herzindagi
meaning of republic day

Republic Day 2026: आखिर 'रिपब्लिक' शब्द का मतलब क्या है, 26 जनवरी 1950 को कैसे बदला भारत का भाग्य? यहां जानें

Republic Day 2026: भारत के इतिहास में 26 जनवरी 1950 का दिन बहुत खास रहा है। इसी दिन भारत का संविधान लागू हुआ था। साथ ही हमारा देश गणराज्य बना। अक्‍सर लोगों के मन में ये सवाल उठता है क‍ि रिपब्लिक का मतलब क्या होता है? इसके बारे में हम आपको व‍िस्‍तार से जानकारी दे रहे हैं।
Editorial
Updated:- 2026-01-22, 13:14 IST

हर साल देश में गणतंत्र द‍िवस (Republic Day 2026) बहुत धूमधाम से मनाया जाता है। ये द‍िन हर रूप में बहुत खास होता है। ये वही द‍िन है जब 1950 में देश का संविधान लागू हुआ था। हमारा संविधान तो 26 जनवरी 1949 को ही बनकर तैयार हो गया था, लेक‍िन इसे 2 महीने बाद 26 जनवरी को लागू किया गया। 26 जनवरी स‍िर्फ छुट्टी या परेड का नहीं है बल्‍क‍ि इसी द‍िन भारत गणराज्‍य बना था।

अक्‍सर लोगों के मन में ये सवाल उठता है क‍ि रिपब्लिक का मतलब क्या होता है? अगर आप भी उन्‍हीं में से एक हैं ज‍िन्‍हें इस बारे में जानना है तो हम आपको इसके बारे में व‍िस्‍तार से जानकारी दे रहे हैं। आइए जानते हैं-

meaning of republic day (2)

रिपब्लिक का मतलब क्या है? (Meaning of Republic Day)

Republic का सीधा सा मतलब है क‍ि देश पर किसी राजा या रानी का नहीं, बल्कि जनता का शासन है। जब कोई देश गणतंत्र होता है, तो वहां सत्ता किसी एक परिवार या शासक के पास नहीं होती है। सरकार भी जनता ही चुनती है और कानून सबसे ऊपर होता है। साफ शब्दों में कहें तो जनता के लिए, जनता द्वारा और जनता की सरकार, इसी को गणतंत्र यानी र‍िपब्‍ल‍िक कहा जाता है।

यह भी पढ़ें- Republic Day Parade 2026: परेड में इन चीजों की है नो-एंट्री, जाने से पहले पढ़ लें ये जरूरी गाइडलाइन

26 जनवरी 1950 को क्या बदला? (Republic Day 2026)

ये तो हम सभी जानते हैं क‍ि हमारा देश 15 अगस्त 1947 को आजाद हुआ था, लेकिन उस समय तक देश के पास अपना पूरा कानूनी ढांचा नहीं था। 26 जनवरी 1950 को भारत में जब संविधान लागू हुआ, तब हर क‍िसी को बराबरी के अधिकार मिला। साथ ही हर क‍िसी को बोलने, पढ़ने, काम करने और न्याय पाने का हक मिला।

भारत के ल‍िए ल‍िखे गए थे न‍ियम

देश को चलाने के ल‍िए साफ-साफ न‍ियम लिखे गए। कुल म‍िलाकर यही वो दिन था जब भारत ने दुनिया को बताया कि अब ये देश कानून और लोकतंत्र से चलेगा, किसी के आदेश से नहीं।

यह भी पढ़ें- Republic Day Theme 2026: 'वंदे मातरम् और आत्मनिर्भर भारत' के रंग में रंगेगा कर्तव्य पथ, 77वें गणतंत्र दिवस की परेड में क्या-क्‍या होगा खास?

संविधान 26 नवंबर को तैयार तो लागू 26 जनवरी को क्यों?

आपको बता दें क‍ि भारतीय संविधान बनकर 26 नवंबर 1949 को तैयार हो गया था, लेकिन इसे लागू करने के लिए 26 जनवरी 1950 की तारीख चुनी गई। इसके पीछे एक खास वजह थी। कहा जाता है क‍ि 1929 में आजादी की लड़ाई के दौरान ये तय किया गया था कि 26 जनवरी 1930 को देश पहली बार स्वतंत्रता दिवस के रूप में मनाएगा। उस दिन लोगों ने तिरंगा फहराया और खुद को आजाद मानने की शपथ ली।

meaning of republic day (1)

यह भी पढ़ें- Republic Day Parade Tickets 2026: गणतंत्र द‍िवस पर परेड देखने के लिए ऑनलाइन और ऑफलाइन टिकट कैसे खरीदें? जानें कीमत, काउंटर और जरूरी ड‍िटेल्‍स

अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Image Credit- Freepik

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।