
शाहरुख खान सालों से फिल्मी दुनिया और फैंस के दिलों के बेताज बादशाह बने हुए हैं। किंग खान के लिए फैंस की दीवानगी का आलम ये है मुंबई में शाहरुख खान के घर 'मन्नत' के बाहर उनके बर्थडे, ईद या किसी खास मौके पर उनकी एक झलक पाने के लिए फैंस का हुजूम देखने को मिलता है। शाहरुख खान का 'मन्नत' अब सिर्फ उनका घर नहीं है, बल्कि उनके चाहने वालों का इससे एक गहरा रिश्ता बन चुका है। शाहरुख खान ने इस घर को साल 2001 में खरीदा था और अब इसकी कीमत 200-400 करोड़ के बीच बताई जाती है। शाहरुख खान के मुंबई में आलीशान घर 'मन्नत' के बारे में तो हम सभी जानते हैं, लेकिन क्या आपको पता है कि दुनिया के अलग-अलग हिस्सों में किंग खान के कई शानदार विला हैं। बादशाह के दुबई वाले घर का नाम 'जन्नत' है ये हर मामले में 'मन्नत' को टक्कर देता है, चलिए इसकी कुछ खास फोटोज और डिटेल्स पर नजर डाल लीजिए।

शाहरुख खान के पास मुंबई के 'मन्नत' के अलावा लंदन, दुबई और दुनिया में कई जगह आलीशान बंगले हैं। दुबई में शाहरुख खान के पास प्राइवेट आइलैंड पर एक विला है। उनके दुबई के पाम जुमेराह विला का नाम 'जन्नत' बताया जाता है। यह घर उन्होंने साल 2007 में खरीदा था और उनकी पत्नी गौरी खान ने ही इस घर का इंटीरियर किया है। इस घर की इनसाइड फोटोज देखकर आप दिल हार सकते हैं।

शाहरुख खान के इस घर की कीमत 100-150 करोड़ की बताई जाती है। दुबई हाउजिंग की रिपोर्ट के मुताबिक, यह प्रॉपर्टी 14,000 स्क्वायर फीट में फैली है और इसमें 6 बेडरूम, गैरेज और प्राइवेट पूल है। शाहरुख खान अक्सर अपने परिवार के साथ यहां छुट्टियां मनाने आते हैं।

शाहरुख खान की पत्नी गौरी खान एक इंटीरियर डिजाइनर हैं और उन्होंने इस घर को बच्चों की पसंद से डिजाइन किया है, ऐसा उन्होंने एक इंटरव्यू के दौरान बताया था। इस घर में सिंपल सोबर लिविंग रूम और बाकी सभी सुविधाएं हैं। बता दें कि लंदन और अलीबाग में भी शाहरुख के पास शानदार घर हैं।
शाहरुख खान को यूं ही बॉलीवुड का बेताज बादशाह नहीं कहा जाता है। बात चाहे एक्टिंग की हो, फिल्मों की हो, बिजनेस की हो या नेटवर्थ की, किंग खान हर जगह नंबर 1 हैं। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।