इतिहास को याद करने के साथ भविष्य के प्रति हमारे संकल्प को भी द‍िखाती है। अगर आप भी स्पीच कंपटीशन में हिस्सा ले रही हैं, तो यहां हम आपको आइड‍ियाज दे रहे हैं। 
Editorial
Updated:- 2026-01-25, 21:38 IST

Gantantra Diwas par Bhashan or Slogans 2026: गणतंत्र दिवस का अवसर हर भारतीय के लिए गौरव और आत्मसम्मान का प्रतीक है। इस मौके पर स्कूल के अलावा शहर के चौराहों को खास तरीके से सजाया जाता है और गीत बजाए जाते हैं। यह वह दिन है जब 26 जनवरी 1950 को हमारे देश का संविधान लागू हुआ और भारत एक संप्रभु लोकतांत्रिक गणराज्य बना। इस दिन तमाम तरह की प्रतियोगिताएं कराई जाती हैं और लोग बढ़-चढ़कर भाग लेते हैं। सरकारी दफ्तरों, स्कूल और कॉलेज में गणतंत्र दिवस के मौके पर स्पीच दी जाती है, जो न केवल शब्दों का समूह होता है, बल्कि देश के वीरों के प्रति सम्मान को दर्शाती है। अगर आप स्कूल या कॉलेज में होने वाले भाषण प्रतियोगिता में हिस्सा ले रही हैं, तो इस लेख में दिए गए आइडिया की मदद ले सकती हैं।

गणतंत्र दिवस पर भाषण (Republic Day Speech 2026)

republic day short speech

"शहीदों के बलिदान को बेकार न जाने देंगे, भारत की आजादी पर कभी आंच न आने देंगे।"

आदरणीय प्रधानाचार्य महोदय, शिक्षकों और मेरे प्यारे साथियों। आज हम अपना गणतंत्र दिवस मनाने के लिए यहां एकत्रित हुए हैं। 26 जनवरी 1950 को हमारे देश का संविधान लागू हुआ था, जिसने भारत को एक लोकतांत्रिक राष्ट्र बनाया। यह दिन हमें उन वीर शहीदों की याद दिलाता है जिन्होंने देश की आजादी के लिए अपने प्राण न्योछावर कर दिए। आज हमें संकल्प लेना चाहिए कि हम एक अच्छे नागरिक बनेंगे और देश के विकास में अपना योगदान देंगे। 

यह भी पढ़ें- Republic Day Wishes & Message 2026: गणतंत्र दिवस के मौके पर प्रियजनों को भेंजे देशभक्ति से जुड़े ये संदेश

दूसरा भाषण- अनेकता में एकता: भारत की विशेषता

indian girl Republic Day 2026 speech

"अनेकता में एकता ही हमारी शान है, इसीलिए मेरा भारत महान है।"

भारत एक ऐसा गुलदस्ता है जहां अलग-अलग धर्मों और भाषाओं के फूल महकते हैं। गणतंत्र दिवस हमें सिखाता है कि हमारी विविधता ही हमारी सबसे बड़ी ताकत है। जब हम मिलकर 'जन-गण-मन' गाते हैं, तो कश्मीर से कन्याकुमारी तक पूरा देश एक हो जाता है। इस एकता को बनाए रखना ही हमारी सच्ची देशभक्ति है।

यह भी पढ़ें- Republic Day Shayari 2026: 'तिरंगा लहराएंगे, देशभक्ति का गीत गुनगुनाएंगे...', 77वें गणतंत्र दिवस पर इन शायरियों के जरिए अपनों को दें शुभकामनाएं

तीसरा भाषण- वीर शहीदों को भावपूर्ण नमन के लिए स्पीच

"शहीदों के लहू से जो जमीं सींची गई है, उस आजादी की हिफाजत हमें जान से बढ़कर करनी है।"

आज हम जो आजादी और अधिकार महसूस कर रहे हैं, उसकी कीमत हमारे वीर जवानों ने चुकाई है। भगत सिंह, सुखदेव और राजगुरु जैसे हजारों क्रांतिकारियों के बलिदान के कारण ही आज हमारा तिरंगा शान से लहरा रहा है। हमें उनके सपनों के भारत का निर्माण करना है, जहां हर कोई निडर होकर रह सके।

चौथा भाषण- महिला सशक्तिकरण और राष्ट्र निर्माण के लिए स्पीच

26 January par bhashan 2026

"नारी का होगा जब सम्मान, तभी बढ़ेगी देश की शान।"

गणतंत्र दिवस के इस अवसर पर हमें नारी शक्ति को नमन करना चाहिए। आज भारत की बेटियां सीमा पर रक्षा कर रही हैं और अंतरिक्ष में तिरंगा फहरा रही हैं। एक मजबूत गणतंत्र तभी संभव है जब समाज में महिलाओं को सुरक्षा और बराबरी का दर्जा मिले। जब एक महिला शिक्षित होती है, तो पूरा राष्ट्र प्रगति करता है।

पांचवां भाषण- तिरंगे की आन, बान और शान (Gantantra Diwas par Bhashan)

"विजयी विश्व तिरंगा प्यारा, झंडा ऊंचा रहे हमारा।"

हमारे राष्ट्रीय ध्वज के तीन रंग केसरिया, सफेद और हरा हमें बलिदान, शांति और हरियाली का संदेश देते हैं। बीच में स्थित अशोक चक्र हमें निरंतर प्रगति करने की प्रेरणा देता है। आइए, इस तिरंगे के नीचे खड़े होकर कसम खाएं कि हम इसकी शान पर कभी आंच नहीं आने देंगे।

गणतंत्र दिवस के लिए स्लोगन (Republic Day Slogan 2026)

26 january slogan

  • गणतंत्र की शक्ति, हम सबकी एकता और सच्ची देशभक्ति।
  • जहां तिरंगा सबसे ऊंचा, वही देश मेरा सबसे प्यारा।
  • देश के लिए जो जिए, वही जीवन सबसे महान।
  • संविधान हमारी आन है, लोकतंत्र भारत की शान है।
  • युवा शक्ति की हुंकार, बदल देगी भारत की तकदीर और रफ्तार।
  • न जाति पर, न धर्म पर, हमें गर्व है सिर्फ वतन पर।
  • याद करो उन बलिदानों को, न झुकने दो भारत के स्वाभिमान को।
  • सरफरोशी की तमन्ना अब हमारे दिल में है

अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।

Image credit- Freepik

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

FAQ
26 जनवरी को क्‍या हुआ था?
26 जनवरी को भारत गणराज्‍य बना था।
Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।