
Ajit Pawar Death News: इस समय एक दुखद खबर सामने आ रही है कि महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम अजित पवार (Maharashtra Deputy Cheif Minister Ajit Pawar) का प्लेन क्रैश में निधन हो गया है। बुधवार की सुबह 8.45 पर बारामती में उनका प्लेन क्रैश हो गया। बताया जा रहा है कि बारामती एयरपोर्ट पर लैंडिंग के दौरान ही ये हादसा हुआ। प्लेन में सवार सभी लोगों की मौत (Ajit Pawar Died in Plane Crash) हो गई।
इससे पूरा राजनीतिक माहौल और पवार परिवार के साथ-साथ उनकी पत्नी सुनेत्रा पवार (Ajit Pawar Wife Sunetra Pawar) की जिंदगी फिर चर्चा में आ गई है। आज हम आपको बता रहे हैं कि सुनेत्रा पवार कौन हैं, उनका राजनीति और समाज सेवा से क्या नाता रहा है? आइए इसके बारे में विस्तार से जानते हैं-
-1769577870409.jpg)
अजित पवार की शादी सुनेत्रा पवार से 1985 में हुई थी। सुनेत्रा एक भारतीय राजनीतिज्ञ और जानी-मानी समाजसेविका हैं। वो महाराष्ट्र से राज्यसभा सांसद भी हैं। जून 2024 में प्रफुल्ल पटेल द्वारा खाली की गई सीट पर उन्हें निर्विरोध (बिना किसी विरोध के) चुना गया था।
सुनेत्रा एनवायरनमेंटल फोरम ऑफ इंडिया (EFOI) की संस्थापक भी हैं। इसकी स्थापना 2010 में की गई थी। ये संस्थान ऑर्गेनिक खेती और पर्यावरण सुरक्षा के लिए काम करता है।
सुनेत्रा पवार को अजित पवार से दो बेटे हैं। एक का नाम पार्थ तो दूसरे का नाम जय पवार है। आपको बता दें कि Sunetra Pawar कई तरह के सोशल कैंपेन में काम करती रहीं हैं और उनको विद्या प्रतिष्ठान जैसे शैक्षणिक संस्थान की ट्रस्टी का भी जिम्मा मिला था।
ये संस्थान उन बच्चों और छात्रों को अच्छी शिक्षा देता है जो गांव और छोटे शहरों से आते हैं। हाल के समय में सुनेत्रा पवार राजनीति के मोड़ पर भी सुर्खियों में रहीं थी। खासकर बारामती लोकसभा सीट पर ननद-भाभी की टक्कर की खबरें सामने आईं थीं, जब उनके खिलाफ शरद पवार की बेटी सुप्रिया सुले चुनावी मैदान में थीं। उस चुनाव में सुनेत्रा को लगभग 1.58 लाख वोटों से हार का सामना करना पड़ा था। इस मामले ने महाराष्ट्र की सियासत को और दिलचस्प बना दिया था।
यह भी पढ़ें- क्या आपको भी कभी आता है प्लेन क्रैश का सपना? जानें क्या हो सकता है इसका मतलब
वहीं सुनेत्रा पवार को लेकर एक और बड़ा मामला सामने आया था। दरअसल, ये मामला महाराष्ट्र स्टेट को-ऑपरेटिव बैंक से जुड़ा था, जिसमें सुनेत्रा पवार पर कई तरह के गंभीर आरोप लगे थे। इसके बावजूद मुंबई पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा (EOW) ने उन्हें इस गंभीर मामला में क्लीन चिट दी थी।
-1769577880158.jpg)
यह भी पढ़ें- उड़ते वक्त प्लेन से टकरा जाए कोई Bird तो क्या होता है? जानिए कितना हो सकता है खतरनाक
सुनेत्रा ने हमेशा परिवार और काम दोनों को मिलाकर संतुलन बनाए रखा है। अब जब इस प्लेन क्रैश हादसे में अजित पवार नहीं रहे, तो सुनेत्रा पवार का परिवार, उनके काम और समाज सेवा की पहचान उनके योगदान को फिर याद दिला रही है। सुनेत्रा सिर्फ एक नेता की पत्नी नहीं थीं, बल्कि उन्होंने समाज और पर्यावरण के लिए भी काम किया था।
अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit- X
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।