
करीना कपूर और सैफ अली खान की जोड़ी बॉलीवुड की सबसे खूबसूरत जोड़ियों में से एक है। फैंस इनकी जोड़ी पर खूब प्यार लुटाते हैं और इनकी लव स्टोरी भी काफी दिलचस्प रही है। उम्र के लंबे फासले और धर्म के अंतर के चलते इन्हें शादी के वक्त काफी ट्रोलिंग का सामना करना पड़ा था, लेकिन इनके प्यार ने सभी मुश्किलों पर जीत हासिल की। सैफ और करीना की शादी 16 अक्टूबर, 2012 में हुई थी। करीना ने कई इंटरव्यूज के दौरान सैफ संग अपनी लव स्टोरी और सैफ की एक्स वाइफ अमृता और उनके बच्चों संग अपने रिश्ते को लेकर खुलकर बात की है। एक बातचीत के दौरान उन्होंने बताया था कि जब वो सैफ से शादी करने वाली थीं, तो काफी लोगों ने उन्हें ऐसा न करने की सलाह दी थी। इसके पीछे क्या वजह थी और एक्ट्रेस को क्या कुछ कहा गया था, चलिए आपको बताते हैं।
View this post on Instagram
करीना कपूर ने एक पॉडकास्ट में बताया था कि जब वो सैफ से शादी करने जा रही थीं, तो कई लोगों ने उन्हें ऐसा न करने की सलाह दी थी। लोगों ने उनसे कहा था कि शादी के बाद उनका करियर खत्म हो गया, कोई भी उनके साथ काम नहीं करेगा क्योंकि लोग शादीशुदा औरतों संग काम नहीं करना चाहते हैं। करीना ने कहा- "उस वक्त मैं सैफ से शादी करना चाहती थी और मेरे दिमाग में था कि ठीक है...अगर नहीं काम मिलेगा तो न मिले, मैं घर पर बैठूंगी पर शादी तो करूंगी।" बता दें कि करीना ने सैफ से उस वक्त शादी की थी, जब ऐसा माना जाता था कि शादी के बाद एक्ट्रेसेस का करियर खत्म हो जाता है, लेकिन करीना ने सैफ से शादी और दो बच्चों के बाद भी इंडस्ट्री में अपनी जगह बना रखी है और उनकी गिनती आज भी बॉलीवुड की लीडिंग लेडीज में की जाती है।
View this post on Instagram
करीना कपूर और सैफ अली खान की प्रेम कहानी की शुरुआत साल 2007 में फिल्म 'टशन' के सेट पर हुई थी। इसके बाद दोनों ने 5 साल तक एक-दूसरे को डेट किया और फिर साल 2012 में शादी के बंधन में बंधे। बताया जाता है कि करीना ने सैफ के आगे ये शर्त रखी थी कि वो शादी के बाद भी अपना काम जारी रखेंगी और उन्होंने ऐसा ही किया। इनके दो बेटे तैमूर और जेह हैं, जो बेहद क्यूट हैं और जब भी पैपराजी के कैमरे में कैद होते हैं, सभी की नजरें उन पर ठहर जाती हैं।
यह भी पढ़ें- सैफ अली खान से शादी करने के लिए घर से भागने को तैयार थीं करीना कपूर ! परिवार वालों को दे दी थी यह धमकी
अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिंदगी के साथ
Image Courtesy: Instagram/Kareena Kapoor
अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिंदगी के साथ
Image Courtesy: Instagram/Kareena Kapoor
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।