
शाहरुख और काजोल की गिनती बॉलीवुड की आइकॉनिक जोड़ियों में की जाती है। दोनों ने साथ मिलकर कई बेहतरीन रोमांटिक फिल्में दी हैं। 'दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे', 'बाजीगर', 'कुछ कुछ होता है' और 'करण-अर्जुन' समेत कई हिट फिल्मों का ये दोनों हिस्सा रहे हैं। जब भी परदे पर रोमांटिक जोड़ियों का जिक्र होता है, तो शाहरुख-काजोल का नाम जरूर लिया जाता है। बड़े परदे पर इनकी केमिस्ट्री फैंस का दिल जीत लेती है, तो 90 के दशक में कई फैंस को ऐसा भी लगता था कि ये दोनों असल जिंदगी में भी कपल हैं। इसका जिक्र वरुण धवन ने भी कपिल शर्मा के शो में किया था। बता दें कि दोनों ऑफस्क्रीन भी एक खूबसूरत बॉन्ड शेयर करते हैं और एक-दूसरे के साथ जमकर हंसी-मजाक करते नजर आते हैं, लेकिन क्या आपको पता है कि जब शाहरुख, काजोल से पहली बार मिले थी, तो उनकी एक हरकत से उन्हें इतना गुस्सा आ गया था कि उन्होंने एक्ट्रेस के साथ काम न करने की कसम खा ली थी। चलिए आपको बताते हैं ये दिलचस्प किस्सा।

अगर आप रोमांटिक फिल्मों के फैन हैं, तो शाहरुख-काजोल की जोड़ी बेशक आपकी पसंदीदा जोड़ियों में शुमार होगी। शाहरुख खान और काजोल ने परदे पर एक से बढ़कर एक रोमांटिक फिल्में दी हैं। दोनों की मुलाकात फिल्म 'बाजीगर' के सेट पर हुई थी और इसी फिल्म में दोनों पहली बार साथ नजर आए थे। यह सिंगल हीरो के तौर पर शाहरुख की पहली हिट फिल्म थी। इस मूवी के सेट पर जब शाहरुख पहली बार काजोल से मिले थे, तो वो उनसे इतना इरिटेट हो गए थे कि उन्होंने काजोल के साथ काम न करने की कसम खा ली थी। उन्होंने 'कपिल शर्मा शो' में इस बात का जिक्र करते हुए बताया था कि शूटिंग 1 जनवरी को थी और हम सब रातभर पार्टी करके सेट पर पहुंचे थे, ऐसे में हम बहुत थके हुए थे, लेकि काजोल ने सेट पर आकर की बोलना शुरू कर दिया। शाहरुख ने बताया- "सेट पर हम सब लोग थके हुए थे लेकिन काजोल को इससे कोई फर्क नहीं पड़ रहा था, वो बस बकबक किए जा रही थी और उस वक्त मैंने सोचा कि मैं इस लड़की के साथ कभी काम नहीं करूंगा, हालांकि वो मजाक में था।"
यह भी पढ़ें- Throwback: जब काजोल से पूछा गया, 'क्या आप शाहरुख से शादी करतीं' तब ये था उनका जवाब..

काजोल ने भी इस पहली मुलाकात के बारे में बात करते हुए कहा था कि शाहरुख उन्हें 'बाजीगर' के सेट पर काफी खड़ूस लगे थे, वो उनकी बात नहीं सुन रहे थे और अपनी लाइन्स पढ़ रहे थे। ऐसे में काजोल को लगा था कि वो बहुत खड़ूस हैं हालांकि, अब दोनों एक-दूसरे के अच्छे दोस्त हैं। बता दें कि ये दोनों आखिरी बार फिल्म 'दिलवाले' में साथ नजर आए थे।
शाहरुख खान और काजोल की जोड़ी बड़े परदे पर जबरदस्त हिट रही है और फैंस ने इस जोड़ी को भरपूर प्यार दिया है। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।