
टीवी एक्ट्रेस दीपिका कक्कड़ इन दिनों एक बार फिर से अपनी सेहत को लेकर सुर्खियों में हैं। यूं तो एक्ट्रेस लंबे समय से सीरियल्स से दूर हैं, लेकिन अपने यूट्यूब व्लॉग्स के जरिए वो और उनके पति शोएब इब्राहिम फैंस के साथ जुड़े रहते हैं। दीपिका को मई 2025 में लिवर कैंसर होने का पता चला था। इसके बाद उनकी 14 घंटे लंबी सर्जरी हुई थी और उसके बाद थेरेपी चल रही थी। एक्ट्रेस अक्सर फैंस को अपने व्लॉग्स के जरिए बताती रहती थीं कि उन्हें ट्रीटमेंट के बीच किन साइड-इफेक्ट्स से गुजरना पड़ रहा है। इसी बीच दीपिका और शोएब ने अपने एक लेटेस्ट व्लॉग में बताया कि उनके पेट में दो दिनों से पेट दर्द हो रहा था और अब सीटी स्कैन में पेट में सिस्ट सामने आई है। चलिए आपको बताते हैं कि क्या है पूरा मामला?
View this post on Instagram
दीपिका कक्कड़ और शोएब इब्राहिम ने हाल ही में अपने यूट्यूब व्लॉग में बताया कि दीपिका के पेट में दो दिनों से दर्द हो रहा था और जब वो 21 फरवरी को डॉक्टर के पास गईं, तो डॉक्टर ने उन्हें सीटी स्कैन करवाने की सलाह दी और उसमें उनके पेट में 1.2 सेंटीमीटर की सिस्ट नजर आई है। कपल ने ये भी बताया कि दीपिका को पेट के साथ ही कंधे में भी दर्द हो रहा था और इसलिए वो दोनों काफी घबरा गए थे। सिस्ट अभी छोटी है और डॉक्टर उसे हटाने के लिए एक छोटा सा प्रोसीजर करेंगे, जो मंगलवार को होगा। शोएब ने ये भी कहा कि क्योंकि दीपिका का ट्यूमर काफी एग्रेलिस था, ऐसे में कैंसर के इलाज के बाद भी उसके वापस लौटने का डर उनके मन में बना रहता था। शोएब ने बताया कि जिस प्रोसेजर के जरिए सिस्ट को बर्न किया जाएगा, उसके लिए दीपिका को 3-4 दिन हॉस्पिटल में एडमिट रहना होगा।
यह भी पढ़ें- दीपिका कक्कड़ कैंसर ट्रीटमेंट के बीच हुईं इमोशनल; बोलीं- 'हर दिन नई तकलीफ से जूझ रही हूं, दिल में डर है कि...
View this post on Instagram
दीपिका कक्कड़ का कैंसर ट्रीटमेंट अभी भी जारी है। शोएब ने व्लॉग में बताया कि एक्ट्रेस का रेगुलर चेकअप होता है और उनकी ओरल कीमोथेरेपी चल रही है। हालांकि, अब क्योंकि दीपिका के पेट में सिस्ट होने का पता चला है, ऐसे में उनका ट्रीटमेंट प्लान बदल सकता है। दीपिका इस दौरान काफी इमोशनल नजर आईं। दीपिका और शोएब ने बताया कि दिसंबर में दीपिका का जो पैटसीटी हुआ था, उसमें ये सिस्ट नहीं था। कपल ने फैंस से अपील की कि वो दीपिका के लिए दुआ करें।
दीपिका कक्कड़ के सभी फैंस फिलहाल उनकी अच्छी सेहत के लिए दुआ कर रहे हैं। दीपिका और शोएब अपने व्लॉग्स के जरिए फैंस से जुड़े रहते हैं और यूट्यूब पर इनके लाखों फॉलोअर्स हैं। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit-Instagram/ Dipika Kakar, Shoaib Ibrahim
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।