Sat Apr 11, 2026 | Updated 01:39 AM IST
image

'पीरियड्स महिलाओं के लिए बहाना...', कमेंट करके फंसी श्रीलीला; सोशल मीडिया पर जमकर हो रही हैं ट्रोल

साउथ एक्ट्रेस श्रीलीला जल्द ही कार्तिक आर्यन के साथ बॉलीवुड डेब्यू करने वाली हैं। इसी बीच श्रीलीला को उनके एक स्टेटमेंट के लिए ट्रोल किया जा रहा है। उन्होंने पीरियड्स को लेकर कुछ ऐसा कहा, जिसके चलते सोशल मीडिया पर लोगों ने उनकी क्लास लगा दी।  
Editorial
Updated:- 2026-04-10, 17:58 IST

साउथ एक्ट्रेस श्रीलीला लंबे समय से अपने बॉलीवुड डेब्यू को लेकर चर्चा में हैं। श्रीलीला, कार्तिक आर्यन के साथ एक म्यूजिकल रोमांटिक ड्रामा फिल्म में नजर आने वाली हैं और इस फिल्म को लेकर काफी बज है, लेकिन इसी बीच श्रीलीला अपने एक स्टेटमेंट को लेकर काफी ट्रोल हो रही हैं। श्रीलीला एक डॉक्टर भी हैं और कुछ ही वक्त पहले अपना एमबीबीएस पूरा किया है। फिल्म 'उस्ताद भगत सिंह' के एक इवेंट के दौरान श्रीलीला ने पीरिययड्स को लेकर एक ऐसा स्टेटमेंट दिया, जिसे लेकर अब उन्हें काफी ट्रोल किया जा रहा है। कुछ लोग उन्हें इंसेंसिटिव बता रहे हैं, तो कुछ कह रहे हैं कि डॉक्टर होकर भी उन्हें समझ नहीं है। चलिए आपको बताते हैं कि क्या है पूरा मामला?

पीरियड्स को लेकर अपने स्टेटमेंट पर ट्रोल हो रही हैं श्रीलीला

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by SREELEELA (@sreeleela14)

श्रीलीला ने इस इवेंट के दौरान पीरियड्स को लेकर एक ऐसा स्टेटमेंट दिया है, जिसे लेकर अब उन्हें काफी ट्रोल किया जा रहा है। उनसे पूछा गया था कि एक महिला के तौर पर उन्होंने सबसे बड़ा चैलेंज क्या फेस किया है और वो उससे कैसे बाहर निकलीं? तो इसके जवाब में उन्होंने कहा था, "मेरे लगभग सभी गानों में मुझे तारीफ मिली है...मैंने पीरियड्स के दिनों में भी शूटिंग की है, इसलिए पीरियड्स किसी तरह का बहाना नहीं हो सकता है। जब हम ये हक चाहते हैं कि हमें सब चीजें बराबरी से मिलनी चाहिए तो हमें इन बैरियर्स को पार करना होगा इसलिए इमोशनल या फिजिकल कोई बहाना नहीं है"

यह भी पढ़ें- साउथ एक्ट्रेस श्रीलीला बनीं डॉक्टर, एक्टिंग के साथ पूरी की MBBS की पढ़ाई; डिग्री लेते हुए वायरल हुआ वीडियो

ट्रोलर्स के निशाने पर आईं श्रीलीला

Sreeleela statemenrt over periods
श्रीलीला पीरियड्स पर स्टेटमेंट देकर बुरी फंस गई हैं। उनके इस स्टेटमेंट के लिए उन्हें जमकर ट्रोल किया जा रहा है। कुछ यूजर्स लिख रहे हैं कि पीरियड्स पर इस तरह की टिप्पणी करना सही नहीं है, क्योंकि सबके लिए इसका अनुभव अलग-अलग हो सकता है। कई महिलाओं को इतना दर्द होता है कि बर्दाश्त करना भी मुश्किल हो जाता है। एक यूजर ने ये भी लिखा कि श्रीलीला खुद एक डॉक्टर हैं और ऐसे में उन्हें पता होना चाहिए कि इन दिनों में महिलाओं के शरीर में कितने फिजिकल, इमोशनल और मेंटल बदलाव होते हैं और ऐसे में पीरियड्स को बहाना कहना गलत नहीं है। इसके लिए सेंसिटिव होना चाहिए और ये बात सभी को समझनी होगी।

यह भी पढ़ें- क्या बाहुबली फेम अनुष्का शेट्टी करने जा रही हैं शादी? 44 की उम्र में इस बिजनेसमैन के साथ ले सकती हैं सात फेरे

 

श्रीलीला को फिलहाल उनके स्टेटमेंट के लिए काफी ट्रोलिंग झेलनी पड़ रही है। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी से।

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।