
Captain Hansja Sharma Biography: साल 2026 का गणतंत्र दिवस बेहद ही खास होने वाला है। ऐसा इसलिए क्योंकि इस बार परेड में कई ऐसे ऐतिहासिक क्षण दर्ज होने जा रहे हैं, जो इससे पहले नहीं हुए हैं और वह है नारी शक्ति का साहसिक प्रदर्शन। कैप्टन हंसजा शर्मा 26 जनवरी के मौके पर दिल्ली के कर्तव्य पथ पर देश के सामने अपनी क्षमता और साहस का करतब दिखाने वाली हैं। वह परेड में 251 आर्मी एविएशन स्क्वाड्रन का नेतृत्व करेंगी। केवल यही नहीं बल्कि इससे पहले भी कैप्टन हंसजा अपने नाम कई रिकॉर्ड दर्ज कर चुकी हैं। आइए जानते हैं हंसजा शर्मा कौन हैं?

कैप्टन हंसजा शर्मा का जन्म 9 मार्च 1998 को जम्मू में हुआ था। हंसजा ने सेंट जेवियर्स कॉन्वेंट स्कूल, बरनाई से अपनी स्कूली शिक्षा पूरी की। इसके बाद उन्होंने परेड कॉलेज, जम्मू से स्नातक की उपाधि प्राप्त की और बाद में भारतीय सेना में चयन से पहले जम्मू विश्वविद्यालय के प्राणी विज्ञान विभाग में दाखिला लिया। कैप्टन हंसजा शर्मा वरिष्ठ पत्रकार श्रीमती रश्मी शर्मा की बेटी हैं।
इसे भी पढ़ें- Republic Day 2026: हर साल गणतंत्र दिवस की थीम और परेड अलग? जानें कैसे होता है इनका चयन और कौन लगाता है मुहर
कैप्टन हंसजा शर्मा ने भारतीय सेना की पहली महिला पायलट बनकर इतिहास रच दिया है, जिन्हें उन्नत रुद्र सशस्त्र हेलीकॉप्टर उड़ाने की योग्यता प्राप्त हुई है। महज 27 वर्ष की आयु में उनकी यह उपलब्धि भारतीय सशस्त्र बलों और रक्षा सेवाओं में महिला सशक्तिकरण के लिए गौरवपूर्ण क्षण है।

हंसजा शर्मा नासिक में कॉम्बैट आर्मी एविएशन ट्रेनिंग स्कूल (CAATS) में ऑर्डर ऑफ मेरिट में पहला स्थान हासिल करके और प्रतिष्ठित सिल्वर चीता ट्रॉफी जीतने वाली पहली महिला बनकर इतिहास रचा था। यह ट्रॉफी सर्वश्रेष्ठ लड़ाकू विमान चालक को प्रदान की जाती है। इस उपलब्धि ने उन्हें भारतीय सेना विमानन इतिहास में एक मिसाल कायम करने वाला बना दिया।
गणतंत्र दिवस परेड 2026 के दौरान 251 आर्मी एविएशन स्क्वाड्रन का नेतृत्व करेंगी। कैप्टन शर्मा ने अपनी उपलब्धियों में एक और उपलब्धि जोड़ते हुए, वायु सेना अकादमी के वायु यातायात नियंत्रण अधिकारी प्रशिक्षण संस्थान (एटीसीओटीई) में आयोजित 107वें वायु यातायात प्रबंधन और वायु कानून (बेसिक) पाठ्यक्रम में प्रथम स्थान प्राप्त किया है।
इसे भी पढ़ें- Simran Bala कौन हैं, जो गणतंत्र दिवस पर CRPF की पुरुष टुकड़ी को करेंगी लीड
अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिंदगी के साथ
Image Credit-instgram
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।