
Republic Day 2026 Parade: महिलाएं हर क्षेत्र में अपना कमाल दिखाते हुए इतिहास रच रही है। इसकी जीता-जागता उदाहरण संतोषी सोलंकी है। देहरादून की रहने वाली संतोषी लखपति दीदी है और इन्हें गणतंत्र दिवस परेड का बुलावा आया है। सहसपुर ब्लॉक के शंकरपुर गांव की रहने वाली संतोषी ने साल 2018 में राष्ट्रीय आजीविका मिशन से जुड़कर अपना कारोबार खड़ा किया है। इस लेख में आज हम आपको बताने जा रहे हैं कि संतोषी सोलंकी कौन हैं?

संतोषी सोलंकी एक सफल उद्यमी और लखपति दीदी के रूप में अपनी पहचान बना चुकी हैं। 26 जनवरी, 2026 को वह दिल्ली के कर्तव्य पथ पर अपने प्रदेश उत्तराखंड का प्रतिनिधित्व करेंगी।
इसे भी पढ़ें- Simran Bala कौन हैं, जो गणतंत्र दिवस पर CRPF की पुरुष टुकड़ी को करेंगी लीड
अपना बिजनेस शुरू करने वाली संतोषी ग्रामीण महिलाओं के लिए प्रेरणा का माध्यम भी बन चुकी हैं। अभी तक उन्होंने अपने गांव और आसपास की 250 से अधिक महिलाओं को विभिन्न उद्यमों के लिए प्रेरित और प्रोत्साहित किया है।
संतोषी सोलंकी ने सेलाकुई में राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के अंतर्गत स्वयं सहायता समूह से जुड़कर प्रिंटिंग प्रेस की शुरूआत की थी।
सेलाकुई स्थित सोलंकी प्रिटिंग प्रेस के माध्यम से बैनर, पोस्टर, विजिटिंग कार्ड, सरकारी योजनाओं से संबंधित प्रचार सामग्री सहित अन्य प्रिंटिंग का काम किया जाता है। वह इसका संचालन अपने पति के साथ मिलकर करती हैं और अब तक उन्होंने 4 महिलाओं को रोजगार दिया है।

देशभर में अपने-अपने फील्ड में अच्छा काम करने वाले किसानों, खिलाड़ी, महिला स्वयं सहायता समूह सदस्यों, स्टार्टअप उद्यमियों और विभिन्न सरकारी योजनाओं के लाभार्थियों को बुलाया गया है, जिसमें से संतोषी सोलंकी का चयन हुआ है।

77 वें गणतंत्र दिवस परेड के दौरान कर्तव्य पथ पर 30 झांकियां निकलेंगी, जो स्वतंत्रता का मंत्र-वंदे मातरम, समृद्धि का मंत्र-आत्मनिर्भर भारत थीम पर होगा।
कर्तव्य पथ पर एनक्लोजर के बैकग्राउंड में वंदे मातरम की पुरानी पेंटिंग मेन स्टेज पर फूलों से वंदे मातरम् के रचयिता बंकिम चंद्र चटर्जी को श्रद्धांजलि दी जाएगी।
पहली बार परेड में बैक्ट्रियन ऊंट, नई बटालियन भैरव भी मार्च पास्ट करेगी। इसके अलावा इस बार के फ्लाईपास्ट में राफेल, Su-30, अपाचे जैसे 29 विमान भी होंगे।
इसे भी पढ़ें- कौन हैं Hansja Sharma, जो 26 जनवरी को 251 आर्मी एविएशन स्क्वाड्रन का करेंगी गाइड?
अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिंदगी के साथ
Image Credit- ediindia.org official website
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।