
राजपाल यादव लंबे समय से बॉलीवुड में अपने कॉमिक रोल्स के लिए जाने जाते हैं। उनकी कॉमिक टाइमिंग शानदार है और कई फिल्मों में वो अपनी जबरदस्त एक्टिंग का लोहा मनवा चुके हैं। एक्टर इन दिनों मुश्किल दौर से गुजर रहे हैं और फिलहाल लंबे समय से चल रहे चेक बाउंस केस की वजह से तिहाड़ जेल में बंद हैं। इस मुश्किल समय में बॉलीवुड के कई बड़े सेलेब्स ने उनकी तरफ मदद का हाथ बढ़ाया है। बता दें कि राजपाल यादव और उनकी पत्नी राधा यादव के खिलाफ साल 2018 में चेक बाउंस का ये केस फाइल किया गया था। राजपाल की दूसरी पत्नी राधा यादव कौन हैं और ये पूरा मामला क्या है, चलिए आपको बताते हैं।
View this post on Instagram
राजपाल यादव की पर्सनल लाइफ के बारे में ज्यादातर फैंस नहीं जानते हैं, बता दें कि राजपाल ने दो शादियां की हैं। उनकी पहली शादी करुणा से हुई थी और बेटी ज्योति को जन्म देते वक्त साल 1991 में करुणा की मौत हो गई थी। इसके बाद राजपाल ने 10 मई, 2003 को कनाडा में रहने वाली राधा से दूसरी शादी की। दोनों की शादी को 22 साल हो चुके हैं। राधा और राजपाल की लव स्टोरी की शुरुआत साल 2001 में हुई थी, जब वो फिल्म हीरो की शूटिंग के लिए कनाडा में थे। दोनों की मुलाकात कनाडा में एक आइस्क्रीम पार्लर में हुई थी। राजपाल और राधा की उम्र में 9 साल का फासला है, लेकिन दोनों का रिश्ता बहुत गहरा है। राधा सोशल मीडिया पर एक्टिव नहीं रहती हैं और हाउसवाइफ हैं। राजपाल अक्सर इंस्टाग्राम पर अपनी पत्नी राधा के साथ फोटोज शेयर करते रहते हैं। उनकी पत्नी के नाम से जो इंस्टाग्राम अकाउंट है, उस पर कोई भी पोस्ट नहीं है।
यह भी पढ़ें- मां बनने के बाद फिल्मों में वापसी के लिए तैयार हैं कियारा आडवाणी, 'टॉक्सिक' के बाद हाथ लगी एक और बड़ी फिल्म
View this post on Instagram
राजपाल यादव और उनकी पत्नी राधा यादव के खिलाफ साल 2018 में चेक बाउंस का केस फाइल किया गया था। उन्होंने साल 2010 में 'अता पता लापता' नाम की एक फिल्म बनाने के लिए दिल्ली के एक बिजनेसमैन से 5 करोड़ रुपये का कर्ज लिया था। ये फिल्म साल 2012 में रिलीज हुई थी, लेकिन राजपाल ने लोन नहीं चुकाया। ये फिल्म कुछ खास कमाई नहीं कर पाई थी। 5 करोड़ रुपये की रकम समय पर वापस न करने के चलते ये ब्याज के बाद लगभग 9 करोड़ तक पहुंच गई। इस मामले में उनकी पत्नी को भी दोषी करार दिया गया है और उन पर 70 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया है। हालांकि, उनकी मेडिकल कंडीशन के चलते उन्हें जेल नहीं भेजा गया है। इस मामले में राजपाल ने 5 फरवरी को तिहाड़ जेल में सरेंडर कर दिया और कहा कि उनके पास लोन चुकाने के पैसे नहीं हैं। इस मामले में गुरमीत चौधरी, गुरु रंधावा, अजय देवगन और सोनू समेत कई सेलेब्स ने राजपाल की तरफ मदद का हाथ बढ़ाया है।
यह भी पढ़ें- धर्मेंद्र की पहली पत्नी प्रकाश कौर कौन हैं? 19 साल की उम्र में ही-मैन ने की थी शादी, जानें उनसे जुड़ी अनसुनी बातें
राजपाल यादव की तरफ कई बॉलीवुड सेलेब्स ने मदद का हाथ बढ़ाया है। उनके फैंस को उनके इस मुश्किल वक्त से निकलने का इंतजार है। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।