herzindagi

गोविंदा-सुनीता आहूजा के रिश्ते की इस करीबी शख्स ने खोली पोल! क्या वाकई टूटने वाली है कपल की शादी?

गोविंदा और सुनीता आहूजा का रिश्ता लंबे समय से चर्चा में है। कपल के रिश्ते में दरार की खबरें कई बार आ चुकी हैं। हाल ही में गोविंदा और सुनीता ने इन खबरों पर बयान भी दिए हैं, लेकिन साफ शब्दों में कुछ नहीं कहा है। अब गोविंदा के भांजे ने कपल के रिलेशन को लेकर बड़ा खुलासा किया है, जो सुर्खियां बटोर रहा है।
Editorial
Updated:- 2026-01-22, 09:05 IST

गोविंदा और सुनीता आहूजा के अलग होने की खबरें लंबे समय से इंटरनेट पर वायरल हो रही हैं। दोनों के अलग होने की खबरें लंबे समय से सुर्खियों में हैं। कई जगह गोविंदा के एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर को लेकर भी बात सामने आ चुकी है। हाल ही में सुनीता ने एक पॉडकास्ट के दौरान गोविंदा पर कई आरोप भी लगाए थे और ये भी कहा था कि अगर उन्हें कोई पक्का सुबूत मिलता है या वो गोविंदा को रंगे हाथ पकड़ती हैं, तो वो उन्हें कभी माफ नहीं करेंगी और मीडिया के सामने इसका खुलासा भी करेंगी। गोविंदा ने भी सुनीता के आरोपों पर रिएक्ट किया था। हालांकि, इन दोनों की बातों से ये साफ लगा कि दोनों की शादी एक बुरे दौर से गुजर रही है। अब गोविंदा के भांजे विजय आनंद ने इन खबरों पर बात की है और बताया है कि क्या कपल के बीच वाकई सब ठीक नहीं है? चलिए आपको बताते हैं उन्होंन क्या कहा है?

गोविंदा के भांजे विजय आनंद के एक्टर के तलाक की खबरों पर किया रिएक्ट

pic 1
गोविंदा के भांजे विजय आनंद ने हाल ही में आईएएनएस को दिए एक इंटरव्यू में गोविंदा और सुनीता के रिश्ते पर बात की है। उन्होंने कहा- "मैं तो दिल से यही प्रार्थना करता हूं कि मामा और मामी का रिश्ता हमेशा मजबूत रहे और प्राइेट बना रहे...मेरी यही इच्छा है।" सुनीता ने एक इंटरव्यू के दौरान गोविंदा पर कई इल्जाम लगाए थे और ये भी कहा था कि गोविंदा ने बेटे यश के करियर में कोई साथ नहीं दिया। इस बारे में बात करते हुए विजय ने कहा- "आखिर कौन-सा पिता अपने बेटे का साथ नहीं देना चाहेगा...लेकिन अगर मामी ने कुछ कहा है, तो मैं मामा से कहना चाहूंगा कि उस पर ध्यान दें। मैं उन दोनों के बारे में कभी गलत नहीं कहूंगा।"

गोविंदा के पैर में गोली लगने पर विजय ने कही ये बात

कुछ वक्त पहले गोविंदा के पैर में गोली लगने की खबरें आई थीं। गोविंदा ने कहा था कि गलती से उन्हीं से उनके पैर में गोली लग गई हालांकि, इन बातों पर काफी कॉन्ट्रोवर्सी भी हुई थी। इसे लेकर विजय ने कहा- "मैं भगवान से प्रार्थना करूंगा कि गोविंदा जी के लिए सब अच्छा हो...वो राजनीति से जुड़े हैं, ऐसे में राजनीति का उनकी जिंदगी का हिस्सा होना नॉर्मल है। वो उस मुकाम पर हैं...हां कभी-कभी चिंताएं हो सकती हैं।"

यह भी पढ़ें- क्या सच में 37 साल का रिश्ता तोड़ रहे हैं गोविंदा और सुनीता आहूजा? जानें दोनों को लेकर अब तक क्या-क्या खबरें आईं सामने

चर्चा में है गोविंदा और सुनीता का रिश्ता

sunita ahuja talks about govinda extra marital affair rumours
गोविंदा और सुनीता का रिश्ता लंबे समय से चर्चा में है। गोविंदा के एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर की खबरें भी सामने आई थीं और कहा गया था कि वो और सुनीता साथ नहीं रह रहे हैं। सुनीता ने एक इंटरव्यू में गोविंदा पर कई इल्जाम लगाए थे और कहा था कि उन्हें इस उम्र में अपने बच्चों के बारे में सोचना चाहिए। अफेयर जैसी चीजों की अब उनकी उम्र नहीं है।


यह भी पढ़ें- 'आजकल की लड़कियों को शुगर डैडी...', गोविंदा के 'एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर' पर पत्नी सुनीता ने तोड़ी चुप्पी, बच्चों को लेकर कही बड़ी बात

गोविंदा और सुनीता आहूजा का लंबे समय से हेडलाइंस में है। कपल के अलग रहने और तलाक को लेकर कई बार खबरें आ चुकी हैं। हालांकि, इनके फैंस यही चाहते हैं कि इनकी प्यारी जोड़ी यूं ही बनी रहे। अगर आपको स्टोरी अच्छी लगी है, इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी से।

 

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।