Tue Mar 31, 2026 | Updated 04:53 AM IST HZ Awards 2026
 Vivian Dsena second wife Nouran Aly,

विवियन डीसेना के घर आया नन्हा प्रिंस, 'मधुबाला' फेम एक्टर ने धर्म बदलकर गुपचुप रचाई थी दूसरी शादी; जानें क्या करती हैं पत्नी नूरान?

Vivian Dsena Second Baby News: मधुबाला फेम एक्टर और बिग बॉस 18 के रनरअप रहे विवियन डीसेना के घर फिर से किलकारी गूंजी है। एक्टर ने घर खुशियों ने दस्तक दी है। एक्टर की पत्नी नूरान ने बेटे को जन्म दिया है। विवियन और नूरान की लवस्टोरी काफी दिलचस्प रही है और दोनों अपनी जिंदगी को प्राइवेट रखना पसंद करते हैं।
Editorial
Updated:- 2026-03-30, 12:38 IST

'मुधबाला' फेम एक्टर और 'बिग बॉस 18' के रनरअप रहे विवियन डीसेना के घर खुशियों ने दस्तक दी है। एक्टर और उनकी पत्नी नूरान अली माता-पिता बने हैं और उनके घर नन्हे प्रिंस ने जन्म लिया है। विवियन डीसेा की गिनकी टीवी के सुपरस्टार्स में की जाती है और वो कुछ वक्त पहले लाफ्टर शेफ में नजर आए थे। एक्टर अपनी पर्सनल लाइफ के बारे में सोशल मीडिया पर ज्यादा अपडेट्स शेयर नहीं करते हैं। ऐसे में नूरान अली की प्रेग्नेंसी की खबर भी उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट नहीं की थी और अब जब ये गुड न्यूज फैंस को दी, तो सभी हैरान कर गए। बता दें कि विवियन ने इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए फैंस से ये न्यूज शेयर की है। विवियन और नूरान की लव स्टोरी काफी खास रही है।

विवियन और नूरान के घर आया नन्हा मेहमान

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by Vivian Dsena (@viviandsena)

विवियन डीसेना ने इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए फैंस के साथ ये गुड न्यूज शेयर की कि उनके घर नन्हे प्रिंस ने जन्म लिया है। उन्होंने लिखा, "कुछ वक्त के लिए सभी की नजरों से दूर हो गया था। ऐसा इसलिए क्योंकि कुछ कहानियां पहले बताई नहीं जातीं, बल्कि जी जाती हैं। खामोशी ने सब कुछ कह दिया। हमारा साम्राज्य और ज्यादा बड़ा हो गया है और इस बार एक नन्हा प्रिंस आया है।" उनकी इस पोस्ट पर रुबीना दिलैक, भारती सिंह, अली गोनी, ईशा सिंह और रजत दलाल समेत कई सेलेब्स ने बधाई दी हैं। बता दें कि विवियन और नूरान की पहले एक बेटी है, जिसका नाम लायान है। विवियन की दो सौतेली बेटियां भी हैं। बता दें कि विवियन से शादी से पहले नूरान की एक शादी हो चुकी थी और वो दो बेटियों की मां थीं।

यह भी पढ़ें- Natalia Janoszek कौन हैं, करोड़पति यूट्यूबर से रिश्ता तोड़ क्या सिंगर दानिश अल्फाज संग रचाई शादी? वायरल हुआ वीडियो

विवियन और नूरान ने गुपचुप तरीके से किया था निकाह

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by Vivian Dsena (@viviandsena)

विवियन और नूरान ने साल 2019 में शादी की थी। रिपोर्ट्स की मानें तो विवियन ने इस्लाम धर्म कुबूल करके नौरान से सीक्रेट वेडिंग की थी और किसी को कानों कान इसकी खबर नहीं थी। कपल ज्यादा लाइमलाइट में नहीं रहता है और जब नूरान, विवियन से मिलने बिग बॉस 18 में आई थीं, तब वो चर्चा में आई थीं। बता दें कि विवियन की पहली शादी टीवी एक्ट्रेस वाहबिज दोराबजी से साल 2013 में हुई थी, लेकिन कुछ वक्त बाद दोनों का तलाक हो गया था।

कौन हैं विवियन की दूसरी पत्नी नूरान?

विवियन की दूसरी पत्नी नूरान एजिप्ट की जर्नलिस्ट हैं और दोनों की मुलाकात एक इंटरव्यू के सिलसिले में हुई थी। विवियन ने बिग बॉस 18 के घर में बताया था कि नूरान उनका इंटरव्यू लेना चाहती थीं, लेकिन एक्टर के बिजी होने के चलते ऐसा नहीं हो पा रहा था और इसके बाद नूरान ने गुस्से में उनकी टीम को एक लंबाचौड़ा मेल लिखा था और धीरे-धीरे इनकी प्रेम कहानी की शुरुआत हुई थी।

 

यह भी पढ़ें- करण कुंद्रा-तेजस्वी प्रकाश को सोशल मीडिया पर मिल रही हैं शादी की बधाई, जान लीजिए वायरल खबरों का सच


विवियन डीसेना के दोस्त और फैंस लगातार उन्हें बधाई दे रहे हैं। अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो, तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिंदगी के साथ।

 

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।