
Indian American Astronaut Sunita Williams Achievement: भारतीय मूल की निवासी सुनीता विलियम्स ने 27 सालों के शानदार करियर के बाद नासा से संन्यास ले लिया है। इसकी घोषणा नासा ने 20 जनवरी को कि उनकी सेवानिवृत्ति 27 दिसंबर, 2025 से प्रभावी हो गई है। अपने करियर में उन्होंने अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन (ISS) पर तीन मिशन पूरे किए और मानव अंतरिक्ष उड़ान के क्षेत्र में कई कीर्तिमान स्थापित किए। चलिए जानते हैं सुनीता विलियम्स के सफर के बारे में।

नासा एडमिनिस्ट्रेटर जेरेड आइजकमैन ने भारतीय मूल की इस स्पेस लेजेंड के रिटायरमेंट की घोषणा करते हुए कहा, "सुनी विलियम्स मानव अंतरिक्ष उड़ान में एक पायनियर रही हैं, उन्होंने स्पेस स्टेशन पर अपनी लीडरशिप से खोज के भविष्य को आकार दिया और लो अर्थ ऑर्बिट में कमर्शियल मिशन के लिए रास्ता बनाया।"
इसे भी पढ़ें- सुनीता विलियम्स को कितनी सैलरी देता है NASA? जानिए एस्ट्रोनॉट को क्या-क्या मिलती है सुविधाएं
सुनीता विलियम्स के करियर की शुरुआत 9 दिसंबर, 2006 को हुई, जब उन्होंने एसटीएस-116 मिशन के हिस्से के रूप में स्पेस शटल डिस्कवरी से उड़ान भरी और एसटीएस-117 दल के साथ स्पेस शटल अटलांटिस से वापसी की।
साल 2012 में, विलियम्स ने अभियान 32 और 33 के हिस्से के रूप में 127 दिनों के मिशन के लिए कजाकिस्तान के बैकोनूर कॉस्मोड्रोम से उड़ान भरी। बाद में वह अभियान 33 की कमांडर बनीं, जिससे वह आईएसएस का नेतृत्व किया था।

सुनीता विलियम्स अमेरिकी द्वारा सबसे लंबी एकल अंतरिक्ष उड़ान की सूची में छठे स्थान पर हैं, जो नासा के अंतरिक्ष यात्री बैरी विल्मोर के साथ संयुक्त रूप से है, दोनों ने नासा के बोइंग स्टारलाइनर और स्पेसएक्स क्रू-9 मिशनों के दौरान 286 दिन बिताए।
विलियम्स ने नौ स्पेस वॉक पूरे किए हैं, जिनका कुल समय 62 घंटे और 6 मिनट है। यह किसी भी महिला अंतरिक्ष यात्री के लिए सबसे अधिक है और नासा की सर्वकालिक सूची में चौथे स्थान पर है। वह अंतरिक्ष में मैराथन दौड़ने वाली पहली व्यक्ति भी थीं।
इसे भी पढ़ें- सुनीता विलियम्स ने अंतरिक्ष में 9 महीने क्या-क्या खाया और किन परेशानियों का किया सामना? यहां जानें पूरी डिटेल्स
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।