
हिंदी सिनेमा के दिग्गज पटकथा लेखक सलीम खान इन दिनों मुंबई के लीलावती अस्पताल में एडमिट हैं। बताया जा रहा है कि उनकी तबियत में अब सुधार है। हॉस्पिटल के बाहर सलमान खान, सलमा खान और हेलेन समेत पूरा 'खान' खानदान और कई सेलेब्स पिछले कई दिनों से स्पॉट हो रहे हैं। सलीम खान की उम्र लगभग 90 साल है और एक वक्त पर जावेद अख्तर के साथ मिलकर उन्होंने हिंदी सिनेमा को कई बेहतरीन फिल्में दी हैं। बात अगर सलीम खान की पर्सनल लाइफ की करें, तो उन्होंने दो शादियां की हैं। सलमान खान की मम्मी सलमा खान उनकी पहली पत्नी हैं, वहीं हेलेन उनकी दूसरी पत्नी हैं। आज उनकी दोनों पत्नियां और उनका पूरा परिवार एक साथ रहता है, लेकिन जब उन्होंने सलमा खान को हेलेन संग अपने रिश्ते के बारे में बताया था, तो उन्हें इसे समझने और स्वीकारने में वक्त लगा था। हेलेन ने भी एक इंटरव्यू के दौरान इस बारे में खुलकर बात की थी और बताया था कि कैसे वो शुरुआत में सलमा को देखकर छिप जाया करती थीं?

हेलेन और सलीम खान ने साल 1981 में शादी कर ली थी। उस वक्त हेलेन 42 और सलीम खान 45 साल के थे। सलीम खान ने एक इंटरव्यू के दौरान बताया था कि ये कोई अचानक से लिया गया फैसला नहीं था, बल्कि उन्होंने पहले सलमा को इस बारे में बताया था और बच्चों से भी बात की थी। हेलेन ने भी अरबाज खान के एक चैट शो के दौरान उनके और सलीम खान के रिश्ते के बारे में बात की थी। उन्होंने कहा था कि जब वो और सलीम एक-दूसरे को डेट कर रहे थे, तो अक्सर वो कार में बांद्रा के बैंडस्टैंज से गुजरते थे और उस वक्त वो अक्सर कार की सीट पर झुक जाती थीं ताकि सलमा खान अगर बालकनी में खड़ी हों, तो उन्हें न देख पाएं। हेलेन ने ये भी कहा था कि ये किस्मत थी कि वो और सलीम खान साथ जुड़ गए, लेकिन उनका इरादा कभी उनका डर तोड़ने का नहीं था और उन्होंने कभी सलीम खान को उनके परिवार से अलग करने की कोशिश नहीं की। हेलेन ने कहा था कि वो मानती हैं कि सलमा खान ने एक पत्नी और मां के तौर पर काफी कुछ सहा है।
हेलेन और सलमा खान आज एक अच्छा बॉन्ड शेयर करती हैं और खान परिवार के किसी भी खास मौके पर साथ नजर आती हैं। सलीम खान और सलमा खान के जहां चार बच्चे सलमान खान, अरबाज खान, सोहेल खान और अलवीरा हैं। वहीं हेलेन और सलीम खान ने अर्पिता को गोद लिया था। हेलेन ने इंटरव्यू के दौरान ये भी कहा था कि सलीम खान और सलमान के बच्चे उन्हें बहुत इज्जत और प्यार देते हैं और उनके साथ तहजीब से पेश आते हैं।
सलीम खान, सलमा खान और हेलेन समेत पूरा खान परिवार इन दिनों सलीम खान की सेहत के लिए दुआ कर रहा है। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।