
Rajkiya Shok Kya Hota Hai: महाराष्ट्र के राजनीति के दिग्गज और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) के प्रमुख अजित पवार का 28 जनवरी 2026 को विमान दुर्घटना में निधन हो गया। बारामती में लैंडिंग के दौरान उनका चार्टर्ड विमान क्रैश हो गया, जिसमें उनके साथ सवार अन्य लोगों की भी जान चली गई। महाराष्ट्र सरकार ने उनके सम्मान में तीन दिनों का राजकीय शोक की घोषणा की है। आज यानी 29 जनवरी को बारामती में उनका अंतिम संस्कार पूरे राजकीय सम्मान के साथ किया गया है, जिसमें देश के कई बड़े नेता शामिल हुए। अब ऐसे में मन सवाल आता है कि राजकीय शोक क्या होता है और इस दौरान क्या-क्या चीजें बंद रहती हैं?

जब राज्य की किसी बहुत बड़ी हस्ती, जैसे वर्तमान या पूर्व मुख्यमंत्री, राज्यपाल या किसी प्रभावशाली नेता का निधन होता है, तो राज्य सरकार उनके सम्मान में राजकीय शोक घोषित करती है। यह उस राज्य तक सीमित रहता है, जिससे वह नेता संबंधित होता है। उदाहरण के लिए, अजित पवार के निधन पर केवल महाराष्ट्र में राजकीय शोक घोषित किया गया है।
इसे भी पढ़ें- Who was Pinky Mali: कौन थीं पिंकी माली? अजित पवार के प्लेन में एयरक्राफ्ट स्टाफ के तौर पर थीं सवार, यूपी से था ताल्लुक
राष्ट्रीय शोक की घोषणा केंद्र सरकार द्वारा पूरे देश के लिए की जाती है। यह आमतौर पर राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री या देश की किसी ऐसी महान हस्ती के निधन पर होता है जिसने पूरे राष्ट्र के लिए असाधारण कार्य किया हो। इस दौरान पूरे भारत में झंडा आधा झुका रहता है।
राजकीय शोक की घोषणा राज्य सरकार करती है। अब नियमों में बदलाव के बाद राज्य सरकारें खुद यह तय कर सकती हैं कि किसे राजकीय सम्मान देना है।

इसे भी पढ़ें- Shambhavi Pathak Kaun Thi: कौन थीं फर्स्ट ऑफिसर शाम्भवी पाठक, जो उड़ा रही थीं अजित पवार का विमान? दादी को किया था आखिरी मैसेज
गर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिंदगी के साथ
Image Credit- freepik, ani
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।