herzindagi
image

Republic Day Wishes & Message 2026: गणतंत्र दिवस के मौके पर प्रियजनों को भेंजे देशभक्ति से जुड़े ये विशेज और शुभकामनाएं संदेश

Gantantra Diwas Ki Hardik Shubhkamnaye: गणतंत्र दिवस देशवासियों के लिए बेहद खास होता है। इस दिन हर कोई देशभक्ति रुप में नजर आता है। ऐसे में आप भी तिरंगे की ताकत और मजबूत संविधान को याद करते हुए अपने प्रियजनों को खास संदेश भेज सकते हैं, ताकि आप भी इस दिन को अच्छे से सेलिब्रेट कर सके।
Editorial
Updated:- 2026-01-26, 08:13 IST

अनेकता में एकता ही इस धरती का श्रृंगार है, संविधान की छाया में मिलता सबको अधिकार है। इसलिए हमारा भारत महान है। हर कोई इसी भावना के साथ गणतंत्र दिवस के इस खास दिन को सेलिब्रेट करता नजर आ रहा है। इस दिन हर किसी के अंदर देश के प्रति भक्ति की भावना दिखाई दे रही है। वहीं विजयपथ पर शानदार झाकियां भी देखने को मिल रही है। इस बार आप भी 26 जनवरी को खास बनाने के लिए अपने प्रियजनों और दोस्तों को देशभक्ति से जुड़े इन खास संदेशों को शेयर करें, ताकि ये दिन सबके लिए खास रहे।

गणतंत्र दिवस विशेज (Republic Day Wishes 2026)

1 - 2026-01-21T171309.452

1. दे सलामी तिरंगे को
जिससे तेरी शान है
सर हमेशा रखना ऊंचा
जब तक तुझमें जान है
गणतंत्र दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं

2. हर दिल में जलाएंगे देशभक्ति की लौ
आज फिर एक बार उन वीर सपूतों को करेंगे नमन
विश्व में गूंजेगा भारत का नाम, यही रहेगा हमारा कर्म
Happy Republic Day 2026

3. शांति, समृद्धि और एकता का प्रतीक है हमारा गणतंत्र
संविधान करता है हमारा मार्गदर्शक
तभी हमारा लोकतंत्र है सबसे अलग
Happy Republic Day 2026

इसे भी पढ़ें: Republic Day Shayari 2026: 'तिरंगा लहराएंगे, देशभक्ति का गीत गुनगुनाएंगे...', 77वें गणतंत्र दिवस पर इन शायरियों के जरिए अपनों को दें शुभकामनाएं

4. आओ झुककर करें तिरंगे को सलाम
विविधता में एकता ही हमारी सबसे बड़ी शान
तभी है हमारा भारत महान
गणतंत्र दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं 2026

गणतंत्र दिवस मैसेज (Republic Day Message 2026)

2 - 2026-01-21T171308.368

5. मेरा मुल्क, मेरा देश, मेरा यह वतन
शांति का उन्नति का प्यार का वतन
इसपर हमारी जान वार है
इसलिए हमारा भारत सबसे अलग और महान है
Happy Republic Day 2026

6. सरफरोशी की तमन्ना अब हमारे दिल में है
उठो हिंद के शेरों, गणतंत्र हमारे दिल में है
गणतंत्र दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं 2026

इसे भी पढ़ें: Republic Day Speech & Slogans 2026: गणतंत्र दिवस पर दें ये मोटिवेशनल स्पीच और स्लोगन, हर कोई करेगा आपकी तारीफ

7. अधिकार मिलते हैं जहां, वो गणतंत्र है हमारा
एक विजन, एक पहचान इसलिए हमारा देश है महान
Happy Republic Day 2026

8. हर कोने में गूंजेगी संविधान की आवाज
यही है हमारी सांस्कृति विरासत और पहचान
इसलिए हम सभी मिलकर मनाते हैं गणतंत्र दिवस का ये खास पर्व
फहराते हैं तिरंगा, बोलते हैं हमारा भारत महान
गणतंत्र दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं 2026

रिपब्लिक डे स्टेटस (Republic Day Status 2026)

4 - 2026-01-21T171306.212

9. मेरा मुल्क, मेरा देश, मेरा यह वतन
शांति का उन्नति का प्यार का वतन
इसपर हमारी जान वार है
इसलिए हमारा भारत सबसे अलग और महान है
Happy Republic Day 2026

10. ना जियो धर्म के नाम पर, ना मरो धर्म के नाम पर
इंसानियत ही धर्म है बस, जियो वतन के नाम पर
गणतंत्र दिवस की आप सभी को हार्दिक शुभकामनाएं
चलो आज फिर झुककर सलाम करें उनके नाम पर
गणतंत्र दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं 2026

इसे भी पढ़ें: Republic Day 2026: 77वां या 78वां, इस बार कौन सा गणतंत्र मना रहा है भारत? जानें चीफ गेस्ट की लिस्ट

11. अनेकता में एकता ही इस धरती का श्रृंगार है
संविधान की छाया में मिलता सबको अधिकार है
नफरत की दीवारों को गिराकर, प्रेम के दीप जलाएं
गणतंत्र दिवस की आपको बहुत-बहुत शुभकामनाएं

12. हर दिल में तिरंगा हो, हर लब पर हिंदुस्तान हो
जाति-पाति से ऊपर उठकर, भारत का सम्मान हो
गणतंत्र दिवस का संदेश है, भाईचारा बढ़ाते चलो
Happy Republic Day 2026

गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं (Gantantra Diwas Ki Shubhkamnaye)

3 - 2026-01-21T171310.864

13. दुनिया में सबसे प्यारा, अपना ये हिंदुस्तान है
संविधान की ताकत से, हर नागरिक महान है
जय हिंद, जय भारत
गणतंत्र दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं 2026

14. आन बान शान का निशान है तिरंगा
आजादी की खुशी का पैगाम है तिरंगा
भारत का सम्मान है तिरंगा
हम सबकी पहचान है तिरंगा
गणतंत्र दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं 2026

15. दिल हमारे एक हैं एक ही है हमारी जान
हिंदूस्तान हमारा है हम है इसकी शान
जान लुटा देंगे वतन पे हो जाएंगे कुर्बान
इसलिए हम कहते हैं भारत है हमारी जान
Happy Republic Day 2026

16. वतन की खुशबू मिट्टी में, रगों में हिंदुस्तान है
तिरंगे की हर लहर में वीर जवानों का सम्मान है
26 जनवरी का दिन हमें कर्तव्य की याद दिलाता है
भारत की अखंडता ही इस देश का सच्चा वरदान है।
Happy Republic Day 2026

17. देश की आजादी को जिम्मेदारी से सजाएंगे
संविधान की मर्यादा हर कदम निभाएंगे
दिलों में बसाकर देश प्रेम को
भारत को और महान बनाएंगे
Happy Republic Day 2026

18. तिरंगे के तीन रंग याद दिलाते हैं
त्याग, शांति और प्रगति
इन मूल्यों को जिएं, यही देशभक्ति है
Happy Republic Day 2026

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Image Credit-Freepik

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।