
सलमान खान के पिता और दिग्गज स्क्रीनप्ले राइटर सलीम खान इन दिनों मुंबई के लीलावती अस्पताल में भर्ती हैं। उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है। हालांकि, परिवार की तरफ से उनकी तबियत को लेकर कोई बयान जारी नहीं किया गया है। अस्पताल में उनकी दोनों पत्नियां सलमा खान, हेलेन और बेटे सलमान खान समेत परिवार और इंडस्ट्री से जुड़े लोगों का आना-जाना लगा है, जो अस्पताल के बाहर पैपराजी के कैमरे में स्पॉट हो रहे हैं। उनसे मिलने सलमान खान, अरबाज खान, बहू शूरा खान, अर्पिता खान, अलवीरा खान, पोते निर्वाण और अरहान, जीशान सिद्धीकी, नदीम, जावेद अख्तर और रितेश देशमुख पहुंचे। सलीम खान 90 साल के हैं और उनका पूरा परिवार इस वक्त उनके साथ मजबूती से खड़ा है। सलमान खान के मम्मी-पापा यानी सलमा खान और सलीम खान की लव स्टोरी काफी दिलचस्प रही है। सलीम खान ने 'एंग्री यंग मेन' डॉक्यूमेंट्री में भी अपनी लव लाइफ से जुड़े कई दिलचस्प किस्सों का खुलासा किया था। चलिए आपको बताते हैं कि पहली मुलाकात से लेकर आज 60 साल से ज्यादा वक्त से एक-दूसरे का साथ निभाने तक, इन दोनों की लव स्टोरी कितनी खास रही है?
सलीम खान के पिता ने 'एंग्री यंग मेन' डॉक्यूमेंट्री में अपनी जिंदगी के कई पन्नों का जिक्र किया है। उन्होंने बताया था कि कैसे मुंबई में शुरुआत वक्त में उन्होंने स्ट्रगल किया और कैसे सलमा खान के साथ उनके इश्क की कहानी शुरू हुई। उन्होंने बताया था कि जब सलमा खान से उनकी मुलाकात हुई थी, तो सलमा की उम्र केवल 17 साल की थी और सलीम खान 24 साल के थे। दोनों के इश्क की शुरुआत असल में बालकनी से हुई थी, क्योंकि सलीम खान अपनी बालकनी से ही छिपकर सलमा को देखते थे। दरअसल, तब सलीम खान 'मरीना हाइट्स' में रहते थे और सलमा, माहिम में रेगी हाउस बिल्डिंग के पास ही रहा करती थीं। बता दें कि सलमा खान का रियल नाम सुशीला चरक है।
यह भी पढ़ें- लव स्टोरी: जानें एक्ट्रेस हेलन और सलीम खान की अनोखी लव स्टोरी
View this post on Instagram
सलीम खान ने बताया था कि वो दोनों शाम या रात को कभी-कभी लाइन में खड़े होकर एक-दूसरे से मिलते थे। वक्त के साथ दोनों के दिलों में प्यार बढ़ने लगा। ये वो वक्त था, जब इनकी मोहब्बत के बारे में सलमा यानी सुशीला के परिवारवालों को भी पता चल गया था और उन्होंने साफ शब्दों में कहा था कि या तो वो अब सलीम से शादी कर लें या उनके पसंद के किसी लड़के से शादी कर लें। इसके बाद धर्म और बाकी सभी दीवारों को लांघते हुए इन दोनों ने साल 1964 में शादी की और आज इनकी शादी को लगभग 62 साल हो चुके हैं। शादी के अगले साल सलमान खान का जन्म हुआ।
यह भी पढ़ें- Koel Roy Kaun Hain:अरिजीत सिंह की दूसरी पत्नी कोयल रॉय कौन हैं? तलाक के बाद सिंगर ने की थी दूसरी शादी
सलीम खान का परिवार और फैंस फिलहाल उनके जल्दी ठीक होने की दुआ मांग रहे हैं। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।