-1770198713364.webp)
बॉलीवुड की सबसे यादगार फिल्मों में से एक संजय लीला भंसाली की देवदास फिल्म शामिल है। बता दें कि इस फिल्म को खास बनाने के लिए कलाकारों ने बेहबद मेहनत की थी। बता दें कि देवदास के किरदार में डूबने के लिए शाहरुख खान ने सच में शराब पीना शुरू कर दिया था, ताकि उनका अभिनय असली लगे। जबकि, ऐश्वर्या राय ने डोला रे डोला गाने की शूटिंग के दौरान भारी झुमके पहनें, जिसके कारण उनके कान से खून बहने लग गया था।
-1770200072889.jpg)
फिर भी उन्होंने डांस करना बंद नहीं किया। इससे अलग माधुरी दीक्षित ने भी 30 किलो का भारी लहंगा पहना था और सबके मन को जीतने वाला शानदार डांस किया था। विशाल सेट और अच्छे संगीत वाली यह फिल्म आज भी अपने जुनून और खूबसूरती के लिए जानी जाती हैं। ऐसे में ये जानना तो बनता है कि कलाकारों ने कैसे अपना 100 प्रतिशत दिया, जिससे इस फिल्म ने हम सबके मन में आज भी जगह बनाई हुई है। जानते हैं आगे...
फिल्म के सबसे फेमस गानों में से एक डोला रे डोला की शूटिंग के दौरान ऐश्वर्या राय ने बड़ा समर्पण किया था। जी हां, इस गाने में ऐश्वर्या और माधुरी ने भारी गहने पहने थे, साथ ही भारी साड़ियां भी पहनीं, जिससे डांस और आकर्षित लगे। ऐसे में ऐश्वर्या के झुमके इतने ज्यादा वजनदार थे कि डांस के स्टेप्स करते समय उनके कानों में पहले दर्द शुरु हुआ और फिर एक छोटा सा कट लग गया और वहां से खून आने लगा, लेकिन उन्होंने बिना रुके और बिना किसी को भनक लगाते हिए चुपचाप दर्द सहा औफ शॉट पूरा किया ताकि शूटिंग न रुके।
देवदास के किरदार में दम डालने के लिए शाहरुख खान ने एक बड़ा जोखिम लिया। जी हां, उन्होंने एक इंटरव्यू के दौरान बताया कि फिल्म में एक शराबी का किरदार निभाने, उसका दुख दर्शाने और हालत को असली दिखाने के लिए उन्होंने सेट पर सच में शराब पीना शुरू कर दिया था।

हालांकि, बाद में शाहरुख ने यह भी कहा कि ये उनके स्वास्थ्य के लिए बिल्कुल सही फैसला नहीं था।
इसे भी पढ़ें - Online Games Addiction: गेम की लत छीन न ले आपके बच्चे की मुस्कान, एक्सपर्ट से समझें कैसे छुड़ाएं यह आदत
'काहे छेड़े मोहे' गाने में माधुरी दीक्षित ने 30 किलोग्राम लहंगी पहना था। इतने भारी कपड़े और गहनों में कथक के चक्कर लगाना किसी चुनौती से कम नहीं, लेकिन माधुरी ने अपने किरदार को अमर बनाने के लिए प्रतिभा से इसे मुमकिन कर दिखाया।
इसे भी पढ़ें - तीन सगी बहनों ने Online Love Game के चक्कर में दी जान, एक्सपर्ट से जानें एडिक्शन के लक्षण और बचाव
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Images: Freepik/pinterest
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।