herzindagi
Salman Khan Devdas thorn scene story

'देवदास' की शूटिंग के दौरान शाहरुख की जगह सलमान ने क्यों निकाला था ऐश्वर्या राय के पांव में चुभा कांटा? फिल्म के दोबारा रिलीज होने के बीच जानिए ये दिलचस्प किस्सा

Devdas BTS: शाहरुख खान की फिल्म 'देवदास' 6 फरवरी को बड़े परदे पर दोबारा रिलीज होने वाली है। इस फिल्म की गिनती हिंदी सिनेमा की आइकॉनिक फिल्मों में होती है। क्या आपको पता है कि इस फिल्म के एक सीन में शाहरुख खान की जगह सलमान खान थे?  
Editorial
Updated:- 2026-02-05, 18:30 IST

फिल्म 'देवदास' की गिनती हिंदी सिनेमा की कल्ट फिल्मों में की जाती है। ये फिल्म 12 जुलाई, 2022 को रिलीज हुई थी और इन दिनों फिर से चर्चा में है, क्योंकि 6 फरवरी को 'देवदास' दोबारा रिलीज हो रही है और इसे लेकर लोगों में जबरदस्त क्रेज है। संजय लीला भंसाली की 'देवदास' में शाहरुख खान, ऐश्वर्या राय और माधुरी दीक्षित ने काम किया था और फिल्म सुपरहिट रही थी। इस फिल्म से जुड़े कई किस्से बहुत चर्चा में रहे और आज भी गाहे-बगाहे इनके बारे में बात हो ही जाती है। कहा जाता है कि फिल्म के एक सीन के लिए शाहरुख खान ने लिए जमकर शराब पी ली थी और यहां तक कि इसके बाद उन्हें शराब की लत भी लग गई थी, जिसका जिक्र उन्होंने खुद एक इंटरव्यू में किया था। इसके अलावा माधुरी के लहंगे से लेकर 'डोला रे डोला' गाने में भारी झुमकों की वजह से ऐश्वर्या के कानों से खून निकलने तक, फिल्म से जुड़े कई किस्से बेहद दिलचस्प हैं। ऐसे ही एक किस्से के बारे में हम आपको बता रहे हैं, जिसकी मानें तो फिल्म का हिस्सा न होने के बावजूद 'देवदास' के सेट पर सलमान खान भी मौजूद होते थे और एक सीन के दौरान ऐश्वर्या के पैर में चुभा कांटा उन्होंने निकाला था। चलिए आपको बताते हैं ये दिलचस्प किस्सा।

'देवदास' की शूटिंग के दौरान सलमान ने क्यों निकाला था ऐश्वर्या के पैर में चुभा कांटा?

srk and salman in devdas

अगर हम आपसे कहें कि फिल्म देवदास के एक सीन में सलमान खान भी नजर आए थे, तो आप शायद हमारी बात नहीं मानेंगे, लेकिन असल में ये सच है। सलमान खान और ऐश्वर्या राय की प्रेम कहानी किसी से छिपी नहीं है। संजय लीला भंसाली की फिल्म 'हम दिल दे चुके सनम' के दौरान दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ी थीं हालांकि, बाद में ये अलग हो गए थे। बताया जाता है कि ब्रेकअप के बाद भी सलमान, ऐश का पीछा किया करते थे और अक्सर उनकी शूटिंग सेट्स या घर के आस-पास नजर आते थे। यहां तक कि ऐश को सलमान की वजह से कई फिल्मों से भी हाथ धोना पड़ा था।

अनुपमा चोपड़ा की किताब 'किंग ऑफ बॉलीवुड: शाहरुख खान एंड द सिडक्टिव वर्ल्ड ऑफ सिनेमा'  में एक किस्से का जिक्र है, जिसके मुताबिक सलमान फिल्म 'देवदास' की शूटिंग के दौरान सेट पर होते थे और शाहरुख-ऐश के एक रोमांटिक सीन के दौरान उन्होंने संजय लीला भंसाली से एक खास रिक्वेस्ट की थी। इस सीन में शाहरुख को ऐश के पैर में चुभा कांटा निकालना था और सलमान ने कहा था कि वो ये सीन करके दिखाना चाहते हैं, तो संजय लीला भंसाली मान गए क्योंकि उस सीन में शाहरुख की शक्ल नजर नहीं आनी थी।

यह भी पढ़ें- जब शाहरुख खान ने एक सीन की शूटिंग से पहले जमकर पी थी शराब, एक्टिंग देखकर डायरेक्टर भी रह गए थे हैरान

इंडियन सिनेमा की यादगार रोमांटिक फिल्मों में गिनी जाती है देवदास

srk in devdas

देवदास 6 फरवरी, 2026 को दोबारा रिलीज हो रही है। इस फिल्म की गिनती हिंदी सिनेमा की सबसे यादगार रोमांटिक फिल्मों में की जाती है। यह फिल्म शरतचंद चट्टोपाध्याय के उपन्यास पर आधारित थी।

 

यह भी पढ़ें- 'इस लड़की के साथ कभी काम नहीं करूंगा...' जब शाहरुख खान ने खा ली थी काजोल के साथ काम न करने की कसम, इस बात से हो गए थे परेशान

 

शाहरुख खान की फिल्म देवदास के दोबारा रिलीज होने को लेकर फैंस में काफी एक्साइटमेंट है। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।