
Ajit Pawar Plane Crash: महाराष्ट्र की राजनीति के लिए बुधवार का दिन इतिहास के पन्नों में काले अध्याय की तरह दर्ज हो गया है। आज राज्य के उपमुख्यमंत्री और एनसीपी प्रमुख अजित पवार का चार्टर्ड प्लेन बारमती हवाई अड्डे पर क्रैश हो गया। इस दुर्घटना में अजीत पवार समेत 5 अन्य लोगों की मौत हो गई है। विमान की कमान पायलट सुमित और ऑफिसर शाम्भवी पाठक के हाथों में थी। वहीं पिंकी माली फ्लाइट अटेंडेंट थी। चलिए जानते हैं कौन थी शाम्भवी पाठक और किसे किया था आखिरी मैसेज?
अजित पवार का निजी विमान की बागडोर संभालने वाली शाम्भवी पाठक ने यूनिवर्सिटी ऑफ मुंबई से एविएशन की पढ़ाई की थी। इसके बाद साल 2018 से 2019 तक न्यूजीलैंड अंतर्राष्ट्रीय वाणिज्यिक पायलट अकादमी में भी ट्रेनिंग ली थी। शाम्भवी की उम्र 25 वर्ष थी।
शांभवी के पिता विक्रम पाठक वर्तमान में दिल्ली में रहते हैं और वह इंडियन एयर फोर्स का हिस्सा रह चुके हैं। शाम्भवी की माता का नाम रौली पाठक और एक छोटा भाई भी है। शाम्भवी की प्रारंभिक शिक्षा ग्वालियर से पूरी की थी। वहीं ग्वालियर के वसंत विहार डी 61 में चीनी की दादी मीरा पाठक रहती हैं।

शाम्भवी पाठक ने सुबह 6:34 बजे अपनी दादी को आखिरी मैसेज किया था। उस मैसेज में उन्होंने हाय ददा गुड मार्निंगऔर फिर एक प्यारा इमोजी भेजा था। उसके बाद शाम्भवी की दादी का 6:36 मिनट पर गुड मॉर्निग चीनी का मैसेज किया था।
इसे भी पढ़ें- Sunetra Pawar Kaun Hain: राजनीति से लेकर समाज सेवा तक, कुछ ऐसी है Ajit Pawar की पत्नी सुनेत्रा की जिंदगी

अजित पवार का जो निजी विमान घटनाग्रस्त हुआ उसका नाम VSR वेंचर्स का लेयरजेट 45 और उसका रजिस्ट्रेशन संख्या VT-SSK है। इस विमान के वजन की बात करें तो वह 9752 किलोग्राम था। वहीं इसकी फर्स्ट ऑफिसर शाम्भवी पाठक इससे साल 2022 से जुड़ी हुई थी।

सुबह करीब 8:45 से 9:15 बजे के बीच यह हादसा हुआ, जब अजित पवार मुंबई से बारामती में जिला परिषद चुनाव के लिए जनसभाओं को संबोधित करने जा रहे थे। बारामती रनवे पर लैंड करने की कोशिश के दौरान विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया था। इसके पीछे का कारण विमान में तकनीकी खराबी बताई जा रही है।
उपमुख्यमंत्री अजित पवार अपने लियरजेट-45 विमान से बारामती जा रहे थे। इस विमान को बॉम्बार्डियर कंपनी द्वारा बनाया गया था, जो एक जाना-पहचाना बिजनेस जेट था। इस जेट का इस्तेमाल आमतौर पर वीआईपी यात्रा, कॉरपोरेट मूवमेंट और चार्टर फ्लाइट्स के लिए किया जाता है।
इसे भी पढ़ें- Women Inspiration : शौक बन गया पैसे कमाने का जरिया, 60 साल में शुरू किया बिजनेस
अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
Image credit- Shambhavi Pathak linkedin, ajit pawar instagram
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।