
बॉलीवुड सिंगर अरिजीत सिंह ने कल रात (27 जनवरी) को एक सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए प्लेबैक सिंगिंग से रिटायरमेंट का ऐलान किया। इस खबर से उनके फैंस को गहरा धक्का लगा। अरिजीत ने कई खूबसूरत गानों में अपनी आवाज दी है और पिछले कुछ सालों से तो उनका गाना मानो हर फिल्म के लिए जरूरी बन गया था। ऐसे में अब फिल्मी गानों में उनकी आवाज न सुन पाना फैंस के लिए काफी शॉकिंग है। अरिजीत अपनी सिंगिंग के अलावा अपनी सादगी के लिए भी जाने जाते हैं। वो अपनी पर्सनल लाइफ के बारे में ज्यादा बात नहीं करते हैं और सोशल मीडिया पर भी ज्यादा एक्टिव नहीं रहते हैं। ऐसे में लोग उनकी निजी जिंदगी के बारे में ज्यादा नहीं जानते हैं, लेकिन कल से लोग उनकी पर्सनल लाइफ से जुड़ी बातों को सर्च कर रहे हैं और फैंस उनकी जिंदगी से जुड़ी अनसुने पहलुओं के बारे में जानना चाहते हैं। ऐसे में चलिए आपको सिंगर की दूसरी पत्नी कोयल रॉय और कपल की लव स्टोरी के बारे में बताते हैं।
View this post on Instagram
अरिजीत सिंह ने साल 2014 में अपनी पड़ोसी और बचपन की दोस्त कोयल रॉय से शादी की थी। अरिजीत और कोयल दोनों ही प्राइवेट और सिंपल लाइफ जीते हैं और सोशल मीडिया पर ज्यादा फोटोज शेयर नहीं करते हैं। कोयल और अरिजीत दोनों ही तलाकशुदा थे और दोनों ने एक-दूसरे में दोबारा प्यार ढूंढ लिया। कपल ने 21 जनवरी 2014 को पश्चिम बंगाल के त्रिपाठी मंदिर में सादगी से शादी की थी और इस सेरेमनी में केवल उनके करीबी दोस्त और रिश्तेदार शामिल हुए थे। उन्होंने मीडिया की नजरों से अपनी शादी को दूर रखा था। अरिजीत ने कोयल की बेटी को भी गोद ले लिया था और अब कपल के दो बेटे भी हैं। अरिजीत अपनी निजी जिंदगी के बारे में ज्यादा बात नहीं करते हैं और फोटोज भी बहुत कम शेयर करते हैं। कभी-कभी उनके फैन पेज कुछ फोटोज शेयर कर देते हैं, जो फैंस को बेहद पसंद आती हैं। बता दें कि कोयल बचपन की दोस्त और पड़ोसी रही हैं।
यह भी पढ़ें- 'मेरा मासूम पति और परिवार...', नेहा कक्कड़ ने तलाक की खबरों पर तोड़ी चुप्पी, क्या पति की वजह से लिया ब्रेक?
View this post on Instagram
अरिजीत सिंह की पहली शादी लंबी नहीं चली थी। उनकी पहली पत्नी का नाम रूपरेखा बनर्जी था। दोनों की मुलाकात साल 2005 में 'फेम गुरुकुल' के दौरान हुई थी। इनकी शादी ज्यादा वक्त नहीं चली और दोनों के रास्ते अलग हो गए। अरिजीत ने तलाक के कारण के बारे में कभी खुलकर बात नहीं की।
कई खूबसूरत रोमांटिक ट्रैक्स को आवाज देने वाले अरिजीत सिंह की लव स्टोरी भी काफी खास रही है। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।
Image Courtesy: Instagram/Arijit Singh
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।