herzindagi
 Pinky Mali Ajit Pawar plane crash

Who was Pinky Mali: कौन थीं पिंकी माली? अजित पवार के प्लेन में एयरक्राफ्ट स्टाफ के तौर पर थीं सवार, यूपी से था ताल्लुक

Ajit Pawar Plane Crash Death: आज सुबह महाराष्ट्र के उप मुख्यमंत्री अजित पवार की प्लेन क्रैश में मौत हो गई। निजी विमान 'लेयरजेट 45' के क्रैश होने के कारण प्लेन में सवार सभी लोगों का निधन हो गया। कैप्टन सुमित कपूर और फर्स्ट ऑफिसर शाम्भवी पाठक उड़ा रहे थे और पिंकी माली फ्लाइट अटेंडेंट थीं। चलिए आपको बताते हैं कि पिंकी माली कौन थीं?
Editorial
Updated:- 2026-01-28, 15:09 IST

Pinky Mali Flight Attendant: आज यानी 28 जनवरी का दिन महाराष्ट्र की राजनीति के लिए काफी दुखद रहा। महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री और एनसीपी प्रमुख अजित पवार की प्लेन क्रैश में मौत हो गई। निजी विमान 'लेयरजेट 45' के क्रैश होने के कारण प्लेन में सवार सभी 5 लोगों की मौत हो गई। वह मुंबई से बारामती एक चुनावी सभा में शिरकत करने जा रहे थे और उनका चार्टर्ड प्लेन बारमती हवाई अड्डे पर क्रैश हो गया। बता दें कि बारामती, अजित पवार और पवार खानदान का राजनैतिक गढ़ रहा है। इस हादसे से पूरे देश और खासकर राजनीति में शोक की लहर है। इस प्लेन की कमान पायलट सुमित और फर्स्ट ऑफिसर शाम्भवी पाठक के हाथों में थी। प्लेन में बतौर फ्लाइट अटेंडेंट पिंकी माली सवार थीं। चलिए आपको बताते हैं कि पिंकी माली कौन थीं?

पिंकी माली कौन थीं?

who was pinky mali
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, पिंकी माली उत्तरप्रदेश के जौनपुर की रहने वाली थीं और जिस प्लेन में अजित पवार सवार थे, उसमें वो एयरक्राफ्ट स्टाफ के तौर पर मौजूद थीं। उनकी उम्र 29 साल बताई जा रही है। उनके पिता शिवकुमार माली ने बताया कि इस फ्लाइट को लेकर पिंकी बहुत खुश थी और उन्होंने अपने पिता से कहा था कि वो फ्लाइट में जाएंगी, तो उनकी अजित पवार से बात करवाएंगी। बता दें कि पिंकी माली इस उड़ान में अजित पवार के साथ चौथी बार यात्रा कर रही थीं। उनके परिवारवालों का कहना है कि वो इस यात्रा को लेकर बेहद खुश थीं, हालांकि किस्मत को शायद कुछ और ही मंजूर था और ये यात्रा उनकी आखिरी फ्लाइट बन गई। पिंकी 5 साल से प्राइवेट चार्टर्ड फ्लाइट में काम कर रही थीं और वो राष्ट्रपति और मुख्यमंत्री के साथ भी सफर कर चुकी थीं। पिंकी की पिछले साल ही शादी हुई थी और वो अपनी शादी की पहली सालगिरह भी नहीं मना पाईं।


यह भी पढ़ें- Shambhavi Pathak Kaun Thi: कौन थी फर्स्ट ऑफिसर शाम्भवी पाठक? जो उड़ा रही थी अजित पवार का विमान

कैसे क्रैश हुआ अजित पवार का प्लेन?

ajit pawar plane crash news
अजित पवार का प्लेन आज सुबह (28 जनवरी की सुबह) 8:45 से 9:15 बजे के बीच क्रैश हुआ। अजित पवार मुंबई से बारातमी एक चुनाव सभा को संबोधित करने जा रहे थे और बारामती रनवे पर लैंड करने की कोशिश करते वक्त विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया था। बताया जा रहा है कि तकनीकी खराबी के चलते ऐसा हुआ और विमा रनवे पर उतरने के बजाय खेत में जा गिरा। इस हादसे में अजित पवार, कैप्टन सुमित, शांभवी पाठक, पिंकी माली और विदीप जाधव समेत पांचों लोगों की मौत हो गई। बता दें कि उपमुख्यमंत्री अजित पवार अपने लियरजेट-45 विमान से बारामती जा रहे थे।


यह भी पढ़ें- Sunetra Pawar Kaun Hain: राजनीति से लेकर समाज सेवा तक, कुछ ऐसी है Ajit Pawar की पत्नी सुनेत्रा की जिंदगी

 

अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिंदगी के साथ।
Image credit- Pinky Mali,Instagram/ Ajit Pawar

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।