Tue Feb 17, 2026 | Updated 03:36 AM IST
herzindagi
hina khan cancer journey

'शादी के बाद हमारे रिश्ते में...', हिना खान ने कैंसर से जंग पर की खुलकर बात; पति और परिवार को लेकर दिया बड़ा बयान

हिना खान लंबे समय से कैंसर से जंग लड़ रही हैं। इसी बीच उन्होंने अपने लॉन्गटाइम ब्वॉयफ्रेंड रॉकी जायसवाल से शादी भी की। एक्ट्रेस फैंस को अक्सर पॉजिटिव रहने और जिंदगी को खुलकर जीने का मैसेज देती हैं।
Editorial
Updated:- 2026-02-16, 17:20 IST

टीवी एक्ट्रेस हिना खान ने जून 2024 में फैंस को बताया था कि उन्हें तीसरे स्टेज का ब्रेस्ट कैंसर है। इसके बाद से हिना कैंसर से लड़ाई लड़ रही हैं। वो इस पूरे सफर में काफी पॉजिटिव रहीं और अक्सर फैंस के साथ अपनी हेल्थ अपडेट्स और पॉजिटिव मैसेज शेयर करती रहती हैं। कैंसर से लड़ाई के बीच कई बार हिना मुश्किल दौर से भी गुजरीं, जिसका जिक्र वो सोशल मीडिया अकाउंट और इंटरव्यूज में करती रहती हैं। इसी बीच जून 2025 में उन्होंने अपने लॉन्गटाइम ब्वॉयफ्रेंड रॉकी जायसवाल से शादी की। हाल ही में सर एचएन रिलायंस फाउंडेशन अस्पताल द्वारा आयोजित ऑन्कोलॉजी लीडरशिप टाउनहॉल 'इलुमिनेट 3.0' में पहुंची थीं। यहां उन्होंने बताया कि कैसे इस पूरी लड़ाई में उन्होंने अपना नजरिया पॉजिटिव रखा और जिंदगी को खुलकर जीने की कोशिश की। इस दौरान उन्होंने अपने पति और परिवार के साथ का भी जिक्र किया। चलिए आपको बताते हैं कि एक्ट्रेस ने क्या कहा?

हिना खान ने दी जिंदगी को आज में जीने की सीख


हिना खान ने इस इवेंट में अपनी कैंसर जर्नी पर खुलकर बात की। उन्होंने बताया कि कैसे लंबे वक्त से वो इस फेज से रिकवर करने की कोशिश कर रही हैं। हिना ने बताया कि उन्होंने पूरे ट्रीटमेंट के दौरान खुद को कभी पेशेंट नहीं समझा और डॉक्टर ने भी उन्हें ऐसा नहीं महसूस होने दिया। उन्होंने ये भी कहा कि हम सभी को आज में जिंदगी जीना चाहिए और हर हाल में जिंदगी को खुलकर और खुश होकर जीने की कोशिश करनी चाहिए क्योंकि पता नहीं जिंदगी कब क्या मोड़ ले ले? हिना ने कहा कि कैंसर होने का मतलब ये नहीं होता कि आपकी जिंदगी खत्म हो गई है। सही वक्त पर स्क्रीनिंग और सही इलाज की मदद से इस बीमारी से लड़ा और जीता जा सकता है। आज के वक्त में जब मेडिकल साइंस इतनी तरक्की कर चुका है, तो सही इलाज बहुत मायने रखता है।

यह भी पढ़ें- हॉस्पिटल बेड से लेकर शादी के मंडप तक...हिना खान-रॉकी जायसवाल सालों से यूं निभा रहे हैं एक-दूसरे का साथ, प्यार पर भरोसा करना सिखाती हैं इनकी लव स्टोरी

हिना ने पति और परिवार को बताया अपनी सबसे बड़ी ताकत

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by 𝑯𝒊𝒏𝒂 𝑲𝒉𝒂𝒏 (@realhinakhan)

हिना खान ने इस इवेंट में ये भी कहा कि वो खुद को खुशकिस्मत मानती हैं कि डॉक्टरों की मदद से वो आज यहां खड़ी हैं और उन्हें इस मंच पर आने का मौका मिला। उन्होंने साफ कहा कि इस मुश्किल सफर में उनका परिवार और रॉकी उनकी सबसे बड़ी ताकत रहे हैं। हिना ने कहा कि शादी के बाद भी उनके और रॉकी के रिश्ते में कोई बदलाव नहीं आया है और रॉकी आज भी उनकी बहुत केयर करते हैं।

 

यह भी पढ़ें- 'पहले हफ्ते में भयानक दर्द...' हिना खान ने शेयर किया कैंसर ट्रीटमेंट का सफर, लोगों को दी ये बड़ी सलाह

 

हिना खान और रॉकी जायसवाल लंबे समय से एक-दूसरे का साथ निभा रहे हैं और फैंस को कपल गोल्स दे रहे हैं। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह के अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी से।
Image courtesy: Instagram/Hina Khan

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।