Thu Feb 26, 2026 | Updated 04:25 AM IST
herzindagi
 Why did Helen hide from Salma Khan

'उन्होंने मेरा फायदा...', सलीम खान से शादी के बाद हेलेन को हुआ था इस बात का पछतावा, बोलीं-उन्होंने अपने बच्चों से कहा था कि...

सलमा खान से शादी के कई सालों बाद सलीम खान ने हेलेन से शादी की थी। हेलेन और सलीम खान ने कई इंटरव्यूज के दौरान अपने रिश्ते पर खुलकर बात की थी। हेलेन ने एक इंटरव्यू के दौरान जहां ये कहा था कि शुरुआत में वो सलमा खान को देखकर छिप जाती थीं, वहीं एक अन्य बातचीत में उन्होंने ये भी बताया था कि सलीम खान से शादी के बाद किस बात का पछतावा हुआ था।
Editorial
Updated:- 2026-02-25, 16:32 IST

कहते हैं कि जब दो लोग मोहब्बत में होते हैं, तो वो अपनी एक अलग कहानी लिखते हैं। कुछ ऐसा ही सलीम खान और हेलेन के साथ भी हुआ। सलीम खान इन दिनों अपनी खराब तबियत को लेकर चर्चा में हैं। वो लीलावती अस्पताल में भर्ती हैं। हालांकि, अब उनकी स्थिति में सुधार होता बताया जा रहा है। सलीम खान और हेलेन की कहानी लीक से जरा हटके हैं, क्योंकि जब ये दोनों प्यार में पड़े तो सलीम पहले से ही सलमा खान संग शादी के बंधन में बंधे हुए थे। ऐसे में इस रिश्ते पर सवाल उठना लाजमी था और सवाल उठे भी थे। अब इनके प्यार को सही और गलत के तराजू पर तोलने का हक तो खैर हमें नहीं है, लेकिन इतना जरूर है कि लाख मुश्किलों के बाद भी इन दोनों ने शादी कर ली। सलीम खान से शादी के बाद एक वक्त पर हेलेन को पछतावा भी हुआ था, जिसका जिक्र खुद उन्होंने किया था। चलिए आपको बता हैं कि उन्होंने क्या कहा था?

जब सलीम खान से शादी के बाद हेलेन को हुआ था पछतावा

salim khan family

सलीम खान और हेलेन ने साल 1981 में शादी की थी। उस वक्त सलीम खान और सलमा खान की शादी को लगभग 16 साल हो चुके थे और दोनों के 4 बच्चे थे। सलीम खान से शादी के सालों बाद हेलेन ने एक इंटरव्यू के दौरान बताया था कि सलीम खान से शादी के बाद उन्हें पछतावा हुआ था। उन्होंने कहा था, "सलीम पहले से ही शादीशुदा थे और इस बात ने मुझे परेशान किया था...मुझे पहले लगा था कि ये गलत है, मुझे उनसे शादी करने का शुरुआत में पछतावा भी हुआ था, लेकिन हमारी दोस्ती, प्यार में बदल चुकी थी। सलीम की कई ऐसी बातें थीं, जो इंडस्ट्री के बाकी सभी मर्दों से उन्हें बिल्कुल अलग करती थीं...मेरे दिल में उनके लिए प्यार से भी कहीं ज्यादा इज्जत है, उन्होंने मेरे फायदा उठाए बगैर मेरी बहुत मदद की थी।"

यह भी पढ़ें- 'मुझे हेलन से प्यार हो गया है...', जब सलीम खान ने पहली पत्नी सलमा को बताई थी अपने दूसरे रिश्ते की बात तो उन्होंने दिया था ये जवाब

सलीम खान ने बच्चों से कही थी ये बात

salim khan family
सलीम खान और हेलेन की शादी के बारे में बात करते हुए अरबाज खान ने एक इंटरव्यू के दौरान कहा था कि उनके पिता (सलीम खान) ने चारों बच्चों से यही कहा था कि तुम अभी इस बात को शायद नहीं समझ पाओगे, तुम बेशक हेलेन को मां मत कहना और मानना, लेकिन उनकी इज्जत करना। सलमान खान, अरबाज खान और हेलेन सभी इस बात का कई बार जिक्र कर चुके हैं कि भले ही शुरुआत में चीजें नॉर्मल नहीं थीं, लेकिन वक्त के साथ उन सब का रिश्ता काफी गहरा हो चुका है। सलीम खान और हेलेन ने अर्पिता को गोद लिया था और सलमान, सोहेल और अरबाज तीनों ही अर्पिता पर जान लुटाते हैं।

 

यह भी पढ़ें- 'कार की सीट पर झुक जाती थी ताकि...', सलीम खान की पहली पत्नी सलमा के सामने जाने से बचती थीं हेलेन, एक इंटरव्यू में घर तोड़ने को लेकर कही थी ये बात


सलीम खान और हेलेन की लवस्टोरी बहुत दिलचस्प रही है। भले ही शुरुआत में इनका रिश्ता मुश्किल से जुड़ा हो, लेकिन आज हेलेन खान परिवार का एक खास हिस्सा बन चुकी हैं, इसका जिक्र सलमान खान समेत खान परिवार के अन्य सदस्य कई बार कर चुके हैं। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।