Wed Feb 25, 2026 | Updated 04:17 AM IST
herzindagi
image

'पैडेड ब्रा पहनने के लिए कहा...', तापसी पन्नू ने साउथ इंडस्ट्री को लेकर किया चौंकाने वाला खुलासा; बोलीं- जरा सोचिए सारे मर्द वहीं बैठे हैं और...

एक्ट्रेस तापसी पन्नू की फिल्म 'अस्सी' इन दिनों सिमेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। तापसी पन्नू ने हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान साउथ इंडस्ट्री को लेकर कई चौंकाने वाले खुलासे किए हैं। उन्होंने बताया है कि कैसे इंडस्ट्री में एक्ट्रेस के साथ अजीब बर्ताव होता है। एक्ट्रेस ने ये भी कहा कि हिंदी फिल्मों में अभिनेत्रियों के कमर के ऊपरी हिस्से पर ज्यादा फोकस किया जाता है जबकि साउथ में शूट के दौरान नीचे के हिस्से पर फोकस होता है।
Editorial
Updated:- 2026-02-24, 13:26 IST

एक्ट्रेस तापसी पन्नू को इन दिनों फिल्म 'अस्सी' में उनके शानदार अभिनय के लिए तारीफ मिल रही है। तापसी न केवल लीक से हटकल फिल्में चुनने के लिए जानी जाती हैं,बल्कि वो अपनी बेबाकी को लेकर भी चर्चा में रहती हैं। उन्होंने हिंदी के अलावा तमिल, तेलगू और मलायलम फिल्मों में भी काम किया है। हाल ही में एक्ट्रेस ने एक इंटरव्यू के दौरान हिंदी और साउथ इंडस्ट्री से जुड़े कई ऐसे मुद्दों पर बात की, जिन पर अमूमन कम बात होती है या यूं कहें कि एक्ट्रेसेस भी इन मुद्दों पर बात करने से बचती हैं। शूटिंग के दौरान महिलाओं की बॉडी और कपड़ों को लेकर किस तरह की बातें होती हैं और कैसे महिलाओं को कई बार असहज होना पड़ता है, इसे लेकर तापसी ने काफी कुछ कहा।

पैडेड ब्रा पहनने के लिए कहते हैं

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by Taapsee Pannu (@taapsee)

तापसी पन्नू ने हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान हिंदी और साउथ इंडस्ट्री से जुड़े कई चौंकाने वाले खुलासे किए हैं और दोनों जगह काम करने के अपने अनुभव के बारे में बताया। उन्होंने बताया कि साउथ में अक्सर डायरेक्टर उन्हें पैडेड ब्रा पहनने के लिए कहते थे। इससे भी बड़ी दिक्कत ये भी कि वो सेट पर शूटिंग के बीच इस बात को किस तरह बताते थे। ये बात आप तक डायरेक्टर नहीं पहुंचती थी, बल्कि डायरेक्टर और फिर कई क्रू मेंबर्स तक होते-होते ये बात आप तक पहुंचती है। एक्ट्रेस ने कहा कि आप खुद सोचिए कि ऐसे कई लोगों से होते हुए पैडेड ब्रा पहनने की बात आप तक पहुंच रही है, आप गाने की शूटिंग कर रही हैं और फिर आपको बीच में उठकर जाना पड़ता है और फिर जब आप लौटकर आती हैं, तो सबको समझ आ जाता है कि क्या हो रहा है, सारे मर्द जो वहां बैठे हैं वो मानो देख रहे हैं कि अब आप में क्या अलग दिख रहा है, अब साइज में क्या चेंज आया है। आप सोचिए ये कितना एम्बेरेसिंग होगा। एक्ट्रेस ने ये भी कहा कि कई बार इसमें हीरोइनों से उनका कंसेट भी नहीं पूछा जाता है।

यह भी पढ़ें- Assi Review: आपको अंदर तक हिलाकर रख देगी ये फिल्म, तापसी पन्नू और कनी कुश्रुति की दमदार एक्टिंग देखकर सीट नहीं छोड़ पाएंगी आप; टिकट बुक करने से पहले पढ़ लें ये रिव्यू

हिंदी फिल्मों और साउथ में एक्ट्रेसेस को लेकर है ये अंतर

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by Filmfare (@filmfare)

तापसी ने ये भी कहा कि हिंदी और साउथ फिल्मों में एक्ट्रेसेस को दिखाने के तरीके में भी काफी अंतर है। जहां भोजपुरी और साउथ की फिल्मों के गानों में एक्ट्रेस के कमर के ऊपरी हिस्से पर फोकस किया जाता है, वहीं हिंदी फिल्मों में कुछ अलग है। उन्होंने कहा कि अलग-अलग इंडस्ट्री में महिलाओं के शरीर पर अलग तरीके से फोकस किया जाता है। हिंदी में क्लीवेज दिखाने पर तो साउथ में नेवल दिखाने पर ज्यादा जोर दिया जाता है।

 

यह भी पढ़ें- Taapsee Pannu Wedding Video: तापसी पन्नू की शादी का पहला वीडियो आया सामने, लाल जोड़े में नाचती हुए स्टेज पर पहुंची एक्ट्रेस

तापसी पन्नू अपने बेबाक स्टेटमेंट के लिए फिलहाल चर्चा में हैं। एक्ट्रेस पहले भी कई बार अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

 

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।