
इंडियन क्रिकेटर स्मृति मंधाना और म्यूजिक कंपोजर पलाश मुच्छल की नवंबर 2025 में रद्द हुई शादी ने काफी सुर्खियां बटोरी थीं। शादी रद्द होने का सटीक कारण तब सामने नहीं आया था, लेकिन इसे लेकर कई अफवाहें थीं। कुछ लोगों ने कहा कि पलाश ने स्मृति को धोखा दिया, जबकि कुछ का कहना था कि स्मृति के पिता अचानक बीमार पड़ गए थे। अब स्मृति के एक दोस्त ने इसके पीछे की बड़ी वजह बताई है।
एक बड़े मीडिया हाउस की हालिया रिपोर्ट के मुताबिक, स्मृति मंधाना के दोस्त और निर्माता विज्ञन माने ने पलाश पर गंभीर आरोप लगाते हुए खुलासा किया कि उन्होंने स्मृति को धोखा दिया। पलाश मुच्छल को शादी वाले दिन ही किसी दूसरी महिला के साथ आपत्तिजनक हालत में पकड़ा गया था। उन्होंने बताया कि यह नजारा इतना भयानक था कि वहां मौजूद भारतीय महिला टीम की क्रिकेटरों ने गुस्से में आकर पलाश की जमकर पिटाई कर दी।

विज्ञन माने ने इसी बातचीत में बताया कि वह स्मृति के बचपन के दोस्त हैं और मंधाना परिवार ने ही उन्हें पलाश से मिलवाया था। उन्होंने पलाश पर एक अनरिलीज्ड फिल्म में निवेश के नाम पर 40 लाख रुपये की धोखाधड़ी का आरोप लगाया है। उन्होंने इस मामले में सांगली में संगीतकार के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है।
यह भी पढ़ें- स्मृति मंधाना को RCB ने 3.40 करोड़ रूपए में खरीदा, बनी सबसे महंगी खिलाड़ी
विज्ञन ने यह भी बताया कि जब उन्होंने और निवेश करने से मना कर दिया, तब पलाश के परिवार ने उन्हें ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया और शादी टूटने के बाद उन्हें हर जगह से ब्लॉक कर दिया।
उन्होंने विस्तार से बताया, "जब मैं पिछले महीने उनकी मां (अमिता मुच्छल) से मिला, तब उन्होंने कहा कि फिल्म रिलीज करने का बजट अब 1.5 करोड़ रुपये हो गया है। उन्होंने मुझसे 10 लाख रुपये और निवेश करने को कहा, वरना पैसे वापस न मिलने की बात कही। उन्होंने मुझे ब्लैकमेल करना और फिल्म से बाहर निकालने की धमकी देना शुरू कर दिया, इसलिए मुझे शिकायत दर्ज करानी पड़ी। मेरे पास चैट और फोन कॉल सहित सभी सबूत हैं, जिन्हें मैं पुलिस और मीडिया के साथ शेयर करने को तैयार हूं।"
पहले खबर आई थी कि स्मृति के पिता की तबीयत बिगड़ने की वजह से शादी टाल दी गई है। लेकिन अब सच्चाई कुछ और ही निकलकर सामने आ रही है। पलाश पर एक दूसरी लड़की 'मैरी डी'कोस्टा' ने भी गंदे मैसेज भेजने के आरोप लगाए थे और उनके स्क्रीनशॉट वायरल किए थे।
यह भी पढ़ें- Smriti Mandhana ने रचा इतिहास, बनीं भारत की नई 'सिक्सर क्वीन'; श्रीलंका के खिलाफ T-20 के दौरान किया कमाल
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit: Instagram
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।