
'ससुराल सिमर का' फेम दीपिका कक्कड़ काफी वक्त से अपनी सेहत को लेकर सुर्खियो में हैं। पिछले साल उन्हें लिवर कैंसर हुआ था और इसके बाद उनकी कई घंटे लंबे सर्जरी हुई थी और उनका ट्रीटमेंट चल रहा था। दीपिका अपने व्लॉग्स के जरिए फैंस से जुड़ी रहती हैं और कुछ वक्त पहले उन्होंने और शोएब ने बताया था कि दीपिका के लिवर में दोबारा सिस्ट हुई है, जिसे डॉक्टर मेडिकली बर्न करेंगे। उस वक्त दीपिका काफी इमोशनल नजर आई थीं। इसके बाद के व्लॉग्स में शोएब इब्राहिम लगातार दीपिका की हेल्थ से जुड़े अपडेट्स शेयर कर रहे थे और फैंस को बता रहे थे कि दीपिका दर्द में हैं, लेकिन रिकवर कर रही हैं। इसी बीच लेटेस्ट व्लॉग में दीपिका काफी इमोशनल नजर आईं और बताया कि उनके मन में एक डर बैठ गया है। चलिए आपको बताते हैं कि दीपिका ने क्या कहा है और उनकी तबियत अब कैसी है?
दीपिका कक्कड़, उनके पति शोएब इब्राहिम और उनकी ननद सबा तीनों से अपने व्लॉग्स के जरिए फैंस से जुड़े रहते हैं और अपनी डेली रूटीन शेयर करते हैं। फैंस भी इनके व्लॉग्स को खूब प्यार देते हैं और यूट्यूब पर भी अक्सर इब्राहिम फैमिली के व्लॉग्स ट्रेंड करते नजर आते हैं। लेटेस्ट व्लॉग में शोएब ने बताया कि दीपिका सर्जरी के बाद ई डाइट और रूटीन को फॉलो कर रही हैं। इस व्लॉग में दीपिका काफी इमोशनल नजर आईं। शोएब ने बताया कि एक्ट्रेस के कुछ ब्लड टेस्ट होने हैं और इसे लेकर वो डरी हुई हैं। दीपिका ने कहा, "असल में इस बार जो हुआ, उसके बाद दिल में एक डर बैठ गया है...सब यही कह रहे हैं कि यकीन करों...दिल से यही दुआ निकलती है कि बस सब ठीक हो। हमें पता है कि जो होना है, वो होगा ही, कोई बात नहीं पर फिर भी डर तो लगता है।" वहीं शोएब ने कहा कि दीपिका हमेशा पॉजिटिव रहने की कोशिश करती हैं, लेकिन कई बार ब्रेकडाउन हो जाता है।
View this post on Instagram
दीपिका कक्कड़ की कुछ दिन पहले ही दोबारा सर्जरी हुई है। इस बार उनके लिवर में 1.3 सेंमी की सिस्ट हो गई थी। इससे पहले साल 2025 में भी एक्ट्रेस की सर्जरी हुई थी। बता दें कि सर्जरी के बाद दीपिका और शोएब लगातार अपने व्लॉग्स के जरिए फैंस के साथ जुड़े हुए हैं। दीपिका सर्जरी के 2-3 दिन हॉस्पिटल से डिस्चार्ज हो गई थीं और फिलहाल उनका ट्रीटमेंट जारी है।
दीपिका कक्कड़ के सभी फैंस फिलहाल उनकी अच्छी सेहत के लिए दुआ कर रहे हैं। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit-Instagram/ Dipika Kakar, Shoaib Ibrahim
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।