Fri Feb 13, 2026 | Updated 04:00 AM IST
herzindagi
sreeleela becomes doctor

साउथ एक्ट्रेस श्रीलीला बनीं डॉक्टर, एक्टिंग के साथ पूरी की MBBS की पढ़ाई; डिग्री लेते हुए वायरल हुआ वीडियो

कन्नड़ और तेलुगू फिल्मों की पॉपुलर एक्ट्रेस श्रीलीला जहां एक तरफ जल्दी की कार्तिक आर्यन संग बॉलीवुड फिल्म में नजर आने वाली हैं, वहीं उन्होंने सफल एक्टिंग करियर के साथ अब एमबीबीएस की डिग्री पूरी कर ली है और वो डॉक्टर बन गई हैं।
Editorial
Updated:- 2026-02-12, 16:06 IST

साउथ एक्ट्रेस श्रीलीला अब एक्टर के साथ डॉक्टर भी बन चुकी हैं। उन्होंने ऑफिशियली MBBS की डिग्री हासिल कर ली है। 24 साल की उम्र में वो अब डॉक्टर बन चुकी हैं। उनकी कॉन्वोकेशन सेरेमनी के फोटोज और वीडियोज सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहे हैं। एक्टिंग के साथ-साथ उन्होंने मेडिकल की पढ़ाई भी की और फैंस उनकी इस उपलब्धि के लिए उनकी तारीफों के पुल बांध रहे हैं। चलिए आप भी एक्ट्रेस के इन फोटोज और वीडियो पर नजर डाल लीजिए।

साउथ एक्ट्रेस श्रीलीला को मिली MBBS की डिग्री


श्रीलाल ने MBBS की पढ़ाई पूरी कर ली है। उन्होंने महाराष्ट्र के DY पाटिल यूनिवर्सिटी से पढ़ाई की है और अब वो ऑफिशियली डॉक्टर बन चुकी हैं। श्रीलीला 2020 के बैच से हैं और उन्होंने 6 साल में अपनी डिग्री पूरी की है। सोशल मीडिया पर उनके दीक्षांत समारोह के फोटोज और वीडियोज वायरल हो रहे हैं। डिग्री लेते वक्त वो काफी खुश नजर आ रही हैं। वो मैरून रंग के गाउन और टोपी में नजर आ रही हैं। एक्ट्रेस ने एक्टिंग प्रोजेक्ट्स के साथ पढ़ाई को भी अच्छे से मैनेज किया। बता दें कि फिल्म 'पुष्पा: द रूल' में श्रीलीला का आइटम नंबर 'किसिक' काफी चर्चा में रहा था। एक वीडियो में वो बाकी स्टुडेंट्स के साथ हिप्पोक्रेटिक ओथ लेती नजर आ रही हैं।

कार्तिक आर्यन संग बॉलीवुड में डेब्यू करने जा रही हैं श्रीलीला

श्रीलीला जल्द ही कार्तिक आर्यन संग बॉलीवुड में डेब्यू करने वाली हैं। अनुराग बासु की इस म्यूजिकल रोमांटिक फिल्म को लेकर काफी बज है। हालांकि, अभी तक इसका टाइटल फाइनल नहीं हुआ है। फिल्म में कार्तिक और श्रीलीला की केमिस्ट्री देखने के लिए फैंस काफी एक्साइटेड हैं। ये फिल्म पहले दिवाली 2025 को रिलीज होने वाली थी, लेकिन इसकी रिलीज डेट आगे बढ़ा दी गई थी।


यह भी पढ़ें- कौन हैं 'टॉक्सिक' में यश के साथ इंटिमेट सीन देने वाली एक्ट्रेस? टीजर रिलीज के बाद सोशल मीडिया पर हुईं वायरल, कई फिल्मों में आ चुकी हैं नजर

कौन हैं श्रीलीला?

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by SREELEELA (@sreeleela14)

श्रीलीला साउथ फिल्मों का जाना-पहचाना नाम हैं। उन्होंने बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट भी काम किया है और साल 2019 में एपी अर्जुन की कन्नड़ रोमांटिक कॉमेडी 'किस' से उन्हें पॉपुलरिटी मिली थी। इसके अलावा फिल्म 'पुष्पा 2' में उनका गाना किसिक काफी सुर्खियों में रहा था और इसके बाद वो किसिक गर्ल के नाम से वायरल हुई थीं। बता दें कि उनकी मम्मी भी एक डॉक्टर हैं।

 


यह भी पढ़ें- कौन हैं कार्तिक आर्यन संग Aashiqui 3 में नजर आ रहीं एक्ट्रेस Sreeleela? टीजर में बेफिक्र अंदाज ने बढ़ाई फैंस की एक्साइटमेंट


Sreeleela की ग्रेजुएशन सेरेमनी का ये वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और फैंस उन्हें बधाई दे रहे हैं। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी से।

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।