
Simaran Bala Koun Hai: आज के दौर में महिलाएं न केवल घर संभाल रही हैं बल्कि दुनिया में अलग-अलग क्षेत्र में अपना करतब दिखा रही हैं। इसका जीता-जागता उदाहरण सिमरन बाला है। 26 जनवरी गणतंत्र दिवस के मौके पर 26 साल की सिमरन कमांडेंट सिमरन बाला कर्तव्यपथ पर होने वाली सीआरपीएफ की पूरी पुरुष टुकड़ी का नेतृत्व करेंगी। भारत के इतिहास में यह पहली बार होगा, जब कोई महिला पुरुष फोर्स को लीड करेंगी।
अब ऐसे में मेरी तरफ आपको भी यकीनन यह जानने की उत्सुकता होगी कि सिमरन बाला कौन हैं और वह क्या करती हैं, कहां की रहने वाली हैं? आइए नीचे लेख में जानते हैं-

अपनी व्यापक परिचालन क्षमता और विशालता के लिए जानी जाने वाली सीआरपीएफ की औपचारिक परेड का परंपरागत रूप से पुरुष अधिकारी की नेतृत्व करते रहे हैं। पहली बार कर्तव्यपथ में होने वाली परेड में पुरुष टुकड़ी का नेतृत्व सिमरन बाला करेंगी।
इसे भी पढ़ें- Sunita Williams ने 27 साल बाद NASA से लिया रिटायरमेंट, अंतरिक्ष में बिताए 608 दिन; अपने नाम किए हैं कई सम्मान
परेड में अहम भूमिका निभाने वाली सिमरन बाला जम्मू कश्मीर के राजौरी जिले के नौशेरी ताल्लुक रखती हैं। जून 2023 में सिमरन का सेलेक्शन यूपीएससी केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल परीक्षा में हुआ था। इस परीक्षा को पास करने वाली सिमरन जम्मू कश्मीर की एकमात्र महिला बनीं।

गणतंत्र दिवस के मौके पर पुरुष टीम को लीड करने वाली सिमरन ने नौशेरा में कक्षा 10 तक की पढ़ाई की हैं। आगे की पढ़ाई के लिए वह जम्मू चली गई। इसके बाद उन्होंने गांधी नगर स्थित सरकारी महिला कॉलेज से राजनीतिक विज्ञान से स्नातक की पढ़ाई की।
संघ लोक सेवा आयोग की सीएपीएफ सहायक कमांडेंट परीक्षा पास करने के बाद उन्हें ट्रेनिंग के लिए गुरुग्राम स्थित सीआरपीएफ अकादमी भेजा गया था। प्रशिक्षण के दौरान उन्हें सर्वश्रेष्ठ अधिकारी और जन व्याख्यान विषय के लिए सम्मानित किया गया था। पिछले साल यानी 2025 अप्रैल में सीआरपीएफ में शामिल हुईं। पहली पोस्टिंग सिमरन बाला की छत्तीसगढ़ में बस्तरिया बटालियन में हुई।
इसे भी पढ़ें- कौन हैं मेघा अग्रवाल, जिन्होंने मीशो की ग्रोथ में निभाई बड़ी भूमिका? अब भारी-भरकम सैलरी छोड़ने का लिया फैसला
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो, तो इसे फेसबुक पर जरूर शेयर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
Image Credit- jagaran
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।