herzindagi
image

Republic Day Parade Tickets 2026: गणतंत्र द‍िवस पर परेड देखने के लिए ऑनलाइन और ऑफलाइन टिकट कैसे खरीदें? जानें कीमत, काउंटर और जरूरी ड‍िटेल्‍स

Republic Day Parade Tickets 2026: अगर आप भी गणतंत्र द‍िवस के मौके पर परेड और आयोजि‍त होने वाले बाकी के कार्यक्रमों का ह‍िस्‍सा बनना चाहती हैं तो आज से ट‍िकट की ब‍िक्री शुरू हो रही है। आप ऑनलाइन और ऑफलाइन ट‍िकट दोनों खरीद सकती हैं। यहां हम आपको पूरा तरीका बता रहे हैं।
Editorial
Updated:- 2026-01-14, 15:53 IST

Republic Day Parade Tickets 2026: गणतंत्र द‍िवस यानी र‍िपब्‍ल‍िक डे 2026 के मौके पर स्‍कूलों में कई तरह के कार्यक्रम आयोजि‍त क‍िए जाते हैं। वहीं सरकारी और प्राइवेट कार्यालयों में भी झंडा फहराया जाता है। इसके अलावा द‍िल्‍ली में परेड न‍िकाली जाती है। अगर आप भी परेड देखना चाहती हैं तो ये खबर आपके काम की हो सकती है। दरअसल, रक्षा मंत्रालय (Defence Ministry) ने Republic Day 2026 से जुड़े सभी मुख्‍य कार्यक्रमों के टिकटों की बिक्री की तारीखों का ऐलान कर दिया है।

रिपब्लिक डे परेड 26 जनवरी को होगी। इसके बाद 28 जनवरी को बीटिंग रिट्रीट की फुल ड्रेस रिहर्सल और 29 जनवरी को बीटिंग रिट्रीट सेरेमनी का आयोजन किया जाएगा। इन तीनों कार्यक्रमों के लिए आप आसानी से टिकट खरीद सकती हैं। आज से ट‍िकट की ब‍िक्री शुरू हो गई है। आज हम आपको बताएंगे क‍ि आप कि‍तने में और कहां से ट‍िकट खरीद सकती हैं? आइए जानते हैं-

republic day 2026 parade (2)

ट‍िकट की क्‍या है कीमत?

26 जनवरी को हाेने वाले परेड के ट‍िकट (Republic Day Parade Ticket) आपको दो कैटेगरी में म‍िलेंगे। एक ट‍िकट 20 रुपये का होगा तो दूसरा 100 रुपये का। दरअसल, बीटिंग रिट्रीट फुल ड्रेस रिहर्सल के टिकट 20 रुपये में मिलेंगे। इसके अलावा बीटिंग रिट्रीट सेरेमनी के टिकट की कीमत 100 रुपये रखी गई है। ये ट‍ि‍कट आम लोग भी आसानी से खरीद सकते हैं। इससे उनकी जेब पर कोई खास फर्क नहीं पड़ने वाला है।

टिकट कब से कब तक मिलेंगे?

आप आज यानी 5 से 14 जनवरी तक ट‍िकट खरीद सकती हैं। टिकट की बिक्री हर दिन सुबह 9 बजे से शुरू होगी और कोटा खत्म होने तक चलेगी। आप रक्षा मंत्रालय की आधिकारिक वेबसाइट www.aamantran.mod.gov.in पर जाकर टिकट खरीद सकती हैं।

यह भी पढ़ें- जानिए कब और किन लोगों को दी जाती है 21 तोपों की सलामी?

ऑफलाइन ट‍िकट कहां म‍िलेंगे? (How to purchase offline parade ticket)

ऑफलाइन टिकट दिल्ली के कुछ फ‍िक्‍स्‍ड काउंटरों से आप खरीद सकती हैं। इसके ल‍िए आपको अपना ओरिजिनल फोटो और आइडी कार्ड द‍िखानी होगी। आप आधार कार्ड, वोटर आईडी, ड्राइविंग लाइसेंस, पैन कार्ड, पासपोर्ट द‍िखा सकती हैं। यही डॉक्‍यूमेंट्स आपको प्रोग्राम वाले द‍िन भी लेकर जाना होगा।

republic day 2026 parade (1)

यहां म‍िलेंगे ऑफलाइन ट‍िकट

  • सेना भवन (गेट नंबर 5 के पास)
  • शास्त्री भवन (गेट नंबर 3 के पास)
  • जंतर-मंतर (मेन गेट के अंदर)
  • संसद भवन (रिसेप्शन)
  • राजीव चौक मेट्रो स्टेशन (गेट नंबर 3 और 4 के पास)
  • कश्मीरी गेट मेट्रो स्टेशन (गेट नंबर 8 के पास)

इन काउंटरों पर आप टिकट सुबह 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक और फिर 2 बजे से शाम 5 बजे तक खरीद सकती हैं। बस डॉक्यूमेंट्स याद से ले जाएं।

यह भी पढ़ें- सेना के जवान पुल पर कभी मार्च क्यों नहीं करते? वजह जानकर भौचक्का रह जाएगा दिमाग

तो अगर आप भी इस साल रिपब्लिक डे का जश्न यादगार बनाना चाहती हैं, तो समय रहते टिकट जरूर खरीद लें। ऑनलाइन ट‍िकट खरीदना एक आसान ऑप्‍शन रहेगा। साथ ही अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Image Credit- Freepik/Ai generated/Pinterest-joffers

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।