Tue Feb 24, 2026 | Updated 04:05 AM IST
herzindagi
image

'मामा बना हूं...', ऐश्वर्या राय की बेटी के जन्म पर सलमान खान ने कही थी ये बात, सालों बाद पॉडकास्ट में हुआ चौंकाने वाला खुलासा

सलमान खान और ऐश्वर्या राय का अफेयर एक वक्त पर इंडस्ट्री के गलियारों में काफी चर्चा में रहा था। हालांकि, जब दोनों अलग हुए उसके बाद इनके रिश्ते से जुड़े कई ऐसे खुलासे भी हुए, जिसने सभी को हैरान कर दिया। कई जगहों पर दावे किए गए कि सलमान खान की बर्ताव के कारण ऐश्वर्या को कई फिल्मों से बाहर का रास्ता देखना पड़ा था। हाल ही में एक जर्नलिस्ट ने भी इनके रिश्ते पर बारे में बात की और बताया कि आराध्या के जन्म पर एक्टर ने क्या कहा था?  
Editorial
Updated:- 2026-02-23, 21:33 IST

सलमान खान और ऐश्वर्या राय की ऑनस्क्रीन जोड़ी तो हिट रही ही थी, लेकिन ऑफस्क्रीन भी इन दोनों के अफेयर के चलते लंबे समय तक रहे। 'हम दिल दे चुके सनम' के सेट पर इनका प्यार परवान चढ़ा और एक वक्त पर हर तरफ इनके इश्क के किस्से ही कहे और सुने जाने लगे। सलमान खान और ऐश्वर्या का अफेयर जितना चर्चा में रहा, उतना ही इनका ब्रेकअप भी सुर्खियों में रहा। दोनों ने खुलकर तो कभी कुछ नहीं कहा, लेकिन इनके ब्रेकअप के बाद कई खबरें सामने आईं। कई रिपोर्ट्स में दावा किया गया कि सलमान खान, ऐश्वर्या संग मारपीट करते थे, तो कई मीडिया रिपोर्ट्स में दावे किए गए कि सलमान खान ने नशे में कई बार ऐश्वर्या की बिल्डिंग के बाहर हंगामे किए थे। खैर, अब इन दोनों को अलग हुए सालों हो चुके हैं। ऐश्वर्या अब अभिषेक बच्चन की पत्नी और बच्चन परिवार की बहू बन चुकी हैं और सलमान ने बेशक शादी न की हो, लेकिन वो भी अपनी जिंदगी में आगे बढ़ चुके हैं। हाल ही में एक पॉडकास्ट में एक जर्नलिस्ट ने बताया कि ऐश्वर्या की बेटी आराध्या के जन्म पर सलमान खान ने क्या रिएक्शन दिया था।

ऐश्वर्या राय के मां बनने पर सलमान खान ने दिया था ये रिएक्शन

salman reaction to aishwarya baby
गोविंदा की पत्नी सुनीता आहूजा के पॉडकास्ट में कई पत्रकार नजर आए। यहां उनके और गोविंदा के रिश्ते के बारे में तो बात हुई ही, लेकिन साथ ही सलमान खान का जिक्र भी आया। इस पॉडकास्ट पर सीनियर जर्नलिस्ट हीना कुमावत ने बताया कि आराध्या के जन्म पर सलमान खान ने क्या कहा था? हीना ने बताया, "उस वक्त ऐश्वर्या ने आराध्या को जन्म दिया था...उसके शायद कुछ दिन बाद सलमान खान जो कि उन दिनों एक मोबाइल कंपनी के ब्रांड एम्बेस्डर थे, वो इंटरव्यूज दे रहे थे। उस समय पर मीडिया की पूरी कोशिश थी कि ऐश और अभिषेक के बच्चे के जन्म पर उनका रिएक्शन लिया था। मुझसे भी ऐसा करने के लिए कहा गया था। हालांकि, क्योंकि ऐश्वर्या पहले से शादीशुदा हैं ऐसे में एक महिला होने के नाते मुझे ऐसा सवाल करना सही नहीं लगा।" पत्रकार ने आगे कहा कि उन्होंने तय कर लिया था कि वो ये सवाल नहीं पूछेंगी, लेकिन कुछ ही दिन बाद सोहेल खान को बेटा हुआ था और जब सलमान से उन्होंने ये पूछा कि चाचा बनकर उन्हें कैसा लग रहा है? तो सलमान खान ने जवाब में कहा, "चाचा नहीं, मामा भी बना हूं...मेरी तो यही दुआ है कि उन्हें 11 बच्चे हों।" हालांकि, सलमान ने किसी का नाम नहीं लिय था, लेकिन उनके रिएक्शन को ऐश से जोड़कर ही देखा गया था।

यह भी पढ़ें- 'देवदास' की शूटिंग के दौरान शाहरुख की जगह सलमान ने क्यों निकाला था ऐश्वर्या राय के पांव में चुभा कांटा? फिल्म के दोबारा रिलीज होने के बीच जानिए ये दिलचस्प किस्सा

काफी चर्चा में रहा था सलमान और ऐश का रिश्ता

salman aishwarya rai affair

सलमान खान और ऐश का रिश्ता एक वक्त पर काफी चर्चा में रहा था। खबरें ये भी थीं कि सलमान खान ने 'हम दिल दे चुके सनम' का एंड बदलवाने के लिए संजय लीला भंसाली पर दवाब डाला था क्योंकि वो चाहते थे कि फिल्म के आखिर में ऐश उनके पास आएं। हालांकि, ऐसा नहीं हुआ था। कई साल पहले करण जौहर के शो में ऐश जहां सलमान खान के सवाल को इग्नोर करती नजर आई थीं, वहीं करण ने जब ऐश का नाम लिया था, तो सलमान खान ने उनका पूरा नाम ऐश्वर्या राय बच्चन लेकर मानो तंज कसा था।

 

 

यह भी पढ़ें- जब ऐश्वर्या राय- सलमान खान के गुपचुप निकाह और हनीमून की खबरों ने बटोरी थीं सुर्खियां, एक्ट्रेस ने कहा था, मैं गर्व से दुनिया के सामने अपनी शादी...


सलमान खान और ऐश्वर्या राय को अलग हुए कई साल हो चुके हैं और दोनों अपनी-अपनी जिंदगी में आगे बढ़ चुके हैं, लेकिन आज भी इन दोनों के किस्सों का जिक्र गाहे-बगाहे हो ही जाता है। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।