Thu Feb 26, 2026 | Updated 04:22 AM IST
herzindagi
Kareena Kapoor Ramadan interview

क्या करीना कपूर रखती हैं रोज़ा? सैफ अली खान से शादी के बाद दिया था बड़ा बयान

करीना कपूर और सैफ अली खान की शादी की वक्त धर्म को लेकर काफी चर्चा हुई थी। हालांकि, इनके प्यार ने धर्म की दीवारों को लांघकर अपना रिश्ता कायम किया। इसके बाद कई यूजर्स ने करीना के धर्म बदलने को लेकर दावे किए पर उन्होंने इसे सिरे से खारिज कर दिया। करीना ने एक बार रोज़ा रखने पर भी खुलकर बात की थी।  
Editorial
Updated:- 2026-02-25, 15:05 IST

करीना कपूर और सैफ अली खान की जोड़ी की गिनती बॉलीवुड के पॉपुलर कपल्स में होती है। दोनों सालों से फैंस को कपल गोल्स दे रहे हैं। करीना कपूर जहां बॉलीवुड की टॉप एक्ट्रेस में शुमार हैं, वहीं छोटे नवाब यानी सैफ अली खान भी सालों से इंडस्ट्री में छाए हुए हैं। इनकी शादी के वक्त धर्म के चलते दोनों को काफी ट्रोलिंग का सामना करना पड़ा था, लेकिन दोनों ने धर्म की दीवार को अपने प्यार के बीच नहीं आने दिया। कई रिपोर्ट्स में दावा किया गया कि शादी के वक्त करीना ने अपना धर्म बदला था और इस्लाम धर्म अपना लिया था। हालांकि, करीना और सैफ ने इन दावों को सिरे से नकार दिया था। करीना ने बेशक अपने नाम के आगे खान सरनेम लगाया है, लेकिन उन्होंने धर्म नहीं बदला था। रमजान के महीने में रोज़ा रखने को लेकर भी करीना से एक इंटरव्यू के दौरान सवाल किया गया था और करीना ने सीधे शब्दों में इसका जवाब दिया था। चलिए आपको बताते हैं कि एक्ट्रेस ने क्या कहा था?

क्या रमजान में रोज़ा रखती हैं करीना कपूर?

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by Kareena Kapoor Khan (@kareenakapoorkhan)

करीना कपूर क्रू फिल्म के प्रमोशन के दौरान रोज़ा रखने पर सवाल किया गया था। दरअसल, वो फिल्म रमजान में ही रिलीज हुई थी और ऐसे में एक जर्नलिस्ट ने करीना से पूछा कि क्या वो रोज़ा रखती हैं बेबो ने भी इसका सीधे शब्दों में जवाब दिया था। उन्होंने कहा था, "मैं रोज़ा नहीं रखती हूं, इसे करने का एक सही तरीका होता है और मुझे इसके कायदे और तौर तरीके सही तरह से नहीं पता है। ऐसे में मैं कुछ भी गलत नहीं करना चाहती हूं...मुझे खाने से बहुत प्यार है और मैं पूरे दिन खाती रहती हूं...ऐसे में मैं रोज़ा नहीं रख सकती हूं।"

यह भी पढ़ें- 'कोई शादीशुदा औरत संग...', जब करीना कपूर को मिली थी सैफ अली खान संग शादी न करने की सलाह, लोगों ने कर दिया था करियर खत्म होने का दावा

करीना और सैफ को शादी को लेकर झेलनी पड़ी थी ट्रोलिंग

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by Kareena Kapoor Khan (@kareenakapoorkhan)


करीना और सैफ लगभग 5 साल तक एक-दूसरे को डेट करने के बाद साल 2012 में शादी के बंधन में बंधे थे। उस वक्त इन्हें काफी ट्रोलिंग का सामना करना पड़ा था। धर्म परिवर्तन के दावों से लेकर उम्र के अंतर को लेकर करीना और सैफ को फजीहत झेलनी पड़ी थी, लेकिन इन दोनों ने इस पूरे मुद्दे को बहुत समझदारी के साथ डील किया और आज फैंस के फेवरेट कपल बने हुए हैं। दोनों को फैंस प्यार से सैफीना कहते हैं। आज कपल दो बच्चों के पैरेंट्स भी बन चुके हैं। इनके दो बेटे तैमूर और जेह हैं, जो बेहद क्यूट हैं। सैफ ने एक इंटरव्यू के दौरान बताया था कि उनकी सफल शादी का राज है कि वो दोनों एक-दूसरे को जो करना चाहे, करने देते हैं और एक-दूसरे की प्राइवेसी की इज्जत करते हैं।


यह भी पढ़ें- करीना कपूर ने इंडस्ट्री में 25 साल पूरे होने पर शेयर की तस्वीरें, पू’ से लेकर ‘गीत’ तक.. इन किरदारों को भुलाया नहीं जा सकता


अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिंदगी के साथ।

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।