
टीवी एक्ट्रेस फलक नाज इन दिनों चर्चा में हैं। उन्होंने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम हैंडल पर एक वीडियो पोस्ट किया है, जिसमें उन्होंने टीवी इंडस्ट्री से जुड़े कई चौंकाने वाले खुलासे किए हैं। उन्होंने अपने इस वीडियो के जरिए फिल्म इंडस्ट्री में काम मिलने के तरीकों पर ही सवाल उठा दिए हैं। बता दें कि एक एक्ट्रेस पहले भी अपने वीडियोज के जरिए इंडस्ट्री और उससे जुड़े लोगों के बारे में कई बार बात कर चुकी हैं, लेकिन इस बार एक तरह से वह टीवी इंडस्ट्री की पोल खोलती दिख रही हैं। यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है और सेलेब्रिटीज और यूजर्स इस पर कमेंट कर रहे हैं। चलिए आपको बताते हैं कि फलक ने इस वीडियो में क्या कहा है?
View this post on Instagram
फलक नाज ने अपने वीडियो में कहा है कि टीवी इंडस्ट्री में अब लोगों की जन्म कुंडली देखकर काम दिया जाने लगा है। उन्होंने इंडस्ट्री के कास्टिंग के तरीके पर सवाल उठाते हुए कहा, "ये वीडियो उन लोगों के लिए है, जो टीवी इंडस्ट्री में ट्राई करना चाहते हैं, क्योंकि यहां एक बहुत ही चमत्कारी चीज आप लोगों के लिए शुरू हुई है। पहले आपको सीरियल्स में आपके स्किल्स और एक्टिंग टैलेंट के आधार पर काम दिया जाता था, फिर लोगों के सोशल मीडिया फॉलोअर्स को देखकर उन्हें काम दिया जाता था, लेकिन अब एक नया दौर शुरू हो गया है, जहां लोगों को काम देने के लिए अब उनकी जन्म कुंडली देखी जा रही है।"
फलक नाज ने इस वीडियो में ये भी बताया कि उनके पास भी हाल ही में ऐसा ही एक कॉल आया और बताया कि एक प्रोडक्शन हाउस से उन्हें एक शो के लिए कॉल आया। प्रोडक्शन हाउस ने उन्हें चैनल, कैरेक्टर और बाकी डिटेल्स बताईं, लेकिन आगे उन्हें लुक टेस्ट, मॉक टेस्ट के लिए या फिर रेफरेंस ऑडिशन के लिए बुलाने के बजाय उनसे उनकी बर्थ डेट, जगह और टाइम भेजने के लिए कहा। उन्होंने पहले ये डिटेल्स भेज दीं, लेकिन बाद में उन्हें बहुत गुस्सा आया।
View this post on Instagram
फलक नाज ने अपने इस वीडियो में एक हिट प्रोड्यूसर का भी जिक्र किया है, जहां शुरू से ही ऐसा होता है कि किसी एक्टर या एक्ट्रेस को कास्ट करने से पहले उनकी कुंडली देखी जाती है। उनकी बातों से लग रहा है कि वो एकता कपूर की तरफ इशारा कर रही हैं। बता दें कि बालाजी टेलीफिल्म्स के बारे में पहले भी कई एक्टर्स इस तरह की बातें कर चुके हैं।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Courtesy: Instagram/Falaq Naaz
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।