
टीवी की सिमर यानी दीपिका कक्कड़ इब्राहिम लंबे समय से अपनी सेहत को लेकर सुर्खियों में हैं। दीपिका को कुछ महीनों पहले लिवर कैंसर होने का पता चला था, जो उनके परिवार और फैंस के लिए काफी शॉकिंग था। दीपिका की तबियत लंबे समय से खराब है। हालांकि, उनका ट्रीटमेंट चल रहा है, वो रिकवर कर रही हैं और फैंस के साथ सोशल मीडिया के जरिए जुड़ी रहती हैं। कुछ वक्त पहले दीपिका अपने व्लॉग्स में रमजान की तैयारी करती भी नजर आई थीं, लेकिन कुछ दिन पहले शोएब ने अपने व्लॉग में बताया कि दीपिका के पेट में फिर से दर्द हो रहा है और स्कैन में पता चला है कि उनके पेट में 13 mm की गांठ है, जिसे एक छोटे से प्रोसिजर से हटाया जाना है। अब शोएब ने दीपिका की हेल्थ अपडेट शेयर की है और बताया है कि अब वो कैसा महसूस कर रही हैं?

शोएब ने अपनी इंस्टा स्टोरी और व्लॉग के जरिए फैंस के साथ दीपिका का हेल्थ अपडेट शेयर किया है। उन्होंने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी में लिखा, "अल्लाह के करम और आप सभी की दुआओं से दीपिका का प्रोसिजर हो गया है। सब अच्छा रहा है और वो भी ठीक है, बस थोड़े दर्द में है, लेकिन चिंता की कोई बात नहीं है। आप सभी की प्रेयर के लिए एक बार फिर से शुक्रिया।" इसके बाद उन्होंने एक व्लॉग का लिंक भी अपनी स्टोरी पर शेयर किया है। इसमें उन्होंने दीपिका की सर्जरी और हेल्थ से जुड़ी बाकी बातें भी बताई हैं। बता दें कि दीपिका का कैंसर ट्रीटमेंट चल रहा है और अभी उनकी ओरल कीमोथेरेपी चल रही थी। फिलहाल उनका पूरा परिवार उनकी सेहत को लेकर परेशान है। उनकी ननद सबा इब्राहिम ने भी अपने व्लॉग में दीपिका की तबियत को लेकर चिंता जताई थी।
यह भी पढ़ें- लिवर कैंसर के इलाज के बीच अब दीपिका कक्कड़ को हुई एक और दिक्कत, फैंस से की दुआ करने की अपील; सता रहा है इस बात का डर
View this post on Instagram
दीपिका कक्कड़ ने अपने एक व्लॉग में बताया था कि 21 फरवरी को वो पूरा दिन अस्पताल में थीं। उन्होंने ये भी बताया था कि 22 फरवरी को उनकी शादी की सालगिरह है। उन्होंने फैंस से दुआ करने के लिए कहा था और इस बात का भी जिक्र किया था कि एक ही पल में जिंदगी कैसे बदल जाती है, पता नहीं चलता है। दीपिका और शोएब ने घर पर ही केक कटिंग करके अपनी शादी की 8वीं सालगिरह मनाई थी, जिसे उन्होंने व्लॉग के जरिए फैंस के साथ भी शेयर किया था।
दीपिका कक्कड़ के सभी फैंस फिलहाल उनकी अच्छी सेहत के लिए दुआ कर रहे हैं। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit-Instagram/ Dipika Kakar, Shoaib Ibrahim
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।