Tue Mar 31, 2026 | Updated 01:41 AM IST HZ Awards 2026
Shoaib Ibrahim vlog Dipika Kakar latest news

कैंसर ट्रीटमेंट के बीच छलके दीपिका कक्कड़ के आंसू, हिम्मत बंधाते दिखे पति शोएब; बोले- बस अब यही दुआ...

'ससुराल सिमर का' फेम दीपिका कक्कड़ लंबे समय से टीवी से दूर हैं, लेकिन वो अपने व्लॉग्स के जरिए फैंस से जुड़ी रहती हैं। एक्ट्रेस लंबे समय से अपनी सेहत को लेकर सुर्खियों में हैं और लंबे समय से कैंसर का ट्रीटमेंट करवा रही हैं। दीपिका और शोएब अक्सर अपने व्लॉग्स में एक्ट्रेस की सेहत से जुड़ी जानकारी शेयर करते रहते हैं। हाल ही में एक व्लॉग में शोएब ने कहा, अभी जंग लंबी...  
Editorial
Updated:- 2026-03-30, 15:15 IST

टीवी एक्ट्रेस दीपिका कक्कड़ लंबे समय से अपनी हेल्थ को लेकर सुर्खियों में हैं। यूं तो एक्ट्रेस लंबे समय से टीवी से दूर हैं, लेकिन अपने व्लॉग्स के जरिए वो और उनके पति शोएब इब्राहिम फैंस से जुड़े रहते हैं। इनके व्लॉग्स को फैंस बहुत पसंद करते हैं और हमेशा इनके नए व्लॉग्स का इंतजार करते हैं। दीपिका लंबे समय से लिवर कैंसर की बीमारी से जूझ रही हैं और उनका इलाज चल रहा है। एक्ट्रेस अक्सर फैंस को अपने व्लॉग्स के जरिए अपने रूटीन और ट्रीटमेंट के दौरान हो रही परेशानियों के बारे में बताती रहती हैं। कुछ वक्त पहले एक्ट्रेस के लिवर में दोबारा सिस्ट होने का पता चला था, जिससे वो और शोएब परेशान हो गए थे। हालांकि, उस सिस्ट को डॉक्टर्स ने एक प्रोसेस के जरिए हटा दिया था पर दीपिका की सेहत उसके बाद से कुछ खास अच्छी नहीं चल रही थी। हाल ही में दीपिका और शोएब ने अपने व्लॉग में दीपिका के ब्लड टेस्ट रिपोर्ट्स के बारे में बात की। इस दौरान दीपिका काफी इमोशनल नजर आईं। चलिए आपको बताते हैं कि कपल ने क्या कहा है?

दीपिका कक्कड़ की सेहत के बारे में शोएब ने कही ये बात

दीपिका कक्कड़ लेटेस्ट व्लॉग में काफी इमोशनल नजर आईं। उन्होंने बताया कि जबसे ये सब हुआ है, तभी से उनकी तबियत कुछ खास अच्छी नहीं लग रही है। हालांकि, शोएब ने कहा कि ईद के बाद दीपिका के जो ब्लड टेस्ट होने थे, उनकी रिपोर्ट्स नॉर्मल आई है, कोई नए चेंज नहीं आए हैं, जिनसे घबराने की जरूरत हो। शोएब ने ये भी कहा कि रिपोर्ट्स सही आने के बाद अब वो दोनों डॉक्टर के पास जाएंगे और आगे के ट्रीटमेंट के बारे में पूछेंगे। इस दौरान दीपिका मायूस और भावुक नजर आईं और बताया कि वो अच्छा महसूस नहीं कर रही हैं। शोएब ने कहा, "अभी जो रिपोर्ट्स आनी थीं, वो नॉर्मल आई हैं, जैसे दिसंबर में सब नॉर्मल था वैसे ही नॉर्मल आया है। बस अब यही दुआ करते हैं कि आग भी सब ऐसे ही रहे। अभी आगे लंबी लड़ाई बाकी है...भले ही एक रिपोर्ट नॉर्मल आई है, लेकिन हम पूरा ध्यान बस इस तरह देना चाहते हैं कि दीपिका की कंडीशन न बिगड़े। फिलहाल इस बात की खुशी है कि एक स्टेप तो पूरा हुआ।" बता दें कि दीपिका और शोएब अक्सर व्लॉग्स में दीपिका की सेहत से जुड़ी जानकारी शेयर करते रहते हैं और फैंस को दीपिका की डाइट के बारे में भी बताते हैं। इस बार की सर्जरी के बाद दीपिका की डाइट में भी काफी बदलाव किए गए हैं। दीपिका अक्सर व्लॉग्स में कहती नजर आती हैं कि उन्हें खाना बनाने से खुशी मिलती है, वो ईद के मौके पर कुकिंग करती भी नजर आई थीं।

यह भी पढ़ें- 'जो होना है वो होकर रहेगा...', दीपिका कक्कड़ को सता रहा है इस बात का डर, कैंसर से जंग के बीच रोते हुए पति शोएब इब्राहिम संग शेयर किया वीडियो

दीपिका कक्कड़ लिवर कैंसर की वजह से हैं परेशान

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by Shoaib Ibrahim (@shoaib2087)

दीपिका कक्कड़ का लंबे वक्त से लिवर कैंसर का इलाज चल रहा है। एक्ट्रेस को पहले थर्ड स्टेज लिवर कैंसर हुआ था। उनकी 14 घंटे लंबी सर्जरी हुई थी, जिसमें उनके लिवर का छोटा हिस्सा निकाल दिया गया था। इसके बाद एक्ट्रेस की ओरल कीमोथेरेपी हो रही थी, लेकिन कुछ वक्त पहले उनके लिवर में एक छोटी गांठ हो गई थी, जिसे बर्न किया गया था और एक्ट्रेस कुछ दिन अस्पताल में थीं। दीपिका और शोएब की जोड़ी को फैंस खूब प्यार देते हैं और शोएब, दीपिका के साथ हमेशा मजबूती से खड़े नजर आते हैं। हालांकि, दीपिका को कई बार अलग धर्म में शादी करने को लेकर ट्रोल भी किया जाता रहा है।

 


यह भी पढ़ें- 'थोड़े दर्द में है लेकिन...', दीपिका कक्कड़ की सेहत को लेकर पति शोएब इब्राहिम ने दिया अपडेट, फैंस से कहा दुआ के लिए शुक्रिया


दीपिका कक्कड़ के सभी फैंस फिलहाल उनकी अच्छी सेहत के लिए दुआ कर रहे हैं। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit-Instagram/ Dipika Kakar, Shoaib Ibrahim

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।